Oppo का ट्रिपल 200MP कैमरा वाला 5G फोन, 6.78-इंच डिस्प्ले और लेटेस्ट MediaTek प्रोसेसर भी
ओप्पो जल्द ही अपनी Find X10 सीरीज लॉन्च करने की तैयारी में है, जिसमें Find X10 Pro Max मॉडल ट्रिपल 200MP कैमरे के साथ आ सकता है।
-1784634292254_m.webp)
Oppo का ट्रिपल 200MP कैमरा वाला 5G फोन, 6.78-इंच डिस्प्ले और लेटेस्ट MediaTek प्रोसेसर भी

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। Oppo जल्द ही अपनी अगली फ्लैगशिप सीरीज, Find X10 सीरीज को लॉन्च करने की तैयारी में है। इस बार लाइनअप में कई बड़े अपग्रेड देखने को मिल सकते हैं, जिसमें सबसे बड़ा सरप्राइज एक नया Find X10 Pro Max मॉडल होने वाला है।
हालांकि अभी ये क्लियर नहीं है कि ओप्पो, Find X10 Ultra को कैंसिल करके उसकी जगह Find X10 Pro Max लाएगा या नहीं, लेकिन लेटेस्ट रिपोर्ट्स से संकेत मिल रहे हैं कि Pro Max इस लाइनअप का टॉप-एंड फ्लैगशिप डिवाइस बन सकता है। रिपोर्ट्स में इस आने वाले मॉडल्स के डिस्प्ले साइज, चिपसेट और ओवरऑल फीचर्स के बारे में बताया गया है।
Oppo Find X10 Pro Max के संभावित फीचर्स
टिपस्टर Digital Chat Station के मुताबिक इस नए वाले मैक्स मॉडल में 6.78-इंच का फ्लैट डिस्प्ले देखने को मिल सकता है। साथ ही डिस्प्ले में अल्ट्रा-नैरो सिमेट्रिकल बेजेल्स होंगे, जो LIPO पैकेजिंग टेक्नोलॉजी की वजह से संभव हो पाया है। पतले बेजेल्स और थोड़ी छोटी स्क्रीन से फोन को यूज करना ज्यादा आसान हो सकता है।
फोन को पावर देने के लिए इसमें MediaTek का अपकमिंग 2nm Dimensity 9600 Pro चिपसेट देखने को मिल सकता है। कैमरा के मामले में Oppo कुछ और भी बड़ा करने की तैयारी कर रहा है। Find X10 Pro Max में इस बार Samsung HPC 200-मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा मिल सकता है।
साथ ही 200-मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड सेंसर और 200-मेगापिक्सल का पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा भी मिल सकता है। अगर ये रिपोर्ट सही साबित हो जाती है, तो ये ट्रिपल 200MP रियर कैमरा सेटअप वाला पहला स्मार्टफोन बन सकता है।
Find X10 मॉडल्स में भी अपग्रेड
रिपोर्ट्स में Find X10 सीरीज के बाकी मॉडल्स के बारे में भी जानकारी दी गई है। स्टैंडर्ड Oppo Find X10 में इस बार 6.59-इंच का 1.5K डिस्प्ले देखने को मिल सकता है जिसके साथ Dimensity 9600 Lite चिपसेट मिल सकता है, जिसे मौजूदा Dimensity 9500 प्रोसेसर का ओवरक्लॉक्ड वर्जन बताया जा रहा है।
सीरीज के Oppo Find X10 Pro में 6.78-इंच का बड़ा 1.5K डिस्प्ले और ज्यादा दमदार Dimensity 9600 Pro चिपसेट मिल सकता है, जिससे इस मॉडल में फ्लैगशिप-लेवल परफॉर्मेंस मिल सकती है।
यह भी पढ़ें- Vivo के 6,500 mAh बैटरी वाले 5G फोन की सेल कल से, 120Hz डिस्प्ले और मिलिट्री-ग्रेड ड्यूरेबिलिटी
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।