Oppo का 8.8 इंच डिस्प्ले वाला नया टैबलेट, स्टायलस सपोर्ट और 2.9mm के अल्ट्रा-थिन बेजल्स
Oppo भारत में जल्द ही अपना नया कॉम्पैक्ट टैबलेट Oppo Pad Mini Matte Display Edition और Oppo Enco X4 ईयरबड्स ...और पढ़ें

Oppo का 8.8 इंच डिस्प्ले वाला नया टैबलेट, स्टायलस सपोर्ट और 2.9mm के अल्ट्रा-थिन बेजल्स

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। ओप्पो जल्द ही इंडियन मार्केट में अपना नया कॉम्पैक्ट टैबलेट लॉन्च करने जा रहा है जिसे कंपनी Oppo Pad Mini Matte Display Edition के नाम से पेश करने वाली है। कंपनी इसके साथ Oppo Enco X4 ईयरबड्स को भी लॉन्च करने वाली है। फिलहाल दोनों डिवाइस की लॉन्च डेट और कीमत का खुलासा नहीं हुआ है।
हालांकि कुछ रिपोर्ट्स में ऐसा कहा जा रहा है कि इनकी लॉन्चिंग ColorOS 17 के रोलआउट के आसपास हो सकती है, जो 13 अक्टूबर से शुरू होने वाला है। लॉन्च से पहले कंपनी ने नए टैबलेट के डिजाइन और कुछ खास स्पेक्स का खुलासा किया है। चलिए इसके बारे में जानते हैं..
Oppo Pad Mini Matte Display Edition के फीचर्स
कंपनी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर एक पोस्ट में बताया है कि Pad Mini Matte Display Edition में 8.8 इंच की स्क्रीन मिलने वाली है, जिसके चारों ओर 2.9mm के अल्ट्रा-थिन बेजल्स देखने को मिलेंगे। इसका कॉम्पैक्ट और हल्का डिजाइन इसे एक हाथ से यूज करना आसान बना देगा। कंपनी ने इसे खास तौर पर नोट्स बनाने, लिखने और क्रिएटिव काम करने वाले यूजर्स के लिए डिजाइन किया है।
खास बात ये है कि टैबलेट में स्टायलस सपोर्ट भी मिलने वाला है। मैट डिस्प्ले की वजह से ये डिवाइस उन यूजर्स के लिए हेल्पफुल हो सकता है, जो टैबलेट पर कुछ रीड करना, लिखना या ड्रॉइंग का काम करते हैं। हालांकि इंडियन वेरिएंट के सभी स्पेसिफिकेशंस अभी सामने नहीं आए हैं।
Oppo Pad Mini के संभावित स्पेसिफिकेशन्स
टैबलेट के संभावित स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो इसके चीनी वेरिएंट से इसके स्पेक्स का पता चल जाता है। वहां के मॉडल में 8.8 इंच की AMOLED डिस्प्ले मिल रही है, जो 144Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट के साथ आता है। टैबलेट में क्वालकॉम का स्नैपड्रैगन 8 Gen 5 चिपसेट मिल रहा है। साथ ही इस टैबलेट में 8,000mAh की बैटरी है, जो 67W वायर्ड फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करती है।
टैबलेट Android 16 पर बेस्ड ColorOS 16 से लैस है। हालांकि भारत में लॉन्च होने वाले मॉडल के स्पेसिफिकेशंस और सॉफ्टवेयर से जुड़ी जानकारी अभी कन्फर्म नहीं है। साथ ही कंपनी ने इसकी भारतीय कीमत और लॉन्च डेट का ऐलान अभी नहीं किया है।
