Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    OPPO A92 दमदार 5000mAh बैटरी के साथ जल्द होगा लॉन्च, जानकारी आई सामने

    By Harshit HarshEdited By:
    Updated: Tue, 28 Apr 2020 01:19 PM (IST)

    OPPO ने हाल ही में अपने A92s स्मार्टफोन को चीन में लॉन्च किया है। अब कंपनी जल्द ही A92 को भी लॉन्च करने की तैयारी में है। (फोटो साभार- OPPO)

    OPPO A92 दमदार 5000mAh बैटरी के साथ जल्द होगा लॉन्च, जानकारी आई सामने

    नई दिल्ली, टेक डेस्क। OPPO ने पिछले सप्ताह ही चीन में अपने A92s, A52 और A12 स्मार्टफोन्स लॉन्च किए हैं। इसके अलावा कंपनी ने ACE 2 5G को भी पिछले दिनों ही लॉन्च किया है। अब कंपनी A सीरीज के एक और स्मार्टफोन A92 को लॉन्च करने की तैयारी में है। इस स्मार्टफोन को Google Play Console पर स्पॉट किया गया है। OPPO A92 का रेंडर और फीचर भी ऑनलाइन लीक हो गया है। Pricebaba ने इस स्मार्टफोन के डिजाइन से लेकर फीचर तक के बारे में जानकारी शेयर की है। जिसे टिप्सटर ईशान अग्रवाल ने अपने ट्विटर हैंडल के साथ साझा की है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    OPPO A92 को पिछले सप्ताह लॉन्च हुए A92s को टोन्ड वेरिएंट कहा जा सकता है। इसके फ्रंट में पंच-होल डिस्प्ले और बैक में क्वाड रियर कैमर सेट-अप दिया जा सकता है। फोन के रियर कैमरा में रेक्टेंग्यूलर डिजाइन देखा जा सकता है। फोन को तीन कलर ऑप्शन्स Twilight Black, Shining White और Aurora Purple में पेश किया जा सकता है। फोन में साइड माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर दिया जा सकता है। फोन के डिस्प्ले फीचर की बात करें तो इसमें 6.5 इंच का FHD+ LCD डिस्प्ले पैनल दिया जा सकता है। फोन में पतले बेजल और पंच-होल दिए गए हैं।

    OPPO A92 में MediaTek Dimensity 800 या Snapdragon 665 प्रोसेसर का इस्तेमाल किया जा सकता है। फोन 8GB RAM + 128GB स्टोरेज ऑप्शन के साथ आ सकता है। फोन Android 10 पर आधारित ColorOS 7.1 पर रन कर सकता है। फोन को पावर देने के लिए इसमें 5,000mAh की बैटरी दी जा सकती है। फोन के कैमरा फीचर्स की बात करें तो इसमें 48MP का प्राइमरी सेंसर f/1.7 अपर्चर के साथ दिया जा सकता है। फोन में 8MP का अल्ट्रा वाइड लेंस f/2.2 अपर्चर के साथ दिया जा सकता है। इसके अलावा इसमें 2MP का मैक्रो लेंस f/2.2 अपर्चर के साथ और 2MP का पोर्ट्रेट सेंसर f/2.2 अपर्चर के साथ दिया जा सकता है। सेल्फी के लिए इसमें 16MP का सेंसर f/2.0 अपर्चर के साथ दिया जा सकता है। इस स्मार्टफोन को मिड या बजट रेंज में लॉन्च किया जा सकता है।