OnePlus के बाद OPPO भी लॉन्च करने वाली है स्मार्ट टीवी, जानें संभावित फीचर्स
चीनी इलेक्ट्रॉनिक निर्माता कंपनियों Xiaomi Huawei को स्मार्ट टीवी सेग्मेंट में चुनौती देने के लिए OPPO भारतीय बाजार में इसे जल्द लॉन्च कर सकता है।
नई दिल्ली, टेक डेस्क। पिछले दिनों चीनी प्रीमियम स्मार्टफोन निर्मता कंपनी OnePlus ने अपना पहला स्मार्ट टीवी OnePlus TV Q1 भारत में लॉन्च किया है। इस स्मार्ट टीवी के लॉन्च होने के बाद OPPO भी अपना पहला स्मार्ट टीवी जल्द लॉन्च करने वाली है। इस समय स्मार्ट टीवी का बाजार तेजी से बढ़ रहा है। ऐसे में दुनिया की तमाम स्मार्टफोन और इलेक्ट्रॉनिक प्रोडक्ट निर्माता कंपनियां अपने स्मार्टफोन्स को बाजार में लॉन्च कर रही है। चीनी इलेक्ट्रॉनिक निर्माता कंपनियों Xiaomi, Huawei को स्मार्ट टीवी सेग्मेंट में चुनौती देने के लिए OPPO भारतीय बाजार में इसे जल्द लॉन्च कर सकता है।
हाल ही में OPPO ने चीन में आयोजित इंटिग्रेटिंग द इकोलोजिकल एंड इंटेलिजेंट फीचर कांफ्रेंस आयोजित किया था। इस इवेंट में कंपनी ने अपने आने वाले प्लान्स के बारे में जानकारी दी है। इसमें इस साल लॉन्च होने वाले स्मार्टफोन्स, इंटरनेट ऑफ थिंग्स प्रोडक्ट्स, वीयरेबल्स और स्मार्ट टेलिवीजन को भी लॉन्च करने की योजना के बारे में जानकारी दी है। हालांकि, कंपनी ने आधिकारिक तौर पर इसके बारे में कोई घोषणा नहीं की है, लेकिन इस इवेंट में कंपनी ने अपने आगे के गोल्स के बारे में जानकारी दी है।
अगर, स्मार्ट टीवी के बाजार की बात करें तो दो स्मार्टफोन निर्माता कंपनियां Motorola और Nokia ने भी पिछले दिनों ही भारत में अपने पहले स्मार्ट टीवी को लॉन्च किया है। इससे पहले Xiaomi के स्मार्ट टीवी पहले से ही भारत में लॉन्च किए जा चुके हैं। पारंपरिक टीवी निर्माता कंपनियों के अलावा पहले जहां, केवल Xiaomi के स्मार्ट टीवी ही भारतीय बाजार में उपलब्ध थे, वहीं अब यूजर्स के लिए कई स्मार्ट टीवी ऑप्शन्स उपलब्ध हैं। पिछले साल Xiaomi ने 10 मिलियन स्मार्ट टीवी भारतीय बाजार में शिप किए हैं, जो कि कुल स्मार्ट टीवी बाजार का 33 फीसद है। भारत के अलावा चीन भी स्मार्ट टीवी का बढ़ता हुआ बड़ा बाजार बन गया है। ऐसे में सभी इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस बनाने वाली कंपनियां स्मार्ट टीवी के बाजार में उतरना चाह रही है।