8000 mAh बैटरी और 200MP के तीन कैमरे के साथ लॉन्च होगा Oppo का सबसे पावरफुल स्मार्टफोन
Oppo अपनी फ्लैगशिप Find X10 सीरीज लॉन्च करने की तैयारी में है, जिसमें Find X10 और Find X10 Pro Max शामिल होंगे।

Oppo Find X10 सीरीज में मिलेंगे 200MP कैमरे और 8000mAh की बैटरी
टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। ओप्पो अपने अगले फ्लैगशिप Oppo Find X10 सीरीज पर काम कर रही है। इस सीरीज के तहत फिलहाल कंपनी दो स्मार्टफोन स्टेंडर्ड Find X10 और प्रीमियम Find X10 Pro Max को लॉन्च करने की प्लानिंग कर रही है। पॉपुलर टिपस्टर डिजिटल चैट स्टेशन ने अपकमिंग Find X10 सीरीज को लेकर कई डिटेल शेयर की हैं।
टिपस्टर ने दावा किया है कि स्टेंडर्ड Find X10 स्मार्टफोन में 200MP (f/1.6) का प्राइमरी कैमरा दिया जाएगा, जिसके साथ 200MP (f/2.6) पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा मिलेगा। इससे पहले ही ओप्पो के अपकमिंग फोन के बारे में जानकारी सामने आई थी कि इसे डुअल 200 मेगापिक्सल कैमरे के साथ लॉन्च किया जा सकता है।
ओप्पो का यह फोन 8,000mAh की बैटरी के साथ लॉन्च किया जा सकता है, जो 80W वायर्ड और 50W वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट करेगा। फोन की चार्जिंग को लेकर डिटेल 3C सर्टिफिकेशन के दौरान भी सामने आ चुकी है। इसके साथ ही इस फोन के डिस्प्ले को लेकर भी जानकारी सामने आई है।
ओप्पो के अपकमिंग Find X10 में 0.99mm अल्ट्रा-नैरो बेजल मिलेगी। संभव है कि यह LIPO पैकेजिंग टेक्नोलॉजी के साथ आ सकती है। कुछ रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि यह टेक्नोलॉजी Find X10 सीरीज के सभी स्मार्टफोन में देखने को मिल सकती है। इसके साथ ही यह भी बताया जा रहा है कि कंपनी स्टेंडर्ड Find X10 में Hasselblad टेलीकन्वर्टर सपोर्ट भी ऑफर करेगा।
Find X10 Pro Max में मिलेंगे तीन 200MP कैमरे
Oppo Find X10 Pro Max स्मार्टफोन कैमरे के मामले में क्रांति लेकर आने वाला है। इस फोन में 200MP f/1.5 प्राइमरी कैमरा मिलेगा, जिसमें डायनमिक रेंज के लिए बड़ा सेंसर डिजाइन किया है। इसके साथ फोन में 200MP 13mm अल्ट्रा-वाइड कैमरा और 200MP f/2.1 पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा दिया गया है। बताया जा रहा है कि पेरिस्कोप कैमरा 10cm मैक्रो फोटोग्राफी सपोर्ट करेगा।
इसके साथ ही बताया जा रहा है कि Pro Max में स्टेंडर्ड वेरिएंट की तरह 8,000mAh की बैटरी दी जा सकती है। यह फोन भी 80W वायर्ड और 50W वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट के साथ आ सकता है। बताया जा रहा है कि ओप्पो का यह फोन MediaTek के 2nm Dimensity 9600 Pro चिप के साथ लॉन्च किया जाएगा।
इन दोनों मॉडल के बीच अंतर कैमरा सेटअप का होगा। Find X10 में 200MP के दो कैमरे, Pro Max में 200MP के तीन कैमरा मिलते हैं। प्रो मैक्स कंपनी वाइड f/1.5 अपर्चर मिलेगा। वहीं, स्टेंडर्ड वेरिएंट में f/1.6 अपर्चर मिलता है।
