बिना ₹1 खर्च किए इस्तेमाल करें ChatGPT Plus, भारत में रोलआउट हुआ फ्री ट्रायल; ऐसे करें क्लेम
OpenAI भारत में चुनिंदा यूजर्स को अपने प्रीमियम प्लान ChatGPT Plus का 1 महीने का फ्री ट्रायल ऑफर कर रहा है। आइए जानते हैं इसे क्लेम करने का तरीका।
-1791280775657_m.webp)
1 महीने के लिए बिल्कुल फ्री में पाएं ChatGPT Plus!
टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। ChatGPT दुनिया के सबसे ज्यादा इस्तेमाल होने वाले AI टूल्स में से एक है। ये टेक्स्ट जनरेशन, ओरिजिनल इमेज क्रिएशन, कोड जनरेशन, वेबसाइट डेवलपमेंट और डेटा एनालिसिस जैसे ढेरों फीचर्स ऑफर करता है। ये टूल कई तरह के सब्सक्रिप्शन ऑप्शन्स देता है- जैसे लिमिटेड एक्सेस वाला फ्री वर्जन, इसके अलावा Go, Pro और Plus प्लान्स। अब OpenAI भारत में चुनिंदा यूजर्स को लिमिटेड-टाइम के लिए 1 महीने का ChatGPT Plus बिल्कुल फ्री ऑफर कर रहा है। अगर आप Plus प्लान लेने की सोच रहे थे लेकिन ये तय नहीं कर पा रहे थे कि इसके फीचर्स आपके काम के हैं या नहीं, तो यह मौका आपके लिए काफी मददगार साबित हो सकता है। इस तरह आप पैसे खर्च करने से पहले इसके एक्स्ट्रा फीचर्स को खुद आजमा सकते हैं। आइए जानते हैं कि आप 1 महीने के लिए फ्री ChatGPT Plus सब्सक्रिप्शन कैसे क्लेम कर सकते हैं।
फ्री ChatGPT Plus: क्लेम करने से पहले इन बातों का रखें ध्यान
फ्री ChatGPT Plus क्लेम करने का प्रोसेस जानने से पहले एक जरूरी बात ध्यान में रख लें- हर यूजर इस ऑफर के लिए एलिजिबल नहीं हो सकता है। फिलहाल कंपनी ने ये साफ नहीं किया है कि ये ऑफर सिर्फ नए यूजर्स के लिए है या पुराने यूजर्स के लिए भी। इसके अलावा, जो यूजर्स पहले से ChatGPT Go सब्सक्रिप्शन का इस्तेमाल कर रहे हैं, क्या वे भी इसे क्लेम कर सकते हैं या नहीं, इस पर भी स्थिति साफ नहीं है।
अगर आपके पास 12 महीने वाला फ्री ChatGPT Go सब्सक्रिप्शन पहले से एक्टिव है और आपको फ्री में ChatGPT Plus अपग्रेड का ऑप्शन दिख रहा है, तो थोड़ी सावधानी बरतें। Plus में अपग्रेड करने से आपका मौजूदा 12 महीने वाला फ्री Go प्लान खत्म हो सकता है। साथ ही 1 महीने का फ्री Plus पीरियड खत्म होने के बाद आपसे रेगुलर सब्सक्रिप्शन फीस चार्ज की जा सकती है।

वैसे आपको बता दें कि जब हमने खुद नए और 12 महीने के फ्री Go प्लान वाले अकाउंट्स पर इसे चेक किया, तो हमें ये ऑफर तुरंत नजर नहीं आया। हो सकता है कि ये फ्री ऑफर अलग-अलग फेज में रोलआउट किया जा रहा हो। इसलिए अगर आपके अकाउंट में ये अभी नहीं दिख रहा है, तो मुमकिन है कि कुछ समय बाद ये आपके लिए उपलब्ध हो जाए।
फ्री में ChatGPT Plus कैसे क्लेम करें?
अगर आप चेक करना चाहते हैं कि आपको फ्री ChatGPT Plus मिला है या नहीं, तो इन आसान स्टेप्स को फॉलो करें:
- सबसे पहले ChatGPT की वेबसाइट या एप खोलें।
- अपने अकाउंट में लॉग-इन करें।
- अपनी प्रोफाइल फोटो पर टैप करें और Upgrade plan चुनें।
- अब देखें कि क्या आपको ChatGPT Plus वाले कार्ड के नीचे ‘Claim Free Offer’ का बटन दिख रहा है।
- अगर बटन दिख रहा है, तो उस पर क्लिक करके पेमेंट वेरिफिकेशन का प्रोसेस पूरा करें। इसके पूरा होते ही आपका फ्री ChatGPT Plus तुरंत एक्टिवेट हो जाएगा।
- सलाह: जो यूजर्स 1 महीने के बाद इसे जारी नहीं रखना चाहते, वे 30 दिन पूरे होने से पहले ही सब्सक्रिप्शन कैंसिल कर दें, ताकि आपके कार्ड से पैसे न कटें।
ChatGPT Plus में क्या खास मिलता है?
ChatGPT Plus सब्सक्रिप्शन के साथ यूजर्स को फ्री वर्जन और Go प्लान के मुकाबले काफी तेज रिस्पॉन्स और ज्यादा यूसेज लिमिट मिलती है। इतना ही नहीं, इसमें लंबी चैट्स के लिए बेहतर मेमोरी, राइटिंग और कोडिंग में एडवांस टूल्स की मदद और वीडियो क्रिएशन जैसे प्रीमियम फीचर्स का एक्सेस भी मिलता है।
