विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

7,000mAh बैटरी वाला नया स्मार्टफोन होगा लॉन्च, 120Hz रिफ्रेश रेट वाला डिस्प्ले मिलेगा; Flipkart पर शुरू होगी बिक्री 

Published: Fri, 11 Sep 2026 01:00 PM (IST)

Oppo K14 Lite स्मार्टफोन भारत में अगले हफ्ते 16 सितंबर को लॉन्च होगा और फ्लिपकार्ट पर बिक्री के लिए उपलब्ध होगा।

ओप्पो K14 लाइट भारत में 16 सितंबर को होगा लॉन्च

ओप्पो K14 लाइट भारत में 16 सितंबर को होगा लॉन्च

HighLights

  1. ओप्पो K14 लाइट 16 सितंबर को भारत में लॉन्च होगा।

  2. यह फोन फ्लिपकार्ट पर बिक्री के लिए उपलब्ध होगा।

  3. इसमें 7,000mAh बैटरी और ColorOS मिलेगा।

टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। Oppo K14 Lite स्मार्टफोन भारत में अगले हफ्ते लॉन्च होगा। कंपनी ने एलान किया है कि Oppo K सीरीज का यह अपकमिंग स्मार्टफोन बिक्री के लिए Flipkart पर उपलब्ध होगा। इस फोन के लॉन्च को टीज करते हुए कंपनी ने इसके डिजाइन, कलर ऑप्शन और बैटरी इन्फॉर्मेशन से जुड़ी जानकारी रिवील की है। उम्मीद है कि ओप्पो का यह फोन 120Hz रिफ्रेश रेट वाले 6.75-इंच डिस्प्ले के साथ मार्केट में आ सकता है।

Oppo K14 Lite कब होगा लॉन्च?

Oppo K14 Lite स्मार्टफोन भारत में 16 सितंबर को लॉन्च होगा। कंपनी ने कन्फर्म किया है कि यह फोन 7,000mAh की बैटरी और Oppo के कस्टम यूजर इंटरफेस ColorOS के साथ आएगा। इस फोन को टीज करते हुए कंपनी साफ कर दिया है कि यह दो कलर ऑप्शन डार्क ब्राउन और पर्पल कलर ऑप्शन में बिक्री के लिए उपलब्ध करवाया जाएगा। इस फोन में डुअल रियर कैमरा मॉड्यूल मिलेगा।

अपकमिंग Oppo K14 Lite के बारे में बताया जा रहा है कि इसके स्पेसिफिकेशन्स Oppo A6c 4G की तरह हो सकते हैं। यह फोन कंपनी ने मई में 13,999 रुपये की शुरुआती कीमत में लॉन्च किया था।

Oppo A6c 4G स्मार्टफोन में 120 Hz रिफ्रेश रेट वाला 6.75-इंच का HD+ LCD स्क्रीन दिया गया है। ओप्पो के इस फोन में Unisoc T7250 प्रोसेसर और 4GB तक की रैम दी जाती है। ओप्पो के इस फोन में 13-मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और 5-मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। इस फोन में 7,000mAh की बैटरी और 15W चार्जिंग का सपोर्ट मिल सकता है।

यह भी पढ़ें- 8,000mAh बैटरी देगी 5 साल तक साथ, Oppo Find X10 सीरीज जल्द होगी लॉन्च; देखें डिटेल