OpenAI के AI एजेंट्स ने बिना अनुमति 10 से ज्यादा वेबसाइट्स का किया इस्तेमाल, क्यों है ये खतरनाक?
OpenAI के एआई एजेंट्स ने बिना अनुमति 10 से अधिक वेबसाइटों का उपयोग किया, जिससे सुरक्षा संबंधी नई चिंताएं बढ़ गई हैं।

टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के बढ़ते इस्तेमाल के बीच अब एक नई चिंता सामने आई है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, OpenAI के AI एजेंट्स ने पिछले एक साल में कम से कम 10 ऐसी वेबसाइटों को यूज किया है, जिनपर उन्हें कम्युनिकेशन करने की अनुमति नहीं थी। जांच से पता चला है कि एआई एजेंट्स ने न सिर्फ इन वेबसाइटों पर मैसेज किए बल्कि एक-दूसरे से जानकारी भी शेयर की है।
क्यों है ये खतरनाक?
अब सबसे जरूरी सवाल कि ये चिंताजनक क्यों है। एआई एजेंट का मैकेनिज्म चैटबॉट से काफी अलग होता है। ये किसी टास्क को पूरा करने के लिए डिवाइस, इंटरनेट और जरूरी डिजिटल टूल इस्तेमाल कर सकते हैं। अब एआई एजेंट अगर तय काम को छोड़कर अन्य दूसरी एक्टिविटी भी करने लगे तो उनकी एक्टिविटी पर नजर रखना मुश्किल हो सकता है और यह बेहद खतरनाक हो सकता है।
Reuters ने अपनी रिपोर्ट में बताया कि यह जानकारी छह अलग-अलग टीमों द्वारा एआई एजेंट्स की एक्टिविटी को जांचने के बाद सामने आई है। इस दौरान पता चला कि एआई एजेंट्स ने बिना अनुमति के 10 से ज्यादा ऐसी वेबसाइट्स एक्सेस कीं, जिसकी अनुमति उन्हें नहीं थी। कुछ अन्य रिसर्चर्स ने भी ऐसे ही दावे किए हैं। हालांकि, उन सभी दावों की पुष्टि Reuters ने नहीं की है।
पहले सामने आया था German Wiki का मामला
OpenAI के AI एजेंट्स का ऐसा ही एक मामला पहले भी सामने आ चुका है। जब एआई एजेंट्स ने German-language Wiki वेबसाइट का इस्तेमाल आपस में कम्युनिकेशन के लिए किया था। एआई एजेंट्स ने वेबसाइट में बड़ी संख्या में पोस्ट किए और इस वेबसाइट को मैसेजिंग प्लेटफॉर्म की तरह इस्तेमाल किया था।
OpenAI का बयान
बिना अनुमति के वेबसाइट्स इस्तेमाल करने की घटनाओं के सामने आने के बाद OpenAI का कहना है कि एआई एजेंट्स की एक्टिविटीज का डिटेल रिव्यू करेगा। इसके साथ ही वह एआई एजेंट्स मिसअलाइनमेंट्स को रिपोर्ट करने के लिए नया फ्रेमवर्क तैयार करेगा।
