विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

OpenAI ने लॉन्च किया Astra for Law, वकीलों का काम होगा आसान; रिसर्च और ड्राफ्टिंग में करेगा मदद

Published: Fri, 18 Sep 2026 09:51 AM (IST)

OpenAi ने कानूनी क्षेत्र के लिए अपना नया एआई मॉडल 'Astra for Law' लॉन्च किया है, जो GPT-6 Astra पर आधारित है।

News Article Hero Image
timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। OpenAI ने लॉ (कानून) सेक्टर के लिए अपना एआई मॉडल Astra for Law लॉन्च किया है। यह कंपनी के लेटेस्ट एआई मॉडल GPT-6 Astra पर आधारित है। ओपनएआई का कहना है कि इसकी मदद से लॉ फर्म्स और लीगल सॉफ्टवेयर कंपनियों को ध्यान में रखकर डिजाइन किया गया है। इस टूल की मदद से कंपनियों वकीलों के कस्टम एप बना सकते हैं, जिससे वे कानूनी रिसर्च और सलाह ले सकते हैं।

OpenAI ने Astra for Law में GPT-6 Astra के साथ अमेरिका के कोर्ट केस, कानून, नियम और अन्य सभी प्रकार के कानूनी डॉक्यूमेंट को इंडेक्स किया है। इसके साथ ही इस मॉडल को कानून से जुड़े मामलों के विश्लेषण और डॉक्यूमेंट राइटिंग के लिए ट्रेन किया गया है।

लीगल टेक कंपनियों को मिलेगी मदद

OpenAI ने इस मॉडल को लॉन्च करते हुए कहा कि, बड़ी लीगल टेक कंपनियां जैसे Harvey और Legora लेटेस्ट Astra for Law मॉडल पर अपने प्रोडक्ट डेवलपर कर पाएंगे। इतना ही नहीं Relativity, Clio, Intapp और Thomson Reuters जैसे सॉफ्टवेयर प्रोवाइडर्स के साथ इंटीग्रेशन भी कर पाएंगे।

OpenAI ने बताया कि शुरुआत में Astra for Law का एक्सेस कुछ चुनिंदा लॉ फर्म्स को मिलेगा। इसमें क्लाइंट की प्राइवेसी से जुड़े प्रावधान शामिल किए जा रहे हैं। ओपनएआई का कहना है कि Sullivan & Cromwell, Ropes & Gray, Cooley, Latham & Watkins और Wachtell Lipton जैसी लॉ फर्म्स के साथ मिलकर वह लीगल AI एप की टेस्टिंग और डेवलपमेंट पर भी काम कर रहा है।

Thomson Reuters ने भी लॉन्च किया AI मॉडल

Thomson Reuters भी लॉ-सेक्टर में अपना AI मॉडल Thomson 1.0 लॉन्च कर चुका है। यह कंपनी के कानूनी रिसर्च कंटेंट पर आधारित है। कंपनी ने इसे लॉ प्रोफेशनल के रोजाना इस्तेमाल के लिए डिजाइन किया है। कंपनी के मुताबिक, यह ओपन-सोर्स टेक्नोलॉजी पर तैयार किया गया है।

एआई कंपनियों के बीच लॉ सेक्टर में अपने-अपने एआई मॉडल लाने की तेजी साफ तौर पर देखी जा सकती है। कुछ माह पहले ही गूगल ने लॉ प्रोफेशनल्स के लिए Gemini Enterprise पेश किया था। वहीं, Anthropic साल की शुरुआत में Claude AI असिस्टेंट में वकीलों के लिए कई टूल रिलीज किए थे।

यह भी पढ़ें- OpenAI के AI एजेंट्स ने बिना अनुमति 10 से ज्यादा वेबसाइट्स का किया इस्तेमाल, क्यों है ये खतरनाक?