विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

फोन रातभर में 15 से 20% तक खा रहा Battery? ऐसे पता करें कौन-सा App है जिम्मेदार

Published: Sat, 26 Sep 2026 05:00 PM (IST)

आपका मोबाइल फोन रातभर में बैटरी क्यों खोता है? इसका कारण बैकग्राउंड में चलने वाले ऐप्स हो सकते हैं जो इंटरनेट, लोकेशन या अन्य रिसोर्स का उपयोग करते हैं।

फोन रातभर में 15 से 20% तक खा रहा Battery? ऐसे पता करें कौन-सा App है जिम्मेदार

फोन रातभर में 15 से 20% तक खा रहा Battery? ऐसे पता करें कौन-सा App है जिम्मेदार

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। क्या आपका मोबाइल फोन भी रातभर बिना यूज किए ही 15 से 20 परसेंट तक बैटरी ड्राप कर रहा है? अगर हां, तो इसका कारण सिर्फ पुरानी बैटरी नहीं है बल्कि कई बार कुछ ऐसे एप्स भी बैकग्राउंड में लगातार रन करते रहते हैं जो इंटरनेट, लोकेशन, प्रोसेसर या दूसरे सिस्टम रिसोर्स का यूज करते रहते हैं।

ऐसे में आप इन एप्स को ट्रैक करे फोन की बैटरी को बचा सकते हैं। अच्छी बात ये है कि मोबाइल में ही ये पता लगाने का ऑप्शन मिलता है कि पिछले कुछ घंटों या दिनों में किस एप ने कितनी बैटरी खर्च की है। बस आपको इसी डेटा का यूज करना है।

Android फोन में कैसे पता करें?

  • Android फोन में सबसे पहले फोन की Settings में जाएं।
  • इसके बाद Battery या Battery & Device care सेक्शन में जाएं।
  • अलग-अलग कंपनियों के फोन में इस ऑप्शन का नाम थोड़ा अलग हो सकता है।
  • यहां Battery Usage या Battery Usage by Apps जैसा विकल्प दिखाई देगा।
  • इस पर टैप करते ही उन एप्स की लिस्ट मिल जाएगी, जिन्होंने बैटरी का ज्यादा यूज किया है।
  • लिस्ट में देखें कि रात के दौरान कौन-सा एप ज्यादा बैटरी यूज कर रहा है।
  • अगर कोई ऐसा ऐप ज्यादा बैटरी ले रहा है जिसे आपने यूज ही नहीं किया, तो वो बैकग्राउंड में एक्टिव हो सकता है।
  • जरूरत न होने पर एप की बैकग्राउंड एक्टिविटी को लिमिटेड कर दें।

iPhone में कैसे चेक करें?

iPhone में भी इसे चेक करना काफी आसान है। इसके लिए आईफोन की Settings > Battery में जाकर बैटरी यूज की डिटेल्स देखें। यहां एप्स के हिसाब से बैटरी खपत दिख जाएगी। आप Last 24 Hours या उपलब्ध दूसरे टाइम पीरियड को देखकर ये पता लगा सकते हैं कि कौन-सा एप सबसे ज्यादा बैटरी यूज कर रहा है। इसके बाद आप जरूरत के हिसाब से Background App Refresh, Location Services या अन्य परमिशन लिमिटेड कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें- 5G+ का सिग्नल फुल लेकिन इंटरनेट स्लो? Volume और Power Button की ये ट्रिक आजमाएं