Oppo Reno Ace 2 स्नैपड्रैगन 865 प्रोसेसर के साथ 13 अप्रैल को हो सकता है लॉन्च
Oppo के वाइस प्रेसिडेंट Brian Shen ने अपने Weibo अकाउंट से जानकारी दी है कि Oppo Reno Ace 2 को 13 अप्रैल को लॉन्च किया जाएगा। फोटो साभार JNM
नई दिल्ली, टेक डेस्क। Oppo Reno Ace 2 स्मार्टफोन को 13 अप्रैल को लॉन्च किया जाएगा। इस बात की जानकारी Oppo के वाइस प्रेसिडेंट Brian Shen ने अपने Weibo अकाउंट से दी है। Brian Shen ने इस फोन की लॉन्च तारीख के बारे में कंफर्मेशन दी है। इसके अलावा Oppo Find X2 के वीडियो फ्रेम इंर्सशन तकनीक को भी कंफर्म किया है। आपको बता दें कि Oppo Find X2 स्मार्टफोन कई वीडियो एप्लीकेशन्स को सपोर्ट करेगा। वहीं, Find X2 सीरीज में हाई फ्रेम रेट डिस्प्ले दिया जा सकता है।
Oppo Reno Ace 2 के संभावित फीचर्स: इस फोन में 6.5 इंच का AMOLED डिस्प्ले दिया जा सकता है। इसका पिक्सल रेजोल्यूशन 2400 x 1080 होगा। वहीं, फोन को ब्लैक, ब्लू, पर्पल समेत अन्य कलर विकल्प में भी उपलब्ध कराया जाएगा। वहीं, फोन में2.8 गीगाहर्ट्ज क्लॉक स्पीड के साथ क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 865 प्रोसेसर दिए जाने की उम्मीद है। फोन में 8 जीबी और 12 जीबी की रैम दी जा सकती है। इसके अलावा 128 जीबी और 256 जीबी की इंटरनल स्टोरेज भी दी जाने की उम्मीद है। इस फोन को एंड्रॉइड 10 पर आधारित ColorOS 7 OS दिया जा सकता है।
फोटोग्राफी सेगमेंट की बात करें तो फोन में 48 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर, 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड-एंगल सेंसर, 2 मेगापिक्सल का मैक्रो और 2 मेगापिक्सल का डेप्थ सेंसर दिया जा सकता है। वहीं, फोन में 16 मेगापिक्सल का सेल्फी सेंसर भी दिए जाने की उम्मीद है। यह फोन 4K वीडियो शूटिंग को सपोर्ट कर सकता है। फोन को पावर देने के लिए 65W Super VOOC फास्ट चार्जिंग सपोर्ट दिया जा सकता है। ऐसा माना जा रहा है कि यह फोन सबसे तेज चार्जिंग स्पीड के साथ पेश किया जा सकता है।
इससे पहले Weibo पर एक यूजर ने Oppo Reno Ace 2 की इमेज पोस्ट की थी। इस पोस्ट में फोन का डिजाइन दिखाई दे रहा था। इसके बैक पैनल में सर्कुलर डिजाइन का क्वाड रियर कैमरा सेटअप मौजूद है। इसका डिजाइन एकदम Oneplus 7 की तरह लग रहा था। यहां पढ़ें पूरी खबर