विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 27, 2019 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

OnePlus Pay मोबाइल वॉलेट अगले साल बाजार में देगा दस्तक

By Harshit HarshEdited By:
Published: Fri, 27 Sep 2019 02:01 PM (GMT+05:30)Updated: Fri, 27 Sep 2019 02:05 PM (GMT+05:30)

OnePlus 7T के साथ ही कंपनी ने अपने कई अन्य सर्विस की भी घोषणाएं की है जिसमें मोबाइल वॉलेट ऐप OnePlus Pay शामिल है...

OnePlus Pay मोबाइल वॉलेट अगले साल बाजार में देगा दस्तक
OnePlus Pay मोबाइल वॉलेट अगले साल बाजार में देगा दस्तक

नई दिल्ली, टेक डेस्क। OnePlus ने लंबे इंतजार के बाद कल यानि 26 सितम्बर को भारतीय बाजार में अपना नया स्मार्टफोन OnePlus 7T और OnePlus TV को लॉन्च कर दिया है। ये स्मार्टफोन Android 10 ओएस पर आधारित है। इसके साथ ही कंपनी ने अपनी कई नई सर्विसेज की भी जानकारी दी। जिसमें पेमेंट सर्विस OnePlus Pay शामिल है। जिसे कंपनी अगले साल बाजार में लॉन्च करेगी, जिसमें यूजर्स को NFC टर्मिनल्स के जरिए पेमेंट करने की सुविधा मिलेगी। इसके साथ ही OnePlus 7T के लॉन्च इवेंट में OnePlus Cloud की भी घोषणा की गई जो कि कंपनी की नई ऑनलाइन स्टोरेज सर्विस है। 

OnePlus Pay की लॉन्च तिथि के बारे में फिलहाल कंपनी ने कोई खुलासा नहीं किया है लेकिन इतना स्पष्ट कर दिया है कि इस सर्विस को 2020 में लॉन्च किया जाएगा। हालांकि कंपनी इस पेमेंट ऐप में मिलने वाले फीचर्स के बारे में कोई जानकारी उपलब्ध नहीं कराई है। 

लॉन्च के दौरान OnePlus के ग्लोबल हेड Szymon Kopec ने घोषणा की, कि कंपनी OxygenOS next में OnePlus Pay सर्विस को जोड़ने वाली है। जो कि एक मोबाइल पेमेंट सर्विस है। उन्होंने कहा कि कंपनी इस फीचर पर काफी समय से काम कर रही थी और इसे अगले साल लॉन्च किया जाएगा। जिसके बाद यूजर्स को अपनी पॉकेट में ​फिजिकल वॉलेट रखने की जरूरत नहीं होगी। हालांकि मोबाइल वॉलेट ऐप में उपलब्ध होने वाले फीचर्स से जुड़ी कोई जानकारी सामने नहीं आई है। 

भारत में OnePlus 7T को दो स्टोरेज ऑप्शन के साथ लॉन्च किया गया है। जिसमें 8GB + 128GB की कीमत Rs 37,999 और 8GB + 256GB स्टोेरेज वेरिएंट की कीमत Rs 39,999 है। जो​ कि 28 सितंबर से ई-कॉमर्स साइट Amazon और कंपनी के ऑफिशियल स्टोर्स पर सेल के लिए उपलब्ध होगा।

OnePlus 7T को क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 855+ पर पेश किया गया है। इसमें पावर बैकअप के लिए 3,800 एमएएच की बैटरी मौजूद है। जो कि Warp Charge 30T सपोर्ट के साथ आती है। फोन में एलईडी फ्लैश के साथ ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। जिसमें 48 मेगापिक्सल का प्राइमरी रियर कैमरा, 16 मेगापिक्सल का सुपर वाइड एंगल कैमरा और 2X जूम वाला टेलिफोटो सेंसर दिया गया है। सेेल्फी के लिए इसमें 16 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है।

 

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।