12,000 mAh की बैटरी वाला Oppo का नया 5G स्मार्टफोन, डुअल सिम सपोर्ट और AI कैमरे से होगा लैस
ओप्पो 12000 mAh बैटरी वाले स्मार्टफोन PNC110 को लॉन्च करने की तैयारी में है। इसकी आधिकारिक तस्वीरें MIIT लिस्टिंग में सामने आई हैं।

Oppo ला रहा है 12000 mAh बैटरी वाला 5G फोन पहली झलक आई सामने
टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। स्मार्टफोन इंडस्ट्री में इन दिनों बड़ी बैटरी वाले फोन ट्रेंडिंग में है। कंपनियों के बीच ज्यादा कैपेसिटी वाले स्मार्टफोन लॉन्च करने की होड़ है। ओप्पो को लेकर बताया जा रहा है कि वह 12000 mAh बैटरी वाला फोन लॉन्च करने की तैयारी है। कंपनी के इस अपकमिंग स्मार्टफोन को ऑफिशियल फोटो सामने आ गई है। ओप्पो का यह फोन चीन में MIIT नेटवर्क एक्सेस लाइसेंस प्लेटफॉर्म में PNC110 नाम से लिस्ट है। इस लिस्टिंग में ओप्पो के अपकमिंग पर्पल 5G मॉडल की पहली झलक सामने आ गई है। फिलहाल ओप्पो ने अपनी ओर से इसके नाम, कीमत और लॉन्च डेट को लेकर कुछ भी जानकारी नहीं है।
Oppo PNC110 ऑफिशियल डिजाइन
Gizmochina ने AndroidTreasure के हवाले से अपकमिंग Oppo PNC110 के चार नए फोटो पब्लिश किए हैं। यह CMIIT के डेटाबेस से स्पॉट किए गए हैं। PNC110 के बैक पैनल पर्पल कलर का है, जिसमें पिल शेप कैमरा आईलैंड दिया गया है, जिसमें दो लैंस हैं। इस कैमरा मॉड्यूल में फ्लैश के साथ AI CAMERA SYSTEM प्रिंट किया है। इसके साथ ही बैक पैनल में ओप्पो का लोगो भी देखने को मिल रहा है।
ओप्पो के फोन के बाईं ओर वॉल्यूम और पावर बटन दिए हैं। फ्रंट डिजाइन की बात करें तो इसमें फ्लैट डिस्प्ले दिया गया है। सेल्फी के लिए डिस्प्ले में पंच होल डिजाइन देखने को मिलता है। यह ओप्पो का सबसे बड़ी बैटरी वाला स्मार्टफोन होगा। कंपनी ने अगस्त में चीन में 10000 एमएएच कैपेसिटी वाला Oppo A7 Pro Max स्मार्टफोन लॉन्च किया था। अपकमिंग फोन में कंपनी इससे भी बड़ी बैटरी देने की प्लानिंग कर रही है। इस फोन में1,460mAh से 11,640mAh की बैटरी हो सकती है, जिसें 12000 mAh की मार्केटिंग के साथ लाया जा सकता है।
रिपोर्ट्स की मानें तो PNC110 ओप्पो की अफोर्डेबल A-सीरीज का स्मार्टफोन हो सकता है। यह फोन A7 सीरीज के तहत मार्केट में बिक्री के लिए उपलब्ध करवाया जा सकता है। फिलहाल कंपनी ने कुछ भी हिंट नहीं दिया है। ऐसे में फिलहाल कुछ भी नहीं कहा जा सकता है। यह फोन 5G और डुअल सिम सपोर्ट के साथ आ सकता है। Oppo ने चिपसेट, डिस्प्ले और चार्जिंग स्पीड के बारे में भी जानकारी नहीं दी है।