विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

10,000 mAh तक बैटरी वाला OnePlus का नया 5G फोन, 200MP कैमरे के साथ 100W फास्ट चार्जिंग भी

Published: Wed, 18 Nov 2026 01:00 PM (IST)

वनप्लस जल्द ही अपने टर्बो स्मार्टफोन लाइनअप में OnePlus Turbo 7 Pro लॉन्च कर सकता है, जो 3C सर्टिफिकेशन पर ...और पढ़ें

10,000 mAh तक बैटरी वाला OnePlus का नया 5G फोन, 200MP कैमरे के साथ 100W फास्ट चार्जिंग भी

10,000 mAh तक बैटरी वाला OnePlus का नया 5G फोन, 200MP कैमरे के साथ 100W फास्ट चार्जिंग भी  


timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। OnePlus जल्द ही अपने Turbo स्मार्टफोन लाइनअप में एक और नया डिवाइस लॉन्च कर सकता है। कंपनी इस अपकमिंग डिवाइस को OnePlus Turbo 7 Pro के नाम से पेश कर सकती है। इस फोन को चीन में 3C सर्टिफिकेशन वेबसाइट पर मॉडल नंबर PYP110 के साथ देखा गया है। सर्टिफिकेशन में सामने आया है कि डिवाइस 100W वायर्ड फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ आ सकता है। हालांकि, कंपनी ने अभी तक इसके नाम और लॉन्च डिटेल्स का खुलासा नहीं किया है।

OnePlus Turbo 7 Pro के संभावित स्पेसिफिकेशन्स

स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो फोन में 6.78 इंच की फ्लैट डिस्प्ले मिल सकती है। साथ ही इसमें 1.5K रेजोल्यूशन और 185Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट मिल सकता है। परफॉर्मेंस के लिए फोन में क्वालकॉम का 3nm SM8845 Pro चिपसेट मिल सकता है, जिसे लीक रिपोर्ट्स में Snapdragon 8 Gen 5 Pro बताया जा रहा है।

10,000mAh तक हो सकती है बैटरी

हालिया रिपोर्ट्स में सामने आया था कि OnePlus Turbo 7 Pro में कम से कम 9,000 mAh की बड़ी बैटरी मिल सकती है। हालांकि इसके इंजीनियरिंग सैंपल में 10,000 mAh तक की बैटरी होने की बात भी सामने आ गई है। ऐसा में ये फोन बैटरी के मामले में काफी जबरदस्त हो सकता है। इसके साथ 100W फास्ट चार्जिंग बड़ी बैटरी को कम वक्त में चार्ज करने में हेल्प कर सकती है।

मिल सकता है 200MP कैमरा भी

फोटोग्राफी लवर्स के लिए इस OnePlus डिवाइस में 200MP का प्राइमरी कैमरा मिल सकता है। साथ ही इसमें बड़े सेंसर फॉर्मेट का यूज होने की बात भी सामने आई है। जहां इससे पहले OnePlus Turbo 6 को 9,000mAh बैटरी और 80W चार्जिंग के साथ पेश किया गया था, अब नए मॉडल में 100W चार्जिंग और बड़ी बैटरी मिल सकती है।

यह भी पढ़ें- 7000 mAh बैटरी वाले Vivo के 5G फोन पर डिस्काउंट, 200MP कैमरा और MediaTek प्रोसेसर भी

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।