53 घंटे की बैटरी और 99.8% नॉइज कैंसिलेशन, Oppo Enco X4 वायरलेस ईयरबड्स लॉन्च; इतनी है कीमत
Oppo ने चीन में TWS ईयरबड्स Oppo Enco X4 को लॉन्च कर दिया है। इन ईयरबड्स में केस के साथ ...और पढ़ें

Oppo Enco X4 को लॉन्च कर दिया गया है।
टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। Oppo ने चीन में Oppo Find X10, Find X10 E और Find X10 Pro Max के साथ Enco X4 वायरलेस ईयरबड्स लॉन्च किए हैं। इन ईयरबड्स में 11mm के डायनैमिक वूफर्स और 6mm के ट्वीटर्स मिलते हैं, ये Hi-Res ऑडियो वायरलेस और लॉसलेस ऑडियो को सपोर्ट करते हैं, और एक्टिव नॉइज कैंसिलेशन ऑफर करते हैं। ये डुअल-डिवाइस कनेक्टिविटी के साथ Bluetooth 6.1 को भी सपोर्ट करते हैं और इन्हें IP55 की रेटिंग मिली है। Enco X4 तीन कलर ऑप्शन्स में उपलब्ध हैं और Android और iOS दोनों डिवाइसेज के साथ कंपैटिबल हैं। इनके कुल 53 घंटे तक का प्लेबैक टाइम देने का दावा किया गया है।
Oppo Enco X4 की कीमत और उपलब्धता
चीन में Oppo Enco X4 की कीमत CNY 1,199 (लगभग 17,100 रुपये) रखी गई है और ये पिंक गोल्ड, सॉफ्ट व्हाइट और टाइटेनियम ग्रेकलर ऑप्शन्स में उपलब्ध है। ये प्री-ऑर्डर के लिए उपलब्ध हैं और इनकी शिपिंग 24 सितंबर से शुरू होगी।
Oppo Enco X4 के फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स
Oppo Enco X4 में 11mm का डायनैमिक वूफर और 6mm का ट्वीटर दिया गया है, साथ ही इसमें 10Hz से 40kHz तक की फ्रीक्वेंसी रिस्पॉन्स रेंज मिलती है। ये AAC, SBC, LHDC और LC3 कोडेक्स के साथ-साथ 48kHz/24-बिट लॉसलेस ऑडियो और स्पेशियल ऑडियो को सपोर्ट करते हैं। ये ईयरबड्स अलग-अलग मोड्स के साथ एक्टिव नॉइज कैंसिलेशन को सपोर्ट करते हैं, जिनमें डीप, मीडियम और लाइट नॉइज कैंसिलेशन, ट्रांसपेरेंसी मोड और अडाप्टिव मोड शामिल हैं। Oppo का दावा है कि इसका नॉइज कैंसिलेशन सिस्टम रोजमर्रा के 99.8 प्रतिशत तक के शोर को कम कर सकता है।

कॉल्स के लिए Oppo Enco X4 चार माइक्रोफोन्स का इस्तेमाल करता है, जिनमें तीन सिलिकॉन माइक्रोफोन्स और एक VPU माइक्रोफोन शामिल हैं। ये ईयरबड्स चार-माइक्रोफोन वाले AI कॉल नॉइज रिडक्शन और स्पेशियल ऑडियो को सपोर्ट करते हैं। ये लेटेस्ट TWS ईयरफोन्स Bluetooth 6.1 और 10 मीटर तक की ट्रांसमिशन रेंज को सपोर्ट करते हैं। ये डुअल-डिवाइस कनेक्टिविटी को भी सपोर्ट करते हैं, जिससे इन्हें एक साथ दो डिवाइसेज से कनेक्ट किया जा सकता है। ये ईयरबड्स Android और iOS डिवाइसेज के साथ कंपैटिबल हैं।
Oppo के Enco X4 में हर ईयरबड के अंदर 65mAh की बैटरी और चार्जिंग केस में 576mAh की बैटरी दी गई है। Oppo का दावा है कि AAC कोडेक और नॉइज कैंसिलेशन बंद रहने पर ईयरबड्स से 13 घंटे तक और चार्जिंग केस के साथ टोटल 53 घंटे तक का प्लेबैक मिलता है। वहीं, LHDC कोडेक के साथ ईयरबड्स पर 10 घंटे तक और केस के साथ 42 घंटे तक के प्लेबैक टाइम का दावा किया गया है।
चार्जिंग केस USB Type-C और वायरलेस चार्जिंग दोनों को सपोर्ट करता है। कंपनी के मुताबिक, वायर्ड कनेक्शन के जरिए ईयरबड्स को पूरी तरह चार्ज होने में लगभग 55 मिनट और केस को चार्ज होने में लगभग 65 मिनट का समय लगता है, जबकि वायरलेस चार्जिंग में करीब 2.5 घंटे लगते हैं।
Oppo Enco X4 के हर ईयरबड का वजन 5.6 ग्राम है, और 41.8 ग्राम का चार्जिंग केस मिलाकर इसका कुल वजन 53 ग्राम हो जाता है। हर ईयरबड का डाइमेंशन 32.11x18.19x21.03mm है, जबकि इसका पूरा डायमेंशन 63.40x49.50x25.55mm है। ये ईयरबड्स डस्ट और वाटर रेजिस्टेंस के लिए IP55 की रेटिंग के साथ भी आते हैं।
