विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

9000 mAh बैटरी वाला OnePlus का नया 5G फोन कल होगा लॉन्च, 185FPS गेमिंग और स्नैपड्रैगन प्रोसेसर

Published: Sun, 11 Oct 2026 07:00 PM (GMT+05:30)

वनप्लस 16 कल चीन में लॉन्च होने वाला है, जिसमें 9000mAh की बैटरी, 185FPS गेमिंग सपोर्ट और स्नैपड्रैगन प्रोसेसर जैसे ...और पढ़ें

9000 mAh बैटरी वाला OnePlus का नया 5G फोन कल होगा लॉन्च, 185FPS गेमिंग और स्नैपड्रैगन प्रोसेसर

9000 mAh बैटरी वाला OnePlus का नया 5G फोन कल होगा लॉन्च, 185FPS गेमिंग और स्नैपड्रैगन प्रोसेसर


timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। वनप्लस कल यानी 12 अक्टूबर को अपने नए फ्लैगशिप स्मार्टफोन OnePlus 16 को चीन में लॉन्च करने जा रहा है। इस फोन में डिस्प्ले, गेमिंग परफॉर्मेंस और बैटरी के मामले में बड़े अपग्रेड देखने को मिल सकते हैं। कंपनी का कहना है कि स्मार्टफोन में 165Hz का सिस्टम-वाइड रिफ्रेश रेट मिलने वाला है, जबकि कुछ चुनिंदा गेम्स में तो 185FPS तक का गेमिंग सपोर्ट मिलेगा। चलिए इस अपकमिंग डिवाइस के सभी स्पेसिफिकेशन्स विस्तार से जानते हैं...

OnePlus 16 के संभावित स्पेसिफिकेशन्स

स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो OnePlus 16 में गेमिंग परफॉर्मेंस के लिए नया Fengchi Gaming Kernel और तीन चिप्स पर बेस्ड डेडिकेटेड गेमिंग सिस्टम देखने को मिलने वाला है। साथ ही फोन में हाल ही में लॉन्च हुआ लेटेस्ट क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 8 Elite Extreme Gen 6 प्रोसेसर भी देखने को मिलने वाला है। हालांकि कंपनी ने चिपसेट के नाम और स्पेसिफिकेशंस का खुलासा नहीं किया है।

9000mAh की बैटरी और फास्ट चार्जिंग

रिपोर्ट्स के मुताबिक बैटरी इस स्मार्टफोन की सबसे बड़ी खूबियों में से एक होगी। डिवाइस 9,000mAh की Glacier Battery से लैस हो सकता है। साथ ही इसमें 100W वायर्ड और 50W वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट मिल सकता है। फोन में ColorOS 17 मिल सकता है, जो Android 17 पर बेस्ड होगा।

OnePlus 16 के संभावित कैमरा स्पेक्स

कैमरा की बात करें तो फोटोग्राफी के लिए फोन में 200MP का प्राइमरी कैमरा मिल सकता है। इसके साथ फोन में 50MP का अल्ट्रा-वाइड कैमरा और 50MP का पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा मिल सकता है। जबकि सामने की तरफ सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए फोन में 50MP का फ्रंट कैमरा मिलने की उम्मीद है।

इसके अलावा फोन में IP66, IP68, IP69 और IP69K रेटिंग मिलने की बात कही गई है। डिवाइस में 3D अल्ट्रासोनिक फिंगरप्रिंट सेंसर और USB 3.2 Gen 1 कनेक्टिविटी भी मिल सकती है। फोन भारत में कब लॉन्च होगा इसकी लॉन्च डेट को लेकर अभी पुष्टि नहीं हुई है।

यह भी पढ़ें- 7000 mAh बैटरी वाले Vivo के 5G फोन पर डिस्काउंट, 200MP कैमरा और MediaTek प्रोसेसर