Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck

    Oppo के फोल्डेबल फोन Find N2 Flip से उठेगा आज पर्दा, ग्लोबली लॉन्च होगा डिवाइस, जानें क्या मिल सकता है खास

    By Shivani KotnalaEdited By: Shivani Kotnala
    Updated: Wed, 15 Feb 2023 01:19 PM (IST)

    आज ओप्पो का Oppo Find N2 Flip डिवाइस ग्लोबली लॉन्च किया जा रहा है। यह डिवाइस एक फोल्डेबल फोन है। कंपनी बीते साल चीन में Oppo Find N2 Flip को लॉन्च कर चुकी है। Oppo Find N2 Flip का लॉन्चिंग इवेंट लंदन में होगा। (फोटो- जागरण)

    Hero Image
    Oppo Find N2 Flip Launching Event Today, Pic courtesy- Jagran File

    नई दिल्ली, टेक डेस्क। चाइनीज इलेक्ट्रॉनिक कंपनी ओप्पो के फोल्डेबल फोन Oppo Find N2 Flip पर आज दुनिया भर की नजरें रहेंगी। कंपनी अपने फोल्डेबल फोन Oppo Find N2 Flip से पर्दा उठाने जा रही है। Oppo Find N2 Flip को आज ग्लोबली लॉन्च किया जा रहा है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    हालांकि, कंपनी अपने देश चीन में इस फोन को पहले ही पेश कर चुकी है। यह चीन में बीते साल दिसम्बर में ही लॉन्च हो चुका है। मालूम हो कि नया डिवाइस ओप्पो का फर्स्ट एवर फोल्डेबल डिवाइस है। यही वजह है कि यूजर्स को नए फोन से बहुत सी उम्मीदें जुड़ी हैं। बाजार के जानकारों की मानें तो कंपनी के इस डिवाइस में बहुत से खास फीचर्स पेश किए जा सकते हैं।

    Oppo Find N2 Flip में क्या मिल सकता है खास

    Oppo Find N2 Flip को लेकर माना जा रहा है कि फोन 6.8 इंच के प्राइमरी फोल्डिंग OLED स्क्रीन के साथ पेश हो सकता है। इसके अलावा फोल्डेबल फोन Mediatek Dimensity 9000+ चिपसेट के साथ लाया जा सकता है।

    यह डिवाइस 16GB रैम और 512GB इंटरनल स्टोरेज के साथ लाया जा सकता है। इसके अलावा फोल्डेबल फोन में 50MP का प्राइमरी कैमरा मिल सकता है। सेल्फी क्लिक करने के लिए डिवाइस में 32MP का फ्रंट कैमरा मिल सकता है।

    दरअसल ओप्पो की ओर से Oppo Find N2 Flip की कीमत और फीचर्स को लेकर कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी गई है। तमाम खूबियां डिवाइस के चीनी वैरिएंट के आधार पर बताई जा रही हैं।

    कहां देख सकते हैं फोन का लॉन्चिंग इवेंट

    ओप्पो के फोल्डेबल फोन का लॉन्चिंग इवेंट लंदन में होने जा रहा है। हालांकि, यूजर्स फोन के लॉन्चिंग इवेंट को अपने स्मार्टफोन या डेस्कटॉप पर भी देख सकते हैं।

    कंपनी भारतीय समय के मुताबिक रात 8 बजे इवेंट को लाइव करेगी। यूजर्स कंपनी के ऑफिशियल यूट्यूब अकाउंट के जरिए इस इवेंट को देख सकेंगे। इसके अलावा कंपनी के फेसबुक और ट्विटर अकांउट के जरिए भी इवेंट देखा जा सकेगा।

    ये भी पढ़ेंः Samsung के इस प्रीमियम लैपटॉप की शुरू हुई प्री-बुकिंग, 10000 रुपये का कैशबैक और कई धमाकेदार ऑफर्स

    Apple ले आया यूजर्स की परेशानी का समाधान, पेश हुआ iOS 16.3.1 अपडेट, अब नहीं आएंगे ये बग