विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 21, 2020 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Exclusive: ColorOS में यूजर्स डाटा प्राइवेसी पर फोकस, आने वाले डिवाइसेज होंगे GDPR कंप्लायेंस

By Harshit HarshEdited By:
Published: Sun, 21 Jun 2020 06:15 AM (IST)Updated: Sun, 21 Jun 2020 08:02 AM (IST)

ColorOS के सीनियर प्रिंसिपल इंजीनियर मनोज कुमार से हमने कई मुद्दों पर बात की है। आइए जानते हैं वो क्या कहते हैं इस नए ऑपरेटिंग सिस्टम और डाटा प्राइवेसी के बारे में..

Exclusive: ColorOS में यूजर्स डाटा प्राइवेसी पर फोकस, आने वाले डिवाइसेज होंगे GDPR कंप्लायेंस
Exclusive: ColorOS में यूजर्स डाटा प्राइवेसी पर फोकस, आने वाले डिवाइसेज होंगे GDPR कंप्लायेंस

नई दिल्ली, हर्षित हर्ष। स्मार्टफोन निर्माता कंपनी OPPO एक ग्लोबल ब्रांड है और कंपनी के करीब 350 मिलियन (35  करोड़) एक्टिव ग्लोबल यूजर्स हैं। OPPO के स्मार्टफोन्स Android पर आधारित ColorOS पर रन करते हैं। कंपनी ने पिछले सप्ताह ही में भारतीय बाजार में Find X2 सीरीज को लॉन्च किया है। इस स्मार्टफोन सीरीज को ColorOS 7.1 के साथ लॉन्च किया गया है। कंपनी ने पिछले साल की आखिरी तिमाही में अपने ColorOS 7 को लॉन्च किया था। महज कुछ महीनों के अंतराल पर ही कंपनी ने इसके अगले वर्जन को लॉन्च किया है। इसके बारे में जानने के लिए हमने ColorOS के सीनियर प्रिंसिपल इंजीनियर मनोज कुमार से बात की है। आइए, जानते हैं वो क्या कहते हैं इस नए ऑपरेटिंग सिस्टम और यूजर डाटा प्राइवेसी के बारे में..

सवाल- आपने पिछले साल ColorOS 7 को लॉन्च किया था, हमें अगले वर्जन (ColorOS 8) में क्या बदलाव देखने को मिलेगा?

मनोज कुमार- एक बात मैं आपसे अभी कहना चाहता हूं कि OPPO उन शुरुआती कंपनियों में से एक होगी जो कि Android 11 अपडेट अपने डिवाइसेज के लिए सबसे पहले रोल आउट करेगी। जैसा कि हम जानते हैं ColorOS 7 के साथ भी हमने यही किया था। हम काफी रिसर्च कर रहे हैं, काफी यूजर फीडबैक इकट्ठा कर रहे हैं, जो हमें ColorOS 7 के लिए मिला है। हम इस साल कई तरह के लोकेलाइजेशन कर रहे हैं जो कि ColorOS 8 में देखने को मिलेगा। हमें उम्मीद है कि आपने ये ColorOS 7 के साथ भी देखा होगा, जो कि हमारे लिए एक शुरुआत के तौर पर है। भारत में हमनें India स्पेसिफिक फीचर लॉन्च किया है जिसे हमारे हैदराबाद स्तिथ R&D सेंटर में डेवलप किया गया है। आप अगले ColorOS में भी इसी तरह के कई फीचर्स देख सकते हैं जो कि खास तौर पर भारतीय यूजर्स के लिए डिजाइन किए गए हैं।

सवाल- आपने OPPO Find X2 सीरीज के साथ ColorOS 7.1 को लॉन्च किया है। क्या आप इस नए वर्जन के बारे में हमारे पाठकों को कुछ बताना चाहेंगे?

मनोज कुमार- हां, जैसा कि आप जानते हैं कि हमने पिछले साल के आखिर में ColorOS 7 को लॉन्च किया था। इसके बाद क्या हुआ कि कई सारे यूजर्स फीडबैक हमें मिले हैं। हमारे OPPO के अंदर एक साधारण प्रोसेस है कि हम यूजर्स फीडबैक की कद्र करते हैं। साथ ही ये हमारे डिजाइनर्स और इंजीनियर्स निरंतर इन फोरम्स पर नजर रखते हैं। जहां हम यूजर्स की डिमांड और फीडबैक के आधार पर अपने सॉफ्टवेयर को रिलीज करते हैं।

हमने यूजर्स के फीडबैक को ध्यान से सुना और नए ColorOS 7.1 को लेकर आए हैं। इसमें आपको अल्ट्रा विजुअल एक्सपीरियंस देखने को मिलेगा जो कि व्यूइंग एक्सपीरियंस के लिए बेहद सुखद होगा। ColorOS 7.1 में हमने अल्ट्रा विजुअल एक्सपीरियंस पर फोकस किया है जो कि Find X2 सीरीज में देखने को मिलेगा। इस नए ColorOS 7.10 का यही कोर USP है। हमने कुछ फीचर्स जोड़े हैं, जिनका मैं नाम लेना चाहूंगा 120Hz, अल्ट्रा हाइ रिफ्रेश रेट, जैसा कि आप जानते हैं कि ये आपके स्मार्टफोन एक्सपीरियंस को पूरी तरह बदल देंगे। मैं ऐसा खुद अपने एक्सपीरियंस के जरिए आपको बता रहा हूं। जैसे ही आप इसपर वीडियो और गेम्स खेलने का एक्सपीरियंस करेंगे आपको ये नेक्स्ट लेवल पर लेकर जाएगा। 

सवाल- इन दिनों यूजर्स प्राइवेसी को लेकर काफी कंसर्न्ड हैं, हमने Android 10 में भी ऐसा देखा है कि Google ने कई तरह के प्राइवेसी फीचर में बदलाव किया है, तो क्या हम ऐसा ColorOS 7.1 में ही अपग्रेडेड प्राइवेसी फीचर की उम्मीद कर सकते हैं?

मनोज कुमार- हमारे यूजर्स के लिए प्राइवेसी बहुत ही जरूरी फैक्टर है और हम अपने कई चैनल्स के जरिए देखा है, खासतौर पर जब हम यूजर्स से इंटरैक्ट करते हैं। हम अपने कम्युनिटी चैनल्स और अन्य सोशल चैनल्स के माध्यम से देखते हैं कि यूजर्स प्राइवेसी को लेकर काफी कंसर्न्ड रहते हैं और हमने जो ऑब्जर्ब कि है कि हम सब स्मार्टफोन यूजर्स हैं और आप जब भी किसी ऐप को इस्तेमाल करते हैं तो वो कई तरह के परमिशन मांगता है। आप बिलकुल सही हैं Android ने भी इसे समझा और कई तरह के बदलाव किए हैं। लेकिन हम उससे भी आगे हैं और अपने एक्सपीरियंस को कस्टमाइज कर सकते हैं। मैं एक उदाहरण देकर बताना चाहूंगा कि पर्सनल प्रोटेक्शन मोड, जो कि हमने ColorOS 7 के साथ शुरू किया है और ये आगे भी नए वर्जन के साथ जारी है।

मैं आपके साथ कुछ साझा करना चाहता हूं कि यूजर्स को या तो अपने एक्सपीरियंस से समझौता करना पड़ता है या फिर प्राइवेसी से, ये काफी मुश्किल है क्योंकि अगर हम किसी ऐप को परमिशन नहीं देते हैं तो ऐप के किसी पर्टिकुलर फंक्शन को हम इस्तेमाल नहीं कर पाते हैं। तो हमारे पास ये पर्सनल प्रोटेक्शन मोड एक स्पेशल फीचर है और मुझे ये काफी पसंद है। हमने यूजर्स की परेशानी को समझा क्योंकि किसी भी ऐप को अगर आप इंस्टॉल करते हैं तो ये आपसे कॉन्टैक्ट परमिशन मांगता है जो कि आप नहीं देना चाहते हैं। कॉन्टैक्ट्स बेहद ही निजी होते हैं और हमने इसे समझा और एक तरीका निकाला। जब हम कहते हैं निजी तो हम समझ सकते हैं कि आप अपने प्राइवेसी के साथ समझौता नहीं करना चाहते हैं।

हमने अपने रिसर्च और यूजर्स से संवाद करके पता लगाया कि कॉन्टैक्ट्स बेहत ही निजी होते हैं। तो जैसे ही यूजर्स पर्सनल प्रोटेक्शन मोड को ऑन करते हैं हम ऐप को परमिशन देने के लिए डमी कॉन्टैक्ट भेज देते हैं न कि आपके वास्तविक कॉन्टैक्ट। इससे आपके निजी कॉन्टैक्ट्स सुरक्षित रहते हैं क्योंकि वो बेहद ही निजी होते हैं और आप सुरक्षित रखना चाहते हैं। साथ ही, यूजर ऐप के सारे फंक्शन्स को पूरी तरह से एक्सपीरियंस कर सकते हैं।

ये तो बस एक उदाहरण है जो मैं आपको बता रहा हूं। तो ऐसी कई और चीजें हैं तो आपने पहले देखा जो कि प्राइवेसी से संबंधित है और हम इसके लिए एक पूरा फीचर लॉन्च किया है जो कि प्राइवेसी से संबंधित है। हमने ColorOS 7 के साथ DocVault फीचर को लॉन्च किया है। आपने प्राइवेसी का बहुत ही सही मुद्दा उठाया है जो कि यूजर्स के लिए आज के दिनों में अहम मुद्दा है। यूजर डाटा प्वाइंट के बारे में हम एक बात और बताना चाहते हैं कि हम यूजर डाटा इकट्ठा नहीं करते हैं और न ही चीन को ट्रांसफर करते हैं।

सवाल- प्राइवेसी को लेकर एक और सवाल है जो हम पूछना चाहेंगे। इन दिनों स्मार्टफोन्स में कस्टमाइज्ड UI के साथ कई प्री-इंस्टॉल्ड ऐप्स आ रहे हैं। आप इन प्री-इंस्टॉल्ड थर्ड पार्टी ऐप्स के बारे में क्या कहना चाहेंगे?

मनोज कुमार- ठीक है, इन प्रीलोडेड थर्ड पार्टी ऐप्स के बारे में एक बात बताना चाहूंगा कि OPPO के पास इन थर्ड पार्टी ऐप्स को लेकर एक बेहद ही कड़ी प्रक्रिया है। मैं आपको बताना चाहूंगा कि मैं खुद इस तरह के कई प्रोजेक्ट्स में निजी तौर पर शामिल हूं। जब हम किसी प्री-इंस्टॉल ऐप को अपने डिवाइस में इंस्टॉल करने के बारे में सोचते हैं तो हम उसे अपने स्मार्टफोन का हिस्सा मानते हैं। उसे हम थर्ड पार्टी ऐप्स नहीं कह सकते हैं। अगर, हम किसी ऐप को इंस्टॉल कर रहे हैं तो वह हमारे सिस्टम का हिस्सा है। इसके लिए हमारी बेहत ही कड़ी प्रक्रिया है। हमारे पास भी इन थर्ड पार्टी ऐप्स को लेकर काफी यूजर्स फीडबैक आए हैं, प्राइवेसी और सुरक्षा को लेकर जो कि डायरेक्टली यूजर्स के पास से आए हैं। हम किसी भी प्रीलेडेड ऐप्स को अपने स्मार्टफोन्स में इसलिए इंस्टॉल करते हैं क्योंकि यूजर को इनकी जरूरत होती है। इन ऐप्स के लिए भी हमने सिक्युरिटी को लेकर हाइ स्टैंडर्ड (उच्च मानक) तय किए हैं।

सवाल- कुछ सोशल मीडिया ऐप्स भी डिवाइसेज में प्री-इंस्टॉल होते हैं। भारत में कई यूजर्स ऐसे हैं जो स्मार्टफोन्स के लिए नए हैं और जिनको प्री-इंस्टॉल्ड ऐप्स को स्कीप करना नहीं आता है, इन ऐप्स का इस्तेमाल करना शुरू कर देते हैं। ये ऐप्स भी यूजर्स को नुकसान पहुंचा सकते हैं। एक और सवाल मैं आपसे पूछना चाहूंगा कि ColorOS के लिए 2020 का क्या रोड मैप है?

मनोज कुमार- जब आप 2020 की बात करते हैं तो ये स्पष्ट है कि आप ColorOS 8 की बात कर रहे हैं। जैसा कि मैनें आपसे पहले भी बताया है कि प्राइवेसी हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण है। OPPO दुनिया के 40 देशों में काम कर रहा है और हम हर देश के लोकल कम्प्लायंसेज का बेहद आदर करते हैं। चाहे वो भारत हो या फिर अन्य कोई देश। हमने इस समय यूरोपीय देशों में प्रवेश करना शुरू किया है और यूरोप में हमने बेहद ही कड़े स्टैंडर्ड जिसे GDPR कहते हैं उसे फॉलो किया है। हमारे सभी डिवाइसेज GDPR (General Data Protection Regulation) कम्प्लायेंस हैं। फिलहाल हम सिक्युरिटी के तौर पर सबसे उच्च मानकों को फॉलो कर रहे हैं।

2020 से हम आगे जो भी डिवाइसेज ग्लोबली लॉन्च करेंगे वो GDPR कंप्लायेंस होंगे। भारत या अन्य देशों में हमने अपने सिक्युरिटी को दोगुना कर दिया है। उदाहरण के तौर पर पर्सनल प्रोटेक्शन मोड, जिसे मैनें आपको शुरुआत में बताया है। ऐसे कई और फीचर्स हैं जो कि अभी अंडर प्रोग्रेस है, मैं आपको इनकी जानकारी रिवील नहीं कर सकता है। मैं खुद एक इंजीनियर हूं और आपको बताना चाहूंगा कि मैं ColorOS को देखता हूं और प्राइवेसी पर फोकस कर रहा हूं।

सवाल- आखिर में मैं आपसे एक और सवाल पूछना चाहूंगा कि कई सारे OS/UI मैन्युफैक्चर्रस अपने यूजर इंटरफेस को स्टॉक एंड्रॉइड की तरह ही बनाने में जुटे हैं। तो क्या हम ColorOS से भी यही उम्मीद कर सकते हैं?

मनोज कुमार- मैं यह कहना चाहूंगा कि ये बहुत ही अच्छा सवाल है। हमें यूजर्स से भी इसी तरह के फीडबैक रिसीव हुए हैं कि वो भी स्टॉक एंड्रॉइड की तरह ही एक्सपीरियंस करना चाहते ैहैं। एक चीज जो कि एक गुड न्यूज है, मैं आपसे शेयर करना चाहता हूं कि हम इस समय Google के साथ मिलकर आपने अपकमिंग प्रोजेक्ट्स के लिए बेहद क्लोजली काम कर रहे हैं। यह निश्चित तौर पर एक सरप्राइज है लेकिन आप कई ऐसे फीचर्स ColorOS के साथ देखेंगे जो कि Google के साथ मिलकर बनाया गया है जो कि भविष्य में आएंगे।

एक और बाद मैं इसमें जोड़ना चाहूंगा कि हम एक स्मार्टफोन मैन्युफैक्चर्र कंपनी हैं, जिसकी वजह से हम अपने यूजर्स के डाटा प्राइवेसी को काफी गंभीरता से लेते हैं। यूजर्स के डाटा भारत में ही स्टोर होते हैं और वो भारत से बाहर नहीं जाते हैं। हम किसी यूजर के पर्सनल डाटा को नहीं देखते हैं। मैं ये जोर देकर कहना चाहूंगा कि हमारे यूजर्स के डाटा भारत में ही रहते हैं और लोकल नियमों का पालन करते हैं।

Jagran HiTech #NayaBharat सीरीज के तहत इंडस्ट्री के लीडर्स और एक्सपर्ट्स ने क्या कहा है, ये जानने के लिए यहां क्लिक करें।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।