विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

 8,000 mAh तक की बैटरी के साथ आएंगे Oppo के नए फोन, 50MP का मिलेगा कैमरा

Published: Thu, 12 Nov 2026 06:30 PM (IST)

Oppo अपनी अपकमिंग Reno 17 सीरीज को ग्लोबल मार्केट में लॉन्च करने की तैयारी में है, जिसमें Reno 17 और Reno 17 प्रो मॉडल शामिल हैं।

ओप्पो रेनो 17 सीरीज की संभावित फीचर्स आए सामने (Photo: Reno 16T)

ओप्पो रेनो 17 सीरीज की संभावित फीचर्स आए सामने (Photo: Reno 16T)

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। Oppo इन दिनों अपकमिंग Reno 17 सीरीज को चीन में लॉन्च करने की तैयारी कर रहा है। होम मार्केट में ओप्पो इसे 16 नवंबर को लॉन्च करने वाला है। इस सीरीज के तीन मॉडल Reno 17, Reno 17 Pro और Reno 17c को लॉन्च किया जाएगा। अपकमिंग Reno 17 मॉडल को Snapdragon 7 Gen 4 चिपसेट और Oppo Reno 17 Pro को MediaTek Dimensity 8550 Super चिपसेट के साथ पेश किया जाएगा। लॉन्च से पहले Oppo Reno 17 और Oppo Reno 17 Pro मॉडल को लेकर काफी जानकारी सामने आ चुकी है।

Oppo Reno 17 के संभावित स्पेसिफिकेशन्स

Oppo Reno 17 स्मार्टफोन Qualcomm के Snapdragon 7 Gen 4 चिपसेट के साथ लॉन्च होगा। ओप्पो का अपकमिंग फोन 12 GB तक की रैम और 512 GB तक स्टोरेज के साथ लाया जा सकता है। यह फोन तीन कलर ऑप्शन एंकाउंटर कैट, आइस मून व्हाइट और कोकोआ ब्राउन में पेश किया जा सकता है। इसमें 120Hz रिफ्रेश रेट वाला 6.56-इंच का OLED 1.5K स्क्रीन दी जा सकती है। फोन में 8,000 mAh की बैटरी और 80W चार्जिंग का सपोर्ट मिल सकता है। फोन में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप मिलेगा। फोन में 50MP का प्राइमरी कैमरा (OIS सपोर्ट), 50MP अल्ट्रावाइड सेंसर और 50MP पेरिस्कोप (3.5x लेंस) का सपोर्ट हो सकता। फोन में सेल्फी के लिए 50MP का फ्रंट कैमरा दिया जा सकता है।

 

Oppo Reno 17 Pro संभावित स्पेसिफिकेशन्स

Oppo Reno 17 Pro की बात करें तो इसमें 6.32-इंच का OLED 1.5K डिस्प्ले मिल सकता है, जिसका रिफ्रेश रेट 120 Hz होगा। फोन में MediaTek Dimensity 8550 Super चिपसेट दिया जा सकता है। इसके साथ ही यह फोन 12GB तक रैम और 512GB तक स्टोरेज ऑप्शन में लाया जा सकता है।
फोन में 200MP का प्राइमरी कैमरा मिल सकता है, जो OIS सपोर्ट करेगा। इसके साथ ही इसमें 50MP अल्ट्रावाइड सेंसर और 50MP पेरिस्कोप (3.5x जूम) लेंस मिलेगा। ओप्पो के इस फोन में 7,200 mAh की बैटरी, 80W की चार्जिंग का सपोर्ट मिलेगा। फोन में Encounter Cat, Snow White और Cocoa Brown कलर ऑप्शन मिलेंगे।

Oppo Reno 17 और Reno 17 Pro संभावित लॉन्च टाइमलाइन

Oppo Reno 17 सीरीज को चीन में 16 नवंबर को लॉन्च किया जाएगा। हालांकि, इंडियन मार्केट में ये स्मार्टफोन 2027 के शुरुआत में लॉन्च किए जा सकते हैं। फिलहाल कंपनी ने इंडिया लॉन्च को लेकर डिटेल्स शेयर नहीं किए हैं।

Oppo Reno 17 और Reno 17 Pro संभावित कीमत

अपकमिंग Oppo Reno 17 को भारत में 80 हजार रुपये और Oppo Reno 17 Pro मॉडल को 1 लाख रुपये की रेंज में लॉन्च किया जा सकता है।

यह भी पढ़ें- Samsung Galaxy S27 और Galaxy S27 Plus स्मार्टफोन कब होंगे लॉन्च और क्या होंगे स्पेसिफिकेशन्स?

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।