10,000 mAh बैटरी के साथ Oppo ला रहा नया 5G स्मार्टफोन, कम कीमत में मिलेंगे पावरफुल फीचर्स
Oppo जल्द ही A7 Pro Max स्मार्टफोन लॉन्च करने की तैयारी में है, जिसमें 10,000 mAh की दमदार बैटरी और 80W फास्ट चार्जिंग मिलेगी।


समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। Oppo अपने A6 लाइनअप के तहत अब तक ग्लोबल मार्केट में 15 से ज्यादा स्मार्टफोन लॉन्च कर चुका है। ऐसा लग रहा है कि ओप्पो अब इस लाइनअप का सक्सेसर रिलीज करने की तैयारी करने लगा है। ऑलाइन सामने आई रिपोर्ट्स की मानें तो कंपनी जल्द ही A7 Pro Max को मार्केट में उतार सकती है। यह ओप्पो की A7-सीरीज का सबसे पावरफुल स्मार्टफोन होगा। इस फोन के लॉन्च से पहले काफी जानकारी सामने आ चुकी है।
Oppo A7 Pro Max की संभावित स्पेसिफिकेशन्स
अपकमिंग Oppo A7 Pro Max के बारे में पॉपुलर टिपस्टर डिजिटल चैट स्टेशन ने जानकारी शेयर की है। बताया जा रहा है कि ओप्पो के इस फोन में 6.78-इंच का OLED पैनल दिया जा सकता है। यह फ्लैट डिजाइन के साथ आएगा। इसका रेजोल्यूशन 1.5K और रिफ्रेश रेट 120Hz हो सकता है। इसके साथ ही फोन में इन-स्क्रीन फिंगरप्रिंट सेंसर मिल सकता है।
ओप्पो के अपकमिंग फोन के बारे में दावा किया जा रहा है कि इसमें 10,000 mAh की सिंगल सेल बैटरी दी जाएगी। यह फोन 80W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ मार्केट में उतारा जाएगा। बड़े साइज की बैटरी होने के बावजूद ओप्पो के इस फोन की थिकनेस मात्र 8.47mm और वजन करीब 226 ग्राम है।
ओप्पो के इस फोन में Qualcomm का Snapdragon 4 Gen 5 चिपसेट दिया जा सकता है। Oppo A7 Pro Max स्मार्टफोन इस चिपसेट के साथ आने वाला पहला स्मार्टफोन होगा। फिलहाल फोन के रैम और स्टोरेज ऑप्शन को लेकर कुछ भी जानकारी उपलब्ध नहीं है। मिड सेगमेंट में लॉन्च होने वाले Oppo A7 Pro Max स्मार्टफोन में डुअल रियर कैमरा सेटअप मिलेगा। रिपोर्ट्स की मानें तो इसमें 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी और 2 मेगापिक्सल का सेकेंडरी कैमरा लेंस मिलेगा। इसके साथ ही फोन में 50 मेगापिक्सल का फ्रंट फेसिंग कैमरा लेंस दिया गया है।
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।