विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 24, 2020 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Oppo F15 Sale की सेल आज से, जाने मिलने वाले ऑफर्स

By Harshit HarshEdited By:
Published: Fri, 24 Jan 2020 06:00 AM (IST)

Oppo F15 में कंपनी ने AMOLED डिस्प्ले गेमिंग व्यॉइस चेंजर और इन-गेम न्वॉइज कैंसलिंग फीचर्स दिए हैं। Oppo F15 को Rs 19990 की कीमत में लॉन्च किया गया है।

Oppo F15 Sale की सेल आज से, जाने मिलने वाले ऑफर्स
Oppo F15 Sale की सेल आज से, जाने मिलने वाले ऑफर्स

नई दिल्ली, टेक डेस्क। OPPO के पिछले दिनों लॉन्च हुए मिड रेंज के स्मार्टफोन OPPO F15 को आज से ऑनलाइन और ऑफलाइन सेल के लिए उपलब्ध कराया जाएगा। इस स्मार्टफोन को Amazon, Flipkart समेत ऑफलाइन रिटेलर्स के पास सेल के लिए उपलब्ध कराया जाएगा। आपको बता दें कि Oppo F सीरीज को भारत में यूजर्स काफी पसंद किया है। पिछले साल लॉन्च हुए Oppo F11 सीरीज को पॉप-अप कैमरे के साथ पेश किया गया था। इस साल कंपनी ने अपने इस स्मार्टफोन को पंच-होल डिस्प्ले फीचर के साथ लॉन्च किया है। यही नही, Oppo F15 में कंपनी ने AMOLED डिस्प्ले, गेमिंग व्यॉइस चेंजर और इन-गेम न्वॉइज कैंसलिंग फीचर्स दिए हैं। Oppo F15 को Rs 19,990 की कीमत में लॉन्च किया गया है। इसे दो कलर ऑप्शन्स लाइटनिंग ब्लैक और यूनिकॉर्न व्हाइट में सेल के लिए उपलब्ध कराया जाएगा।

Oppo F15 पर मिलने वाले ऑफर्स की बात करें तो प्री-ऑर्डर करने वाले यूजर्स और 26 जनवरी से पहले खरीदने वाले यूजर्स को वन-टाइम स्क्रीन रिप्लेसमेंट ऑफर किया जा रहा है। इस स्मार्टफोन की खरीद पर HDFC, ICICI और Yes बैंक के यूजर्स को 5 प्रतिशत का कैशबैक ऑफर किया जा रहा है। हालांकि, ये ऑफर ऑफलाइन परचेज करने पर दिया जा रहा है। वहीं, Reliance Jio यूजर्स को 100 प्रतिशत का एडिशनल डाटा बेनिफिट ऑफर दिया जा रहा है।

Oppo F15 के फीचर्स की बात करें तो इसे पंच-होल डिस्प्ले के साथ ही क्वॉड रियर कैमरा फीचर्स के साथ उपलब्ध कराया गया है। फोन में 6.4 इंच की AMOLED डिस्प्ले दी गई है। साथ ही साथ इसमें डिस्प्ले के प्रोटेक्शन के लिए कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 5 दिया गया है। फोन में इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है। फोन के प्रोसेसर की बात करें तो इसमें MediaTek Helio P70 का इस्तेमाल किया गया है।

कैमरे फीचर्स की बात करें तो इसमें 48 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर दिया गया है। फोन में 8 मेगापिक्सल का वाइड एंगल सेंसर दिया गया है। फोन के अन्य कैमरे फीचर्स की बात करें तो इसमें 2 मेगापिक्सल का प्रोट्रेट और 2 मेगापिक्सल का मोनोक्रोम सेंसर दिया गया है। सेल्फी कैमरे की बात करें तो इसमें 16 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा दिया गया है। फोन VOOC 3.0 फास्ट चार्जिंग फीचर के साथ आता है और इसे पावर देने के लिए 4,000 एमएएच की बैटरी दी गई है। 

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।