विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

5G+ का सिग्नल फुल लेकिन इंटरनेट स्लो? Volume और Power Button की ये ट्रिक आजमाएं

Published: Sat, 26 Sep 2026 01:30 PM (IST)

एप्पल के नए iOS 27 अपडेट के बाद कुछ iPhone मॉडल्स में 5G+ नेटवर्क होने पर भी इंटरनेट धीमा चल ...और पढ़ें

5G+ का सिग्नल फुल लेकिन इंटरनेट स्लो? Volume और Power Button की ये ट्रिक आजमाएं

5G+ का सिग्नल फुल लेकिन इंटरनेट स्लो? Volume और Power Button की ये ट्रिक आजमाएं

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। एप्पल ने हाल ही में अपना नया iOS 27 अपडेट रोल आउट किया है जिसे बाद से कई iPhone मॉडल्स में अब 5G+ नेटवर्क देखने को मिल रहा है। ये कहना गलत नहीं होगा कि 5G+ के आने से इंटरनेट की स्पीड पहले से बेहतर हुई है लेकिन बावजूद इसके अगर आपका इंटरनेट स्लो चल रहा है, तो हर बार इसकी वजह नेटवर्क कवरेज ही हो, ऐसा जरूरी नहीं है।

कभी-कभी नेटवर्क कनेक्शन अटकने, फोन की सेटिंग या बैकग्राउंड में चल रहे डेटा की वजह से भी स्पीड प्रभावित हो सकती है। ऐसे में iPhone यूजर्स कुछ आसान तरीके आजमा सकते हैं।

iPhone को करें फोर्स रीस्टार्ट

अगर आपके फोन में भी 5G+ सिग्नल दिख रहा है लेकिन इंटरनेट अचानक स्लो हो गया है, तो डिवाइस को Force Restart करके देखें। इसके लिए पहले Volume Up बटन को जल्दी से दबाकर छोड़ें, फिर Volume Down बटन को जल्दी से दबाकर छोड़ें। इसके बाद Side/Power Button को दबाकर रखें।

जब तक स्क्रीन पर Apple Logo न दिखाई देने लगे तब तक Side/Power Button को दबाए रखें। Apple Logo दिखने के बाद ही बटन को छोड़ना है। इसके बाद iPhone दोबारा ऑन होगा और इससे न सिर्फ फोन की RAM क्लीन हो जाएगी बल्कि नेटवर्क कनेक्शन भी रीफ्रेश हो जाएगा। साथ ही इससे फोन में आ रहे छोटे बग्स भी फिक्स हो सकते हैं।

Airplane Mode भी ऑन-ऑफ करें

अगर Force Restart के बाद भी इंटरनेट की स्पीड फिक्स नहीं हुई है तो Airplane Mode करीब 10 से 15 सेकंड के लिए ऑन करें और फिर ऑफ कर दें। इससे iPhone दोबारा मोबाइल नेटवर्क से कनेक्ट होगा। इसके अलावा iPhone में Settings > Mobile Service/Mobile Data > Mobile Data Options > Voice & Data में जाएं और यहां 5G से जुड़ी सेटिंग्स चेक करें।

यह भी पढ़ें- 7000 mAh बैटरी वाला 5G फोन वो भी सिर्फ ₹20,899 में, स्नैपड्रैगन प्रोसेसर और 8GB RAM भी