Oppo के दो नए 5G फोन लॉन्च, 7,000 mAh बैटरी और 200MP कैमरा जैसे बेहतरीन फीचर्स
ओप्पो ने मई 2026 में अपने नए 5G फोन Oppo Reno 16 Pro और Reno 16 को लॉन्च किया है। ...और पढ़ें

Oppo के दो नए 5G फोन लॉन्च, 7,000 mAh बैटरी और 200MP कैमरा जैसे बेहतरीन फीचर्स

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। ओप्पो ने अपनी रेनो सीरीज के दो नए 5G फोन लॉन्च कर दिए हैं। कंपनी ने इन डिवाइस को Oppo Reno 16 Pro और Reno 16 के नाम से पेश किया है। स्मार्टफोन बनाने वाली कंपनी के मई 2026 लॉन्च इवेंट के दौरान इस नए डिवाइस को पेश किया है। कंपनी ने नई Reno सीरीज के साथ अपना फ्लैगशिप Oppo Pad 6 टैबलेट भी पेश किया।
Oppo Reno 16 सीरीज तीन अलग-अलग कलर ऑप्शन में आता है और इसके टॉप-एंड वेरिएंट में 16GB तक RAM मिल रही है। दोनों हैंडसेट में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप मिल रहा है। Oppo Reno 16 Pro में 200-मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा जैसे कई बेहतरीन फीचर्स हैं। ऐसे में अगर आप भी इनमें से किसी फोन को खरीदने की सोच रहे हैं तो पहले इनकी कीमत जान लें।
Oppo Reno 16 Pro, Oppo Reno 16 की कीमत
- Oppo Reno 16 12GB+256GB – 3499 युआन (लगभग 49,040 रुपये)
- Oppo Reno 16 16GB+256GB – 3899 युआन (लगभग 54,650 रुपये)
- Oppo Reno 16 12GB+512GB – 3999 युआन (लगभग 56,050 रुपये)
- Oppo Reno 16 16GB+512GB – 4299 युआन (लगभग 60,255 रुपये)
- Oppo Reno 16 16GB+1TB – 4899 युआन (लगभग 68,665 रुपये)
- Oppo Reno 16 Pro 12GB+256GB – 4499 युआन (लगभग 63,000 रुपये)
- Oppo Reno 16 Pro 12GB+512GB – 4899 युआन (लगभग 68,665 रुपये)
- Oppo Reno 16 Pro 16GB+512GB – 5299 युआन (लगभग 74,260 रुपये)
दोनों डिवाइस की सेल चीन में 29 मई को Oppo के ऑनलाइन स्टोर के जरिए शुरू होगी। Oppo Reno 16 को Galaxy Purple, Heartbeat, और Moonlight Is Dark कलर में पेश किया गया है, जबकि Oppo Reno 16 Pro Dream White, Heartbeat, और Moonlight Is Dark शेड्स में आता है।
Oppo Reno 16 Pro, Oppo Reno 16 के स्पेसिफिकेशन्स
स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो सीरीज के Pro मॉडल में 6.78-इंच का 1.5K AMOLED डिस्प्ले मिल रही है, जिसके साथ 120Hz तक का रिफ्रेश रेट सपोर्ट भी मिल रहा है। डिवाइस में 1,800 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस मिल रही है। दूसरी तरफ Reno 16 में 6.32-इंच का 1.5K OLED डिस्प्ले मिल रहा है, जिसमें 460 ppi की पिक्सल डेंसिटी और Pro मॉडल जैसे ही फीचर्स मिल रहे हैं।
Oppo Reno 16 Pro को पावर देने के लिए इसमें ऑक्टा-कोर MediaTek Dimensity 9500s चिपसेट मिल रहा है। जबकि नॉन प्रो Reno 16 में ऑक्टा-कोर MediaTek Dimensity 8550 Super प्रोसेसर मिल रहा है। दोनों डिवाइस 16GB तक LPDDR5x RAM और 1TB तक की UFS 3.1 स्टोरेज के साथ आते हैं। दोनों फोन्स में धूल और पानी से बचाव के लिए IP69K रेटिंग मिल रही है।

Oppo Reno 16 Pro, Oppo Reno 16 के कैमरा स्पेक्स
फोटोग्राफी के लिए Oppo Reno 16 Pro और Reno 16 में एक जैसा ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप मिल रहा है। डिवाइस में 200-मेगापिक्सल (f/1.8) का प्राइमरी कैमरा मिल रहा है, जिसमें ऑप्टिकल इमेज स्टेबिलाइजेशन की सुविधा भी मिल रही है। डिवाइस में पीछे की तरफ 50-मेगापिक्सल (f/2.0) का अल्ट्रा-वाइड कैमरा मिल रहा है, जिसके साथ 50-मेगापिक्सल (f/2.8) का पेरिस्कोप टेलीफोटो लेंस भी है।
फोन में सामने की तरफ सेल्फी के लिए 50-मेगापिक्सल (f/2.0) का फ्रंट कैमरा मिल रहा है। डिवाइस 4K/60 fps तक की क्वालिटी में वीडियो रिकॉर्ड कर सकता है। इसके अलावा फोन के प्रो मॉडल में 7,000mAh की बैटरी, जबकि Reno 16 में 6,700mAh की बैटरी मिल रही है। दोनों डिवाइस 80W वायर्ड फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करते हैं।
