विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

8000 mAh बैटरी वाले Oppo के दो नए 5G फोन, 50MP कैमरा और MediaTek प्रोसेसर भी

Published: Wed, 30 Sep 2026 03:00 PM (IST)

ओप्पो अपनी नई F35 सीरीज के दो 5G फोन, Oppo F35 Pro 5G और Oppo F35 5G, 5 अक्टूबर को ...और पढ़ें

8000 mAh बैटरी वाले Oppo के दो नए 5G फोन, 50MP कैमरा और MediaTek प्रोसेसर भी

8000 mAh बैटरी वाले Oppo के दो नए 5G फोन, 50MP कैमरा और MediaTek प्रोसेसर भी 


timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। ओप्पो जल्द ही भारत में अपनी नई Oppo F35 सीरीज के दो नए 5G फोन लॉन्च करने जा रहा है। कंपनी इस सीरीज के दोनों फोन्स को 5 अक्टूबर को इंडियन मार्केट में लॉन्च करेगी। इस सीरीज के तहत Oppo F35 Pro 5G और Oppo F35 5G मॉडल को पेश किया जाएगा। लॉन्च से पहले कंपनी ने दोनों फोन्स के कैमरा फीचर्स, कलर ऑप्शन और कुछ खास स्पेसिफिकेशंस का भी खुलासा कर दिया है। चलिए इसके बारे में विस्तार से जानते हैं...

Oppo F35 Pro 5G के कैमरा स्पेक्स

सीरीज के प्रो मॉडल Oppo F35 Pro 5G में डुअल रियर कैमरा सेटअप देखने को मिलने वाला है। साथ ही इसमें OIS सपोर्ट वाला 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा मिलने वाला है, जिसका सेंसर साइज 1/2-इंच बताया गया है।

साथ ही फोन में 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड कैमरा भी मिलने वाला है। डिवाइस में 4K वीडियो रिकॉर्डिंग सपोर्ट भी मिलेगा। दूसरी तरफ Oppo F35 5G में भी 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा देखने को मिलेगा। हालांकि फोन में 8 मेगापिक्सल अल्ट्रा-वाइड कैमरे की जगह 2 मेगापिक्सल का डेप्थ सेंसर मिलेगा।

सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए दोनों डिवाइस में 50 मेगापिक्सल का Ultra-Wide Natural कैमरा मिलेगा। कंपनी दोनों डिवाइस में Dual-Video Mode, AI Popout, AI Remix Collage, AI Portrait Glow और AI Portrait Retouching जैसे AI फीचर्स भी मिलेंगे।

तीन कलर ऑप्शन और बड़ी बैटरी

जहां नॉन प्रो Oppo F35 5G ब्लू और पिंक कलर में आएगा वहीं Oppo F35 Pro 5G को कम से कम Orange कलर में भी पेश किए जाने की उम्मीद है। दोनों फोन की सेल भारत में अमेजन और फ्लिपकार्ट के जरिए होगी। रिपोर्ट्स के मुताबिक सीरीज के प्रो मॉडल में MediaTek Dimensity 7360 Max प्रोसेसर मिल सकता है, जबकि नॉन प्रो Oppo F35 5G में MediaTek Dimensity 6360 चिपसेट मिल सकता है।

दोनों डिवाइस में 8,000mAh की बड़ी बैटरी देखने को मिल सकती है। इसके अलावा दोनों डिवाइस में 80W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट भी मिल सकता है। हालांकि Oppo F35 सीरीज के बाकी फीचर्स और कीमत अभी सामने नहीं आई है।

यह भी पढ़ें- 6000 mAh बैटरी वाला Redmi का नया 5G फोन कल होगा लॉन्च, 6.9 इंच डिस्प्ले और MediaTek प्रोसेसर