भारत में 13 अक्टूबर को बदल जाएगा Oppo फोन्स का लुक! नया Android 17 अपडेट और दो नए गैजेट्स लाने की तैयारी
Oppo का Android 17-बेस्ड लेटेस्ट सॉफ्टवेयर ColorOS 17 भारत में अगले हफ्ते 13 अक्टूबर को रिलीज होने जा रहा है। ...और पढ़ें

Oppo ColorOS 17 की भारत में लॉन्च डेट कन्फर्म।
टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। Oppo का Android 17 पर बेस्ड नया ColorOS 17 स्किन अगले हफ्ते भारत में रिलीज होने जा रहा है। ये नया सॉफ्टवेयर देश में उसी दिन पेश किया जाएगा जिस दिन इसका ग्लोबल अनवीलिंग होगा। भारत में जल्द आने वाली Oppo Find X10 सीरीज ऐसी पहली स्मार्टफोन लाइनअप बनेगी जो आउट ऑफ द बॉक्स ColorOS 17 के साथ आएगी। इसके अलावा Oppo India ने अपने नए Enco X4 ट्रू वायरलेस स्टीरियो (TWS) ईयरबड्स और Oppo Pad Mini के भारत आने का टीजर भी जारी किया है। ये दोनों प्रोडक्ट्स पहले से ही चीनी बाजार में उपलब्ध हैं।
ColorOS 17 की भारत में लॉन्च डेट
एक प्रेस रिलीज में Oppo ने आधिकारिक तौर पर घोषणा की है कि भारत में ColorOS 17 का रिलीज 13 अक्टूबर को होगा, जो दोपहर 2:30 बजे (11 am CEST) के तय ग्लोबल रोलआउट के साथ मेल खाएगा। ये लेटेस्ट सॉफ्टवेयर Android 17 पर बेस्ड है और इसे पहली बार सितंबर में अनवील किया गया था। Find X10 सीरीज, जो जल्द ही भारत में लॉन्च होने वाली है, देश में ColorOS 17 प्री-इंस्टॉल्ड पाने वाली पहली Oppo स्मार्टफोन लाइनअप होगी।

इसके साथ ही Oppo ने भारत में Oppo Enco X4 TWS ईयरबड्स और Oppo Pad Mini के अराइवल को टीज किया है। हालांकि, ब्रांड ने इन नए ईयरफोन्स और टैबलेट की सटीक रिलीज डेट का अभी खुलासा नहीं किया है।
Oppo India ने X पर इन ईयरबड्स और टैबलेट का एक प्रमोशनल पोस्टर शेयर किया है। ईयरफोन्स को व्हाइट फिनिश में 'Built for Studios, Tuned for You' टैगलाइन के साथ दिखाया गया है, जो ऑडियो ब्रांड Dynaudio के साथ पार्टनरशिप की पुष्टि करता है। वहीं, Oppo Pad Mini को स्टाइलस सपोर्ट के साथ टीज किया गया है और ये कन्फर्म किया गया है कि ये इसका 'Matte Display Edition' होगा।
अगर चीनी मॉडल की बात करें, तो Oppo Enco X4 को चीन में CNY 1,199 (लगभग 17,100 रुपये) की कीमत पर लॉन्च किया गया था। इन ईयरफोन्स में डुअल ड्राइवर्स मिलते हैं, जिसमें Dynaudio के साथ मिलकर ट्यून किया गया 11mm का डायनामिक वूफर और 6mm का प्लानर ट्वीटर शामिल है। ये ईयरफोन्स अडैप्टिव एक्टिव नॉइज कैंसलेशन (ANC) ऑफर करते हैं और अकेले 13 घंटे तक तथा चार्जिंग केस के साथ टोटल 53 घंटे तक की बैटरी लाइफ देने का दावा करते हैं। इन्हें डस्ट और वाटर रेजिस्टेंस के लिए IP55 रेटिंग मिली हुई है।
वहीं, चीनी मार्केट में Oppo Pad Mini की शुरुआती कीमत CNY 3,699 (लगभग 51,000 रुपये) है। इसमें 144Hz रिफ्रेश रेट वाला 8.8-इंच का AMOLED डिस्प्ले मिलता है। इस टैबलेट के दूसरे मेन स्पेसिफिकेशन्स में Snapdragon 8 Gen 5 चिपसेट और 67W वायर्ड चार्जिंग सपोर्ट वाली 8,000mAh की बड़ी बैटरी शामिल है।
