Oppo Reno 5 Pro 5G स्मार्टफोन की कीमत, स्पेसिफिकेशन और प्री ऑर्डर डिटेल हुई लीक, 18 जनवरी को होगा लाॅन्च
Oppo Reno 5 Pro 5G स्मार्टफोन भारत में 18 जनवरी को लाॅन्च किया जाएगा और लाॅन्च से पहले इससे जुड़ी कई जानकारियां सामने आ चुकी हैं। इनमें ओपो रेनो 5 प्रो 5जी की कीमत और फीचर्स से लेकर प्री-ऑर्डर की बुकिंग जैसी जानकारियां शामिल हैं।
नई दिल्ली, टेक डेस्क। Oppo Reno 5 Pro 5G का भारतीय यूजर्स काफी समय से इंतजार कर रहे हैं और यह इंतजार जल्द ही खत्म होने वाला है। यह स्मार्टफोन भारत में 18 जनवरी को लाॅन्च किया जाएगा। लाॅन्च से पहले इस स्मार्टफोन से जुड़ी कई जानकारियां सामने आ चुकी है। इस स्मार्टफोन में 90Hz से लेकर 120Hz टच सैम्पलिंग रेट और 65W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट जैसे फीचर्स दिए गए हैं। साथ ही इसमें इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर और 64MP का क्वाड रियर कैमरा सेटअप उपलब्ध होगा।
Oppo Reno 5 Pro 5G की संभावित कीमत
लीक्स्टर अभिषेक यादव ने हाल ही में ट्विटर अकाउंट पर जानकारी शेयर करते हुए बताया है कि Oppo Reno 5 Pro 5G को भारतीय बाजार में 39,990 रुपये की कीमत के साथ लाॅन्च किया जा सकता है। साथ ही यह भी बताया गया है कि यह स्मार्टफोन प्री-बुकिंग के लिए उपलब्ध हो गया है। इसके इसके साथ यूजर्स Oppo Enco X TWS ईयरबड्स पर 10 प्रतिशत का डिस्काउंट प्राप्त कर सकते हैं।
Oppo Reno 5 Pro 5G के स्पेसिफिकेशन्स
Oppo Reno 5 Pro 5G में 6.55 इंच का कव्र्ड ओएलईडी डिस्प्ले दिया गया है। जिसका स्क्रीन रेजोल्यूशन 2400 × 1080 पिक्सल है। इसमें 90Hz रिफ्रेश रेट से लेकर 120Hz टच सैंपलिंग रेट की सुविधा उपलब्ध होगी। सिक्योरिटी के लिए इसमें इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है। फोन में 65W सुपर फ्लैश चार्ज फास्ट चार्जिंग सपोर्ट दिया जाएगा। इसे मीडियाटेक डेमिंसिटी 1000+ चिपसेट पर काम करता है और इसमें 12GB जीबी रैम दी जाएगी।
Oppo Reno 5 Pro 5G में फोटोग्राफी के लिए क्वाड रियर कैमरा सेटअप दिया गया है, जिसमें 64MP का प्राइमरी सेंसर मौजूद है। वहीं 8MP का अल्ट्रा वाइ लेंस, 2 मैक्रो लेंस और 2 का मैक्रो लेंस दिया गया है। वीडियो काॅलिंग और सेल्फी के लिए यूजर्स को 32MP फ्रंट कैमरा दिया गया है। फोन में 5G सपोर्ट, ड्यूल 4G VoLTE, वाईफाई, ब्लूटूथ और यूएसबी टाइप सी पोर्ट मौजूद है।