विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 25, 2019 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Oppo RenoS भारत में 64MP कैमरा के साथ दिसंबर में हो सकता है लॉन्च

By Shilpa SrivastavaEdited By:
Published: Fri, 25 Oct 2019 01:55 PM (IST)

Oppo RenoS में 65W SuperVOOC 2.0 फास्ट चार्जिंग तकनीक सपोर्ट के साथ पेश किया जा सकता है। इसके अलावा इसकी कीमत भी ऑनलाइन लीक हुई है

Oppo RenoS भारत में 64MP कैमरा के साथ दिसंबर में हो सकता है लॉन्च
Oppo RenoS भारत में 64MP कैमरा के साथ दिसंबर में हो सकता है लॉन्च

नई दिल्ली, टेक डेस्क। Oppo Reno सीरीज यूजर्स के बीच बेहद लोकप्रिय है। इस सीरीज के तहत अब यूजर्स एक नए वेरिएंट पर काम कर रही हैं। इसका नाम Oppo RenoS होने की संभावना है। इस फोन को दिसंबर महीने में लॉन्च किया जा सकता है। इस फोन की जानकारी ऑनलाइन लीक हुई है। खबरों के मुताबिक, फोन में 65W SuperVOOC 2.0 फास्ट चार्जिंग तकनीक सपोर्ट के साथ पेश किया जा सकता है। इसके अलावा इसकी कीमत भी ऑनलाइन लीक हुई है।

Oppo RenoS के संभावित फीचर्स: फोन में 64 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर दिया गया है। टेक को सपोर्ट करेगा और इसमें पिछले हिस्से पर 64 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर होगा। हालांकि, फोन में कौन-कौन से सेंसर्स दिए जाएंगे इस बात की भी जानकारी नहीं दी गई है। इस फोन को जल्द ही भारत में लॉन्च किया जा सकता है। इस फोन की कीमत 40,000 रुपये के आस-पास होने की उम्मीद है। वहीं, फोन में 65W SuperVOOC 2.0 फास्ट चार्जिंग तकनीक सपोर्ट दिया जा सकता है। यह फोन स्नैपड्रैगन 855 प्रोसेसर या फिर स्नैपड्रैगन 855 प्लस प्रोसेसर से लैस होगा।

Oppo Reno Ace की खासियत: अगर Oppo Reno Ace की बात करें तो यह फोन भारत में लॉन्च नहीं किया जाएगा। इसका प्राइमरी सेंसर 48 मेगापिक्सल है। फोन में 90 हर्ट्ज डिस्प्ले मौजूद है। इसके अलावा फोन में 65W SuperVOOC फास्ट चार्जिंग टेक्नोलॉजी का सपोर्ट दिया गया है। फोन में 4000 एमएएच की बैटरी दी गई है जो फोन को मात्र 30 मिनट में फुल चार्ज करने में सक्षम है। इसके अलावा फोन में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 855+ प्रोसेसर और 12 जीबी तक की रैम दी गई है। साथ ही 256 जीबी तक यूएफएस 3.0 स्टोरेज शामिल हैं। इसके साथ ही इन-हाउस टच बूस्ट 2.0 टेक्नोलॉजी भी दी गई है।

 

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।