विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

144Hz डिस्प्ले और 8,000mAh की बैटरी के साथ Oppo का कॉम्पैक्ट टैबलेट लॉन्च, Snapdragon प्रोसेसर से है लैस

Published: Thu, 22 Oct 2026 08:15 PM (IST)

Oppo ने भारतीय बाजार में अपना पहला कॉम्पैक्ट फ्लैगशिप टैबलेट Oppo Pad Mini आधिकारिक तौर पर लॉन्च कर दिया है। ...और पढ़ें

Oppo Pad Mini को लॉन्च किया गया है।

Oppo Pad Mini को लॉन्च किया गया है। 

टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। Oppo Pad Mini गुरुवार को भारत में लॉन्च हो गया। इसे कंपनी के पहले कॉम्पैक्ट फ्लैगशिप टैबलेट के तौर पर लॉन्च किया गया। इसमें 144Hz रिफ्रेश रेट के साथ 8.8-इंच का 2.5K OLED डिस्प्ले दिया गया है। ये टैबलेट Snapdragon 8 Gen 5 चिपसेट पर काम करता है और Android 16 पर बेस्ड ColorOS 16 पर रन करता है। स्क्रीन पर एक खास मैट फिनिश मिलती है, जिसके बारे में दावा किया गया है कि ये ग्लेयर को काफी कम करती है। Oppo Pad Mini में सिंगल 13-मेगापिक्सल का रियर कैमरा मिलता है और इसमें 8,000mAh की बड़ी बैटरी दी गई है।

Oppo Pad Mini की भारत में कीमत और उपलब्धता

भारत में Oppo Pad Mini की कीमत 8GB रैम और 256GB ऑनबोर्ड स्टोरेज वाले एकमात्र वेरिएंट के लिए 94,999 रुपये तय की गई है। ये सिंगल लैवेंडर कलर ऑप्शन में उपलब्ध कराया गया है। इस टैबलेट को 29 अक्टूबर से Flipkart और Oppo के ऑनलाइन स्टोर के जरिए खरीदा जा सकेगा।

Oppo Pad Mini के स्पेसिफिकेशन्स और फीचर्स

Oppo Pad Mini एंड्रॉयड 16 पर बेस्ड ColorOS 16 पर काम करता है। टैबलेट में 8.8-इंच का 2.5K (2,520 x 1,680 पिक्सल) OLED स्क्रीन दिया गया है, जो 144Hz तक के रिफ्रेश रेट, 344 ppi पिक्सल डेंसिटी, 240Hz टच सैंपलिंग रेट और 1,600 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस के साथ आता है। ये मैट फिनिश के साथ आता है और दावा है कि ये कम ग्लेयर के साथ स्टाइलस फीडबैक के जरिए पेपर-लाइक राइटिंग एक्सपीरियंस देता है।

ये टैबलेट Snapdragon 8 Gen 5 प्रोसेसर से लैस है, जो 3.8GHz पर क्लॉक्ड है। ग्राफिक्स के लिए इसमें Adreno 829 GPU मिलता है, जिसे 12GB तक LPDDR5x रैम और 512GB तक UFS 4.1 इंटरनल स्टोरेज के साथ पेयर किया गया है।

कैमरा सेटअप की बात करें तो Oppo Pad Mini में बैक पर 13-मेगापिक्सल का सिंगल रियर कैमरा और सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 8-मेगापिक्सल का फ्रंट-फेसिंग कैमरा दिया गया है। ऑनबोर्ड सेंसर्स की लिस्ट में प्रॉक्सिमिटी सेंसर, एंबियंट लाइट सेंसर, कलर टेम्परेचर सेंसर, ई-कंपास, एक्सेलेरोमीटर, जायरोस्कोप और हॉल इफेक्ट सेंसर शामिल हैं। कनेक्टिविटी के लिए इसमें Wi-Fi 7, Bluetooth और USB Type-C पोर्ट का सपोर्ट दिया गया है।

पावर बैकअप के लिए Oppo Pad Mini में 8,000mAh की बैटरी दी गई है, जो 67W वायर्ड फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। डायमेंशन के लिहाज से ये बेहद स्लीक है- इसका साइज 194.38 x 132.38 x 5.46mm है और इसका वजन महज 282 ग्राम के आसपास है।

यह भी पढ़ें: Nokia फोन बनाने वाली कंपनी का नया फ्लिप फोन लॉन्च: डुअल डिस्प्ले, AI असिस्टेंट और 1450mAh की बैटरी भी