Oppo के तीन नए 5G फोन इस दिन आएंगे: 200MP कैमरा और MediaTek प्रोसेसर समेत कई बेहतरीन फीचर्स
Oppo Reno 16 सीरीज भारत में 2 जुलाई, 2026 को लॉन्च हो सकती है, जिसमें Reno 16, Reno 16 Pro ...और पढ़ें

Oppo के तीन नए 5G फोन इस दिन आएंगे: 200MP कैमरा और MediaTek प्रोसेसर समेत कई बेहतरीन फीचर्स
HighLights
Oppo Reno 16 सीरीज 2 जुलाई 2026 को हो सकती है लॉन्च।
Reno 16 Pro में 200MP कैमरा और Dimensity 8550 प्रोसेसर।
कीमत 50 हजार से 70 हजार रुपये के बीच हो सकती है।
टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। Oppo जल्द ही अपनी नई Oppo Reno 16 सीरीज को भारत और ग्लोबल लेवल पर लॉन्च कर सकता है। एक यूरोपियन रिटेलर वेबसाइट से पता चला है कि इस सीरीज में तीन स्मार्टफोन शामिल हो सकते हैं, जिसमें Oppo Reno 16, Oppo Reno 16 Pro और Reno 16 FS मॉडल शामिल हो सकता है।
जहां पहले इन आने वाले डिवाइस की कीमत के बारे में संकेत मिले थे। वहीं, अब एक टिपस्टर अभिषेक यादव ने इनकी लॉन्च डेट का भी खुलासा किया है। आइए देखते हैं कि ये तीनों डिवाइस कब तक लॉन्च हो सकते हैं और इनकी कीमत क्या हो सकती है।
OPPO Reno 16 सीरीज की संभावित लॉन्च डेट
OPPO Reno 16 सीरीज को भारत में 2 जुलाई, 2026 को लॉन्च किया जा सकता है। चूंकि OPPO Reno 16 सीरीज कई बेंचमार्किंग और सर्टिफिकेशन वेबसाइट पर स्पॉट हुई है, इसलिए ये जानकारी सही होने की संभावना है।
OPPO Reno 16 सीरीज की संभावित कीमत
भारत में OPPO Reno 16 FS की कीमत 50 हजार रुपये से कम हो सकती है। वहीं, Reno 16 की कीमत 60 हजार रुपये से कम हो सकती है। वहीं, भारत में OPPO Reno 16 Pro की कीमत 70 हजार रुपये से कम हो सकती है।
OPPO Reno 16 Pro के संभावित स्पेसिफिकेशन्स
Reno 16 Pro में 6.32-इंच का LTPS AMOLED डिस्प्ले मिल सकता है। साथ ही फोन में 144Hz तक का रिफ्रेश रेट और प्रोटेक्शन के लिए Corning Gorilla Glass 7i मिल सकता है। फोन में दमदार MediaTek Dimensity 8550 चिपसेट मिल सकता है। डिवाइस में LPDDR5X RAM और UFS 3.1 स्टोरेज मिल सकती है।
फोटोग्राफी के लिए फोन में OIS के साथ 200MP का प्राइमरी कैमरा, 3.5x ऑप्टिकल जूम और OIS के साथ 50MP का टेलीफोटो लेंस, 50MP का अल्ट्रा-वाइड लेंस और 50MP का सेल्फी कैमरा मिल सकता है। फोन में 80W SuperVOOC चार्जिंग के साथ 6,700mAh की बैटरी भी मिल सकती है।
OPPO Reno 16 के संभावित स्पेसिफिकेशन्स
दूसरी तरफ नॉन प्रो यानी Reno 16 में भी 6.32-इंच का 1.5K AMOLED डिस्प्ले मिल सकता है। हालांकि इसका रिफ्रेश रेट 120Hz तक हो सकता है। फोन में Snapdragon 7 Gen 4 प्रोसेसर मिल सकता है और इसमें ट्रिपल 50MP रियर कैमरा सेटअप के साथ 50MP का फ्रंट कैमरा मिल सकता है। फोन में 80W चार्जिंग सपोर्ट और 6,000mAh बैटरी मिल सकती है।
OPPO Reno 16 FS के संभावित स्पेसिफिकेशन्स
सीरीज में इस बार Reno 16 FS भी शामिल हो सकता है जिसमें 120Hz रिफ्रेश रेट और MediaTek Dimensity 7300 चिपसेट मिल सकता है। साथ ही फोन में 6.57-इंच FHD+ AMOLED डिस्प्ले मिल सकता है। डिवाइस में OIS के साथ 50MP का प्राइमरी कैमरा, 3.5x ऑप्टिकल जूम के साथ 50MP का टेलीफोटो लेंस, 8MP का अल्ट्रा-वाइड लेंस और 50MP का सेल्फी कैमरा मिल सकता है।
फोन में 45W चार्जिंग के साथ 6,500mAh की बैटरी भी मिल सकती है। पूरी सीरीज में OPPO स्टीरियो स्पीकर, NFC और IP69-रेटेड ड्यूरेबिलिटी भी मिल सकती है।
यह भी पढ़ें- Oppo के दो नए 5G फोन लॉन्च, 7,000 mAh बैटरी और 200MP कैमरा जैसे बेहतरीन फीचर्स
