ऑफिस के सारे मुश्किल काम खुद निपटाएगा OpenAI का नया ChatGPT Work, लॉन्च हुआ पावरफुल AI एजेंट
आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस क्षेत्र की दिग्गज कंपनी OpenAI ने अपने यूजर्स के लिए एक बेहद पावरफुल AI एजेंट ChatGPT Work लॉन्च करने की घोषणा की है। कंपनी के मुताबिक, ये नया AI एजेंट सिर्फ आपके सवालों के जवाब देने तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि ये लंबे और मुश्किल काम खुद पूरे कर सकता है।

OpenAI का नया ChatGPT Work लॉन्च हुआ है।
टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। OpenAI ने ChatGPT Work की घोषणा की है, जो एक नया AI एजेंट है और इसे सिर्फ सवालों के जवाब देने से कहीं ज्यादा काम करने के लिए डिजाइन किया गया है। कंपनी का कहना है कि नया AI एजेंट लंबे और कॉम्प्लेक्स टास्क संभाल सकता है, अलग-अलग एप्स में काम कर सकता है और डाक्यूमेंट्स, स्प्रेडशीट्स, प्रजेंटेशन्स और वेब एप्स जैसी पूरी तरह तैयार फाइल्स भी बना सकता है। ये OpenAI के सबसे लेटेस्ट AI मॉडल GPT-5.6 और Codex से पावर्ड है। OpenAI ने ChatGPT Work को एक ऐसे AI एजेंट के तौरपर डिस्क्राइब किया है जो 'आपके एप्स और फाइल्स पर खुद एक्शन ले सकता है, जरूरत पड़ने पर घंटों तक किसी प्रोजेक्ट पर टिका रह सकता है और एक गोल को तैयार काम में बदल सकता है।' आइए जानते हैं ChatGPT Work के बारे में।
ChatGPT Work क्या-क्या कर सकता है?
आप सिर्फ एक सिंगल रिक्वेस्ट के जरिए ChatGPT Work को पूरे वर्कफ्लो की जिम्मेदारी सौंप सकते हैं। उदाहरण के लिए, ये कस्टमर रिसर्च को एक मार्केटिंग कैंपेन ब्रीफ में बदल सकता है, उस ब्रीफ का इस्तेमाल करके मार्केटिंग मटेरियल तैयार कर सकता है और फिर हर स्टेप में एक जैसा कॉन्टेक्स्ट बनाए रखते हुए इसे अलग-अलग मार्केट्स के हिसाब से ढाल सकता है।
ये AI एजेंट शेड्यूल्ड टास्क को भी सपोर्ट करता है, जिससे यूजर्स रोज-रोज होने वाले रिपीटेटिव कामों को ऑटोमेट कर सकते हैं। ये हर सुबह वेबसाइट्स चेक कर सकता है, बदलावों को समराइज कर सकता है, नया फीडबैक आने पर प्रजेंटेशन्स को अपडेट कर सकता है या कस्टमर फीडबैक पर नजर रखकर उसे प्रोडक्ट आइडियाज में बदल सकता है।
Introducing ChatGPT Work, a new agent in ChatGPT powered by Codex and GPT-5.6.
— OpenAI (@OpenAI) July 9, 2026
It can take action across your apps and files, stay with a project for hours if needed, and turn a goal into finished work.
It’s a whole new way to get work done. pic.twitter.com/uGbvjU1LsV
डेस्कटॉप पर, ChatGPT Work में एक इन-बिल्ट ब्राउजर शामिल है जो वेबसाइट्स और ऑनलाइन टूल्स से जानकारी जुटा सकता है। OpenAI का कहना है कि डेस्कटॉप वर्जन कंप्यूटर यूज को सपोर्ट करता है, जो ChatGPT को बैकग्राउंड में यूजर के कंप्यूटर पर क्लिक करने, टाइप करने, फाइल्स को मूव करने और दूसरे एक्शन्स लेने की इजाजत देता है।
OpenAI ने पब्लिक बीटा में साइट्स इन ChatGPT फीचर भी पेश किया है। ये फीचर यूजर्स को उनके काम को इंटरैक्टिव वेबसाइट्स या वेब एप्स में बदलने की सुविधा देता है जिन्हें दूसरों के साथ शेयर किया जा सकता है।
कंपनी ने कहा, 'जब आप अपने कंप्यूटर या फोन से दूर होते हैं, तब भी ChatGPT Work शेड्यूल्ड टास्क के जरिए प्रोजेक्ट्स को आगे बढ़ा सकता है। उदाहरण के लिए, ये माइक्रोसॉफ्ट टीम्स और स्लैक से आने वाले नए मेसेजेस को खुद अपडेटेड डाक्यूमेंट्स या स्लाइड्स में बदल सकता है और फिर जरूरी बदलावों को आपकी टीम के साथ शेयर कर सकता है।'
अवेलेबिलिटी
ChatGPT Work को वेब और मोबाइल पर Pro, Enterprise और Edu यूजर्स के लिए रोलआउट किया जा रहा है। आने वाले कुछ ही दिनों में ये Plus और Business यूजर्स तक भी पहुंच जाएगा। OpenAI ने मैक और विंडोज दोनों के लिए एक अपडेटेड ChatGPT डेस्कटॉप एप भी रिलीज किया है। इस नए एप में ही ChatGPT Work शामिल होगा, जबकि पहले से मौजूद डेस्कटॉप ऐप को अब ChatGPT Classic कहा जाएगा।
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।