विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

8,000mAh तक की बैटरी वाले Oppo के दो नए 5G फोन, 45W फास्ट चार्चिंग सपोर्ट और 120Hz डिस्प्ले भी

Published: Wed, 30 Sep 2026 06:59 PM (IST)

Oppo ने चीन में अपनी K15 सीरीज का विस्तार करते हुए दो नए स्मार्टफोन्स Oppo K15s और Oppo K15x लॉन्च ...और पढ़ें

Oppo K15s और Oppo K15x को लॉन्च कर दिया गया है।

Oppo K15s और Oppo K15x को लॉन्च कर दिया गया है। 

टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। Oppo ने चीन में Oppo K15s और Oppo K15x के साथ अपनी K15 सीरीज का विस्तार किया है, जिसमें लंबी बैटरी लाइफ और ड्यूरेबिलिटी पर फोकस्ड दो नए स्मार्टफोन्स जोड़े गए हैं। K15 सीरीज की शुरुआत अप्रैल में K15 Pro और K15 Pro+ के साथ हुई थी, जिसके बाद जुलाई में स्टैंडर्ड K15 आया था। लेटेस्ट Oppo K15s में 8,000mAh की बैटरी और MediaTek Dimensity 6360 MAX प्रोसेसर मिलता है, जबकि Oppo K15x में 6,500mAh की बैटरी और MediaTek Dimensity 6300 चिपसेट पैक किया गया है। दोनों नए फोन्स 45W चार्जिंग को सपोर्ट करते हैं और 256GB तक स्टोरेज ऑफर करते हैं।

Oppo K15s, K15x की कीमत और उपलब्धता

चीन में Oppo K15s की कीमत 6GB + 128GB वेरिएंट के लिए CNY 1,699 (लगभग 24,300 रुपये) से शुरू होती है, जबकि 8GB + 256GB वर्जन की कीमत CNY 1,999 (लगभग 28,600 रुपये) है। ये शैडो ग्रे और विंड ट्रेल पर्पल कलर ऑप्शन्स में उपलब्ध है।

वहीं दूसरी तरफ, Oppo K15x की शुरुआत 6GB + 128GB मॉडल के लिए CNY 1,399 (लगभग 20,000 रुपये) से होती है। इसके हायर 6GB + 256GB वेरिएंट की कीमत CNY 1,699 (लगभग 24,300 रुपये) है। ये ग्लेशियर व्हाइट और प्रिज्म पर्पल फिनिश में आता है।

Oppo K15s के स्पेसिफिकेशन्स और फीचर्स

Oppo K15s का 6.57-इंच फुल-HD+ (2,372x1,080 पिक्सल) AMOLED पैनल 120Hz रिफ्रेश रेट, 1,400 निट्स तक की पीक ग्लोबल ब्राइटनेस और 240Hz तक के टच सैंपलिंग रेट को सपोर्ट करता है। ये हैंडसेट MediaTek Dimensity 6360 MAX प्रोसेसर से पावर्ड है, जिसके साथ 6GB LPDDR4X रैम और 256GB तक UFS 2.2 ऑनबोर्ड स्टोरेज मिलती है।

Oppo K15s में फोटोग्राफी के लिए f/1.9 अपर्चर और ऑटोफोकस वाला 50-मेगापिक्सल का प्राइमरी रियर कैमरा दिया गया है। सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए फ्रंट में 8-मेगापिक्सल का सेंसर मौजूद है। रियर कैमरा 60fps तक 1080p वीडियो रिकॉर्ड कर सकता है और 1080p और 720p पर स्टेबलाइज्ड रिकॉर्डिंग को सपोर्ट करता है।

Oppo K15x

Oppo K15s में 8,000mAh की बैटरी दी गई है जो 45W SuperVOOC फ्लैश चार्ज को सपोर्ट करती है। कनेक्टिविटी ऑप्शन्स में Wi-Fi 5, Bluetooth, डुअल-सिम सपोर्ट, BeiDou, GPS, GLONASS, Galileo, QZSS और एक USB Type-C पोर्ट शामिल हैं। फोन में इन-डिस्प्ले ऑप्टिकल फिंगरप्रिंट सेंसर और फेशियल रिकॉग्निशन की सुविधा भी है। 159.08x75.81x8.80mm साइज वाले इस हैंडसेट का वजन लगभग 205 ग्राम है।

Oppo K15x के स्पेसिफिकेशन्स और फीचर्स

Oppo K15x में बड़ा 6.75-इंच HD+ (1,570x720 पिक्सल) LCD स्क्रीन इस्तेमाल किया गया है, जो 120Hz तक रिफ्रेश हो सकता है और 240Hz टच सैंपलिंग देता है, जबकि इसकी पीक ग्लोबल ब्राइटनेस 1,125 निट्स तक पहुंचती है। ये फोन MediaTek Dimensity 6300 चिपसेट पर चलता है, जिसे 6GB LPDDR4X रैम और 256GB तक UFS 2.2 स्टोरेज के साथ पेयर किया गया है।

कैमरा डिपार्टमेंट में, Oppo K15x को f/2.2 अपर्चर और ऑटोफोकस के साथ 13-मेगापिक्सल का रियर कैमरा है। फ्रंट कैमरे में 5-मेगापिक्सल का सेंसर है। रियर कैमरे से वीडियो रिकॉर्डिंग 60fps पर 1080p तक जाती है, जबकि 120fps पर 720p स्लो-मोशन रिकॉर्डिंग उपलब्ध है।

Oppo K15x में 6,500mAh की बैटरी पैक की गई है और ये 45W SuperVOOC फ्लैश चार्जिंग को सपोर्ट करता है। एक USB Type-C पोर्ट चार्जिंग और डेटा को हैंडल करता है, जबकि फोन Wi-Fi 5, Bluetooth और डुअल-सिम कनेक्टिविटी भी ऑफर करता है। ये BeiDou, GPS, GLONASS, Galileo और QZSS को भी सपोर्ट करता है। K15s के उलट, इसमें 3.5mm हेडफोन जैक बरकरार रखा गया है और कैपेसिटिव फिंगरप्रिंट सेंसर को साइड में जगह दी गई है। फोन का साइज 166.61x78.51x8.61mm है और इसका वजन लगभग 212 ग्राम है।

यह भी पढ़ें: Google ने भारत में लॉन्च किया अपना पहला स्क्रीनलेस फीटनेस ट्रैकर, 5 मिनट की चार्जिंग में चलेगा पूरा दिन