विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

6,000mAh बैटरी-50MP कैमरा वाला नया 5G फोन: 8 अक्टूबर को होगी सेल, कीमत- ₹11,999; Snapdragon प्रोसेसर भी

Published: Sun, 04 Oct 2026 12:00 PM (IST)

होमग्रोन ऑडियो और टेक ब्रांड Mivi ने भारतीय बाजार में अपना पहला स्मार्टफोन Mivi One 5G बीते दिनों उतारा है। ...और पढ़ें

Mivi One 5G को हाल ही में भारत में लॉन्च किया गया है।

Mivi One 5G को हाल ही में भारत में लॉन्च किया गया है। 

टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। होमग्रोन ब्रांड Mivi ने स्मार्टफोन मार्केट में एंट्री लेते हुए पिछले महीने 24 सितंबर को भारत में अपना पहला स्मार्टफोन Mivi One 5G लॉन्च किया था। ये नया 5G स्मार्टफोन Qualcomm के Snapdragon 4 Gen 2 चिपसेट पर चलता है और इसमें 8GB तक की रैम और 128GB तक की स्टोरेज मिलती है। फोन में 90Hz रिफ्रेश रेट वाला 6.745-इंच का डिस्प्ले और 50-मेगापिक्सल का रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। Mivi One 5G पांच कलर ऑप्शन्स में आता है और इसकी सेल जल्द शुरू होगी। ये 15,000 रुपये से कम के प्राइस ब्रैकेट में पेश किया गया है। अगर आप इस रेंज में नया फोन खरीदने का प्लान बना रहे हैं, तो आइए इसकी कीमत और सभी डिटेल्स चेक करते हैं।

Mivi One 5G: भारत में कीमत और उपलब्धता

Mivi One 5G के 4GB रैम + 128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 14,999 रुपये रखी गई है। इसके 6GB + 128GB मॉडल की कीमत 15,999 रुपये है, जबकि टॉप-एंड 8GB + 128GB वेरिएंट 16,999 रुपये में आता है। ये फोन ब्लू, बरगंडी, पिंक, ग्रीन और नेवी ब्लू कलर्स में उपलब्ध होगा। फोन की पहली सेल 8 अक्टूबर को Flipkart पर शुरू होगी।

कंपनी ने कन्फर्म किया है कि अपकमिंग Flipkart Big Billion Days सेल के दौरान ये स्मार्टफोन डिस्काउंट और बैंक ऑफर्स के साथ शुरुआती 11,999 रुपये की स्पेशल इफेक्टिव प्राइस पर मिलेगा (4GB + 128GB वेरिएंट के लिए)। वहीं, 6GB + 128GB और 8GB + 128GB वेरिएंट्स सेल में क्रमशः 12,999 रुपये और 13,999 रुपये की इफेक्टिव प्राइस पर उपलब्ध होंगे। इन रियायती कीमतों में सेल इवेंट के दौरान मिलने वाले प्राइस कट्स और बैंक ऑफर्स शामिल हैं।

Mivi One 5G खरीदने वाले Jio कस्टमर्स को 4,000 रुपये की वैल्यू वाला 12 महीने का Canva Pro सब्सक्रिप्शन और एक महीने का Hotstar Mobile + Hollywood सब्सक्रिप्शन मिलेगा। इसके अलावा 5,000GB Google Cloud स्टोरेज के साथ 18 महीने का Google Gemini Pro प्लान भी दिया जाएगा। कस्टमर्स को 50GB का एडिशनल Jio AI Cloud स्टोरेज भी मिलेगा।

कंपनी Mivi One 5G पर एक साल की वारंटी दे रही है। Mivi का कहना है कि भारत में उसका आफ्टर-सेल्स नेटवर्क 500 से ज्यादा सर्विस सेंटर्स तक फैला हुआ है और 19,000 से ज्यादा पिन कोड्स पर फ्री पिक-अप और ड्रॉप सर्विस भी उपलब्ध है।

Mivi One 5G: स्पेसिफिकेशन्स और फीचर्स

Mivi One 5G प्योर Android 16 पर चलता है और कंपनी ने Android 18 तक सॉफ्टवेयर अपडेट्स देने का वादा किया है। इसमें 90Hz रिफ्रेश रेट के साथ 6.745-इंच का HD+ डिस्प्ले दिया गया है, जिस पर 2.5D कवर ग्लास लगा है।

परफॉर्मेंस के लिए ये फोन 4nm प्रोसेस पर बने Snapdragon 4 Gen 2 5G चिपसेट पर काम करता है, जिसे 8GB तक रैम और 128GB स्टोरेज के साथ पेयर किया गया है। Mivi का दावा है कि इस फोन का AnTuTu स्कोर करीब 4,90,000 है।

कैमरा डिपार्टमेंट देखें तो Mivi One 5G में PDAF सपोर्ट के साथ 50-मेगापिक्सल का प्राइमरी रियर कैमरा मिलता है, जिसके साथ एक सेकेंडरी कैमरा दिया गया है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए फोन में 8-मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मौजूद है।

हैंडसेट में कंपनी के Mivi Neural Voice Engine से पावर्ड 'Mivi ClearTalk' फीचर दिया गया है। कंपनी के मुताबिक ये फीचर कॉलिंग के दौरान बैकग्राउंड में होने वाले ट्रैफिक, विंड, आसपास की बातचीत और म्यूजिक के शोर को कम करके यूजर की आवाज को एकदम साफ रखता है।

Mivi One 5G में 18W चार्जिंग सपोर्ट के साथ 6,000mAh की बड़ी बैटरी दी गई है। फोन की थिकनेस 9.15mm और वजन 210 ग्राम है। डस्ट और वाटर से प्रोटेक्शन इसे IP64 रेटिंग मिली हुई है।

यह भी पढ़ें: मुसीबत में बस एक आवाज और मदद तैयार? Google के नए सेफ्टी फीचर को लेकर सामने आई डिटेल