विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 11, 2019 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Paytm, Mobikwik जैसे मोबाइल वॉलेट मार्च से हो सकते हैं बंद

By Harshit HarshEdited By:
Published: Fri, 11 Jan 2019 12:18 PM (GMT+05:30)Updated: Mon, 14 Jan 2019 11:19 AM (GMT+05:30)

मोबाइल वॉलेट सेवा प्रदान करने वाली कंपनियां भारतीय रिजर्व बैंक द्वारा जारी KYC (नो योर कस्टमर) कराने की डेडलाइन पूरी नहीं कर पाएंगी

Paytm, Mobikwik जैसे मोबाइल वॉलेट मार्च से हो सकते हैं बंद
Paytm, Mobikwik जैसे मोबाइल वॉलेट मार्च से हो सकते हैं बंद

नई दिल्ली (टेक डेस्क)। आपके Paytm, Mobikwik जैसे मोबाइल वॉलेट की सेवाएं मार्च से बंद हो सकती है। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो देश के मोबाइल वॉलेट सेवा प्रदान करने वाली कंपनियां भारतीय रिजर्व बैंक द्वारा जारी KYC (नो योर कस्टमर) कराने की डेडलाइन पूरी नहीं कर पाएगी। जिसकी वजह से इन कंपनियों के 95 फीसद यूजर्स के मोबाइल वॉलेट बंद हो सकते हैं।

आपको बता दें कि भारतीय रिजर्व बैंक ने अक्टूबर 2017 में प्रीपेड पेमेंट इंस्ट्रूमेंट और मोबाइल वॉलेट सेवा प्रदान कराने वाली कंपनियों को एक डेडलाइन जारी किया था जिसमें यूजर्स की सारी जानकारी KYC के माध्यम से लेने की बात कही थी। इन मोबाइल वॉलेट कंपनियों के ज्यादातर यूजर्स के KYC डाटा का बायोमैट्रिका या फिजिकल वेरिफिकेशन होना बांकि है।

पिछले साल सितंबर में आधार कार्ड पर फैसला आने के बाद से तमाम मोबाइल वॉलेट कंपनियां बॉयोमैट्रिक वेरिफिकेशन्स के अल्टरनेटिव (वैकल्पिक) व्यवस्था के जरिए KYC पूरी कराने की तैयारी कर रही है। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो ये मोबाइल वॉलेट सेवा प्रदान करने वाली कंपनियां भारतीय रिजर्व बैंक द्वारा जारी डेडलाइन को पूरा करने के लिए वीडियो आधारित सत्यापन या फिर XML आधारित सत्यापन व्यवस्था लाने की तैयारी में है। लेकिन, इन व्यवस्था को भारतीय रिजर्व बैंक से फिलहाल क्लियरेंस नहीं मिली है।

अगर, आपने भी Paytm, Mobikwik जैसे मोबाइल वॉलेट का इस्तेमाल करते हैं और आपने KYC नहीं कराई है तो आपका मोबाइल वॉलेट भी मार्च से बंद हो सकता है। फिलहाल मोबाइल वॉलेट कंपनियों द्वारा फिजिकल या बॉयोमैट्रिक वेरिफिकेशन के वैकल्पिक व्यवस्था का इंतजार कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें:

Xiaomi Redmi Note 7 को 48MP कैमरा और 4000mAh बैटरी के साथ किया लॉन्च, पढ़ें कीमत और फीचर्स

10000 रु से कम कीमत में लॉन्च होगी Samsung Galaxy M सीरीज! ये फोन्स हो सकते हैं लॉन्च

Xiaomi ने Redmi 6 Pro की कीमत में की 1000 रुपये की कटौती, जानें नई कीमत

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।