विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

Oppo का 7,000 mAh बैटरी वाला नया 5G फोन, 120Hz डिस्प्ले और ड्यूल रियर कैमरा भी

Published: Sun, 13 Sep 2026 11:00 AM (IST)

ओप्पो भारत में 16 सितंबर को अपना नया बजट स्मार्टफोन Oppo K14 Lite लॉन्च करने जा रहा है। इसमें 7,000mAh ...और पढ़ें

Oppo का 7,000 mAh बैटरी वाला नया 5G फोन, 120Hz डिस्प्ले और ड्यूल रियर कैमरा भी

Oppo का 7,000 mAh बैटरी वाला नया 5G फोन, 120Hz डिस्प्ले और ड्यूल रियर कैमरा भी  


timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। ओप्पो जल्द ही भारत में अपना एक नया बजट स्मार्टफोन लॉन्च करने वाला है जिसे कंपनी Oppo K14 Lite के नाम से पेश करने वाली है। कंपनी ने डिवाइस की लॉन्च डेट कन्फर्म कर दी है। साथ ही इस स्मार्टफोन की बैटरी डिटेल्स भी सामने आ चुकी है। जबकि फोन के अन्य स्पेसिफिकेशंस और संभावित कीमत की जानकारी भी रिपोर्ट्स के जरिए सामने आ गई है। ऐसे में अगर आप भी एक नया बजट फोन खरीदने की सोच रहे हैं तो इस फोन के लिए थोड़ा इंतजार कर सकते हैं...

Oppo K14 Lite की लॉन्च डिटेल्स

फ्लिपकार्ट पर इस फोन के लिए डेडिकेटेड माइक्रोसाइट लाइव हो गई है जिससे पता चलता है कि Oppo K14 Lite भारत में 16 सितंबर को लॉन्च किया जाएगा। लॉन्च के साथ ही फोन ओप्पो की वेबसाइट, Flipkart और अन्य रिटेल स्टोर्स के जरिए खरीदने के लिए उपलब्ध होगा।

Oppo K14 Lite की संभावित कीमत

फोन की कीमत को लेकर कंपनी ने अभी तक कोई जानकारी नहीं दी है लेकिन सामने आई रिपोर्ट्स के मुताबिक Oppo K14 Lite की कीमत 20 हजार रुपये से कम हो सकती है। अगर ऐसा हो जाता है तो यह डिवाइस बजट सेगमेंट में बड़ी बैटरी और 120Hz डिस्प्ले के साथ एक बेहतर ऑप्शन बन सकता है। हालांकि, इसकी सटीक कीमत लॉन्च के वक्त ही सामने आएगी।

Oppo K14 Lite के संभावित स्पेसिफिकेशन्स

स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो रिपोट्स के मुताबिक Oppo K14 Lite में 6.75 इंच की LCD डिस्प्ले मिल सकती है। साथ ही फोन में 120Hz तक का रिफ्रेश रेट सपोर्ट मिल सकता है। परफॉर्मेंस के लिए फोन में Unisoc T7250 ऑक्टा-कोर प्रोसेसर मिल सकता है। फोन में 4GB RAM और 64GB तक इंटरनल स्टोरेज मिल सकती है।

Oppo ने कन्फर्म किया है कि K14 Lite में 7,000mAh की बैटरी मिलने वाली है। रिपोर्ट्स के मुताबिक फोन में 15W फास्ट चार्जिंग के साथ रिवर्स वायर्ड चार्जिंग सपोर्ट भी मिल सकता है। बड़ी बैटरी के चलते फोन उन यूजर्स को बेहतर ऑप्शन बन सकता है जो बार-बार चार्जिंग से बचना चाहते हैं।

Oppo K14 Lite के संभावित कैमरा स्पेक्स

कैमरा की बात करें तो टीजर में फोन के पीछे डुअल कैमरा सेटअप दिखाई दे रहा है। रिपोर्ट्स के मुताबिक फोन में 13MP का प्राइमरी कैमरा और एक डेप्थ सेंसर मिल सकता है। जबकि सामने की तरफ सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 8MP का फ्रंट कैमरा मिल सकता है।

सॉफ्टवेयर की बात करें तो इस नए ओप्पो फोन में Android 16 पर बेस्ड ColorOS 16 मिल सकता है। इसके अलावा डिवाइस में IP64 रेटिंग मिलने की उम्मीद है, जिससे फोन धूल और पानी से कुछ हद तक सुरक्षित रहेगा।

यह भी पढ़ें- 10000 mAh बैटरी वाला नया 5G फोन: 8GB RAM, स्नैपड्रैगन प्रोसेसर और 6.83-इंच AMOLED डिस्प्ले