यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 18, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Oppo के दो स्मार्टफोन आज होंगे लॉन्च, मिलेगी 80W सुपर फास्ट चार्जिंग, 15 मिनट में 50% होगा चार्ज, जानें डीटेल
ओप्पो (Oppo) की तरफ से आज दो स्मार्टफोन Oppo Reno 8 Pro और Oppo Reno 8 को भारत में लॉन्च ...और पढ़ें

नई दिल्ली, टेक डेस्क। Oppo Reno 8 Series Launch: ओप्पो (Oppo) का आज मेगा लॉन्च इवेंट शाम 6 बजे है। इस लॉन्च इवेंट में ओप्पो रेनो 8 (Oppo Reno 8) सीरीज के दो शानदार स्मार्टफोन Oppo Reno 8 और Oppo Reno 8 Pro की लॉन्चिंग होगी। Oppo Reno 8 सीरीज के स्मार्टफोन को 80W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ पेश किया जाएगा। कंपनी का दावा है कि इन दोनों स्मार्टफोन को 15 मिनट में 50 फीसद तक चार्ज किया जा सकेगा। इस लॉन्च इवेंट में Oppo Pad Air और Oppo Enco X2 को लॉन्च किया जाएगा।
Oppo Reno 8 Pro के संभावित स्पेसिफिकेशन्स
Oppo Reno 8 Pro स्मार्टफोन को 6.7 इंच एमोलेड डिस्प्ले सपोर्ट के साथ पेश किया जा सकता है। फोन में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप मिलेगा। इसका प्राइमरी कैमरा 50 मेगापिक्सल का होगा। जबकि सेल्फी के लिए 32 मेगापिक्सल कैमरा दिया जा सकता है। फोन एंड्रॉइड 12 बेस्ड ColorOS 12.1 पर काम करेगा। फोन ड्यूल कैमरा सपोर्ट के साथ आएगा। फोन को 4,500mAh बैटरी सपोर्ट के साथ पेश किया जा सकता है। चार्जिंग के लिए फोन में 80W SuperVOOC फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मिलेगा।
Oppo Reno 8 के संभावित स्पेसिफिकेशन्स
Oppo Reno 8 स्पेसिफिकेशन्स के मामले में Oppo Reno 8 Pro की तरह ही होगा। हालांकि प्रोसेसर में बदलाव देखने को मिल सकता है। oppo Reno 8 5G स्मार्टफोन में Dimenstiy 1300 चिपसेट सपोर्ट दिया जा सकता है। फोन में 800nits की पीक ब्राइटनेस मिलेगी। फोन में 32 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा दिया जा सकता है। जबकि रियर में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप मिलेगा। फोन एंड्रॉइड 12 बेस्ड ColorOS 12.2 पर काम करेगा। Oppo Reno 8 5G में भी 4500mAh बैटरी सपोर्ट दिया जा सकता है। फोन 80W SuperVOOC चार्जिंग सपोर्ट के साथ आएगा। कंपनी का दावा है कि फोन को 50 फीसद तक मात्र 15 मिनट में चार्ज किया जा सकता है। फोन को सिंगल चार्ज में पूरे दिन आराम से इस्तेमाल कर पाएंगे।
