विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

Apple जैसा ग्लास लुक और नया UI: Oppo ने टीज किए Android 17-बेस्ड ColorOS 17 के खास फीचर्स

Published: Tue, 01 Sep 2026 04:15 PM (IST)

Oppo इस महीने अपने अपकमिंग स्मार्टफोन्स के लिए ColorOS 17 अपडेट पेश करने की तैयारी कर रहा है, जो लेटेस्ट Android 17 पर बेस्ड होगा।

Oppo ने टीज किया Android 17-बेस्ड ColorOS 17. Photo- Find X9.

Oppo ने टीज किया Android 17-बेस्ड ColorOS 17. Photo- Find X9.  

टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। Oppo द्वारा इस महीने अपने अपकमिंग स्मार्टफोन्स के लिए नए ColorOS 17 अपडेट को पेश करने की उम्मीद है। ये नया सॉफ्टवेयर लेटेस्ट Android 17 वर्जन पर बेस्ड होगा। एक रिपोर्ट के मुताबिक, कंपनी ने हाल ही में ColorOS 17 बीटा प्रोग्राम का एलान किया है, जिससे डेवलपर्स और एप मेकर्स आम यूजर्स के लिए रिलीज होने से पहले इस OS की टेस्टिंग कर सकें। अब, एक Oppo एग्जीक्यूटिव ने ColorOS 17 के डिजाइन, UI, फीचर्स और एनिमेशन्स को टीज करना शुरू कर दिया है। चर्चा है कि Oppo Find X10 सीरीज इस नए कस्टम स्किन के साथ आने वाला पहला लाइनअप होगा। इसे नए एनिमेशन इंजन और री-डिजाइन्ड आइकन्स के साथ टीज किया गया है।

Oppo के ColorOS 17 का डिजाइन और एनिमेशन टीज

Oppo ColorOS के डिजाइन डायरेक्टर Chen Xi ने Weibo पर (Whylab के जरिए) अपकमिंग ColorOS 17 अपडेट के लुक को टीज करना शुरू कर दिया है। नए ColorOS 17 में एक नया नेविगेशन बार होने की बात कही जा रही है, जिसे पूरे UI में एक जैसा लुक देने के लिए एप स्क्रीन के ऊपर रखा जाएगा। इसके अलावा, ColorOS 17 अपडेट में नया 'फ्लुइड फ्यूजन' एनिमेशन इंजन भी पेश किया जाएगा। इसके बारे में कहा गया है कि ये स्क्रीन्स के बीच ट्रांजिशन्स को और भी ज्यादा स्मूद बनाएगा।

इसके साथ ही, टेक फर्म ने एक नए फीडबैक सिस्टम के साथ ColorOS 17 को टीज किया है। इसकी मदद से एप स्क्रीन्स यूजर के इंटरैक्शन के हिसाब से स्ट्रेच, स्क्वीज और रिस्पॉन्ड करेंगे। अपकमिंग सॉफ्टवेयर में 'लिक्विड ऐक्रेलिक' डिजाइन भी मिलेगा, जो Apple के लिक्विड ग्लास डिजाइन के जैसा है। ColorOS 17 में लाइट इफेक्ट्स के साथ एडिशनल ग्लास जैसे सी-थ्रू एलिमेंट्स जोड़े जाएंगे।

इसके अलावा, ये पिछले साल के Android 16-बेस्ड ColorOS 16 के कुछ फीचर्स को बरकरार रखेगा। टीजर में लॉक स्क्रीन पर एक लाइव एक्टिविटी बार दिखाई देता है, जो यूजर्स को अलग-अलग चल रही एक्टिविटीज से अपडेट रहने की सुविधा देता है। विंडो से बैनर नोटिफिकेशन्स हटाने के एनिमेशन्स भी बिल्कुल नए नजर आते हैं, हालांकि ये पहले देखे गए डिजाइन फिलॉसफी के समान ही हैं। जैसा कि पहले बताया गया है, Oppo Find X10, Find X10 Pro, और Find X10 Pro Max उन शुरुआती स्मार्टफोन्स में शामिल होंगे जिन्हें ColorOS 17 अपडेट मिलेगा।

ऐसे में Oppo इस महीने के आखिर में नया Android 17-बेस्ड अपडेट पेश कर सकता है। ये अपडेट नए Android 17 के उन फीचर्स को भी जोड़ेगा जिन्हें Google ने लॉन्च के दौरान पेश किया था। फिलहाल Android 17 अपडेट Google Pixel 11 लाइनअप तक ही सीमित है। हालांकि दूसरे स्मार्टफोन ब्रांड्स (OEMs) के भी जल्द ही अपने UI के स्टेबल वर्जन रोल आउट करने की उम्मीद है।

यह भी पढ़ें: फोन में नेटवर्क फुल होने के बावजूद Call Drop क्यों होती है? फिक्स करने का जान लें तरीका