विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 28, 2019 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Oppo Reno 2, Reno 2Z, Reno 2F की लॉन्च इवेंट थोड़ी देर में शुरू, यहां देखें Live Stream

By Harshit HarshEdited By:
Published: Wed, 28 Aug 2019 08:37 AM (IST)Updated: Wed, 28 Aug 2019 02:25 PM (IST)

Oppo के इस साल लॉन्च हुए फ्लैगशिप स्मार्टफोन Oppo Reno का अगला मॉडल Oppo Reno 2 आज भारत में लॉन्च किया जाएगा..

Oppo Reno 2, Reno 2Z, Reno 2F की लॉन्च इवेंट थोड़ी देर में शुरू, यहां देखें Live Stream
Oppo Reno 2, Reno 2Z, Reno 2F की लॉन्च इवेंट थोड़ी देर में शुरू, यहां देखें Live Stream

नई दिल्ली, टेक डेस्क। चीनी स्मार्टफोन कंपनी Oppo के इस साल लॉन्च हुए फ्लैगशिप स्मार्टफोन Oppo Reno का अगला मॉडल Oppo Reno 2 आज भारत में लॉन्च किया जाएगा। इस स्मार्टफोन की कई जानकारियां पहले से ही लीक हो चुकी हैं। इस स्मार्टफोन के कई टीजर वीडियो कंपनी के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्मस पर जारी किए जा चुके हैं। इस स्मार्टफोन को चीन से पहले भारत में लॉन्च किया जा रहा है। इसे चीन में 10 सितंबर को लॉन्च किया जाएगा। Oppo Reno को पहले चीन में लॉन्च किया गया था। Oppo Reno 2 के साथ Oppo Reno 2Z और Oppo Reno 2F भी लॉन्च किया जा सकता है।

Oppo Reno 2 का इवेंट आज दिन के 3 बजे आयोजित किया जाएगा। इसके लॉन्च इवेंट को आप कंपनी के ऑफिशियल YouTube चैनल के माध्यम से Live Stream कर सकते हैं। इस स्मार्टफोन की कीमत और उपलब्धता के बारे में लॉन्च के बाद ही पता चलेगी। इस स्मार्टफोन को भारत में Rs 45,000 से Rs 50,000 की प्राइस रेंज में लॉन्च किया जा सकता है। इस स्मार्टफोन को दो कलर ऑप्शन्स ओसन हार्ट और मिस्टी पाउडर में लॉन्च किया जा सकता है।

Oppo Reno 2 के संभावित फीचर्स

Oppo Reno 2 के अब तक जो डिजाइन टीज किए गए है, उसके मुताबिक फोन के बैक में क्वॉड कैमरा सेट अप दिया जा सकता है। फोन का प्राइमरी कैमरा 20x जूम को सपोर्ट कर सकता है। Oppo Reno 2 का लुक और डिजाइन भी काफी हद तक Oppo Reno की तरह ही है। इसमें भी शार्क शेप पॉप-अप कैमरा दिया जा सकता है। Oppo Reno 2 में 6.55 इंच का AMOLED पेनोरेमिक नॉचलेस डिस्प्ले का इस्तेमाल किया जा सकता है। फोन के डिस्प्ले के प्रोटेक्शन के लिए कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 6 का इस्तेमाल किया जा सकता है।

फोन में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 730G प्रोसेसर का इस्तेमाल किया जा सकता है। Oppo Reno 2 को 8GB रैम और 256GB की स्टोरेज दी जा सकती है। फोन में VOOC फास्ट चार्जिंग सपोर्ट और 4,000 एमएएच की बैटरी दी जा सकती है। Oppo Reno 2 में 48 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, 13 मेगापिक्सल का सेकेंडरी कैमरा, 8 मेगापिक्सल का डेप्थ सेंसर और 2 मेगापिक्सल का माइक्रो कैमरा दिया जा सकता है। फोन में इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर दिया जा सकता है।

Oppo Reno 2Z

Oppo Reno 2Z के संभावित फीचर्स की बात करें इसमें 6.53 इंच का फुल एचडी प्लस डिस्प्ले दिया जा सकता है। इसमें MediaTek Helio P90 SoC प्रोसेसर 8GB रैम और 256GB स्टोरेज के साथ दिया जा सकता है। फोन के बैक में ट्रिपल रियर कैमरा सेट अप दिया जा सकता है। इसका प्राइमरी सेंसर 48 मेगापिक्सल का दिया जा सकता है। इसमें 8 मेगापिक्सल और 2 मेगापिक्सल के दो और सेंसर दिए जा सकते हैं। इसके अन्य फीचर्स Oppo Reno 2 की तरह ही दिए जा सकते हैं।

Oppo Reno 2F

Oppo Reno 2F के फीचर्स भी Oppo Reno 2Z की तरह ही दिए जा सकते हैं। इसे भी 6.53 इंच के फुल एचडी प्लस डिस्प्ले के साथ लॉन्च किया जा सकता है। इसके पॉप-अप कैमरे में बदलाव देखा जा सकता है। इसमें शार्क फिन की जगह सेंट्रली अलाइंड पॉप-अप सेल्फी कैमरा देखने को मिल सकता है। फोन में कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास प्रोटेक्शन 5 का इस्तेमाल किया जा सकता है। इसमें MediaTek Helio P70 SoC प्रोसेसर का इस्तेमाल किया जा सकता है।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।