यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 20, 2020 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
OnePlus Nord के बारे में लॉन्च से पहले एक और खुलासा, मिलेगा नियर स्टॉक एंड्रॉइड एक्सपीरियंस
OnePlus Nord को कंपनी मिड सेग्मेंट में लॉन्च करने वाली है। इसकी शुरुआती कीमत 21999 रुपये हो सकती है।

नई दिल्ली, टेक डेस्क। OnePlus Nord को कल यानि 21 जुलाई को भारत, यूरोप और मलेशिया में लॉन्च किया जा रहा है। इस मिड बजट सेग्मेंट के स्मार्टफोन के बारे में कंपनी ने कई फीचर्स रिवील किए हैं, जिनमें इसके कैमरे फीचर्स से लेकर डिजाइन और स्पेसिफिकेशन्स शामिल हैं। कंपनी ने OnePlus Nord के बारे में एक और जानकारी रिवील की है। इस जानकारी के मुताबिक, इस मिड बजट के स्मार्टफोन में यूजर्स के नियर स्टॉक एंड्रॉइड का एक्सपीरियंस मिलेगा। OnePlus Nord के आधिकारिक इंस्टाग्राम पेज पर शेयर किए गए टीजर वीडियो में बताया गया है कि इसमें यूजर्स को स्मूथ एंड्रॉइड एक्सपीरियंस मिलेगा।
साथ ही, इसमें कई सारे Google Apps प्री-इंस्टॉल्ड होंगे जिनमें Google Duo भी शामिल हैं। अगर हम OnePlus के डिवाइसेज में इस्तेमाल होने वाले Oxygen OS की बात करें तो इस यूजर इंटरफेस में यूजर्स को नियर स्टॉक एंड्रॉइड एक्सपीरियंस मिलता है। यह फिलहाल एक इकलौता यूजर इंटरफेस है जिसमें यूजर्स को स्टॉक एंड्रॉइड और Oxygen OS में अंतर निकालना मुश्किल होता है। अब यूजर को नए OnePlus Nord में और भी बेहतर एक्सपीरियंस मिलने की पुष्टि कंपनी ने की है।
OnePlus Nord को कंपनी मिड सेग्मेंट में लॉन्च करने वाली है। इसकी शुरुआती कीमत 21,999 रुपये हो सकती है। कंपनी अपने इस स्मार्टफोन के जरिए Xiaomi Redmi K सीरीज और Samsung Galaxy A सीरीज के प्राइस बकेट को चैलेंज करेगी। OnePlus Nord को दो स्टोरेज ऑप्शन्स 6GB RAM + 128GB और 8GB RAM + 128GB में लॉन्च किया जा सकता है। यह भारत में लॉन्च होने वाला पहला स्मार्टफोन होगा, जिसे क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 765G 5G चिपसेट के साथ लॉन्च किया जा सकता है।
इस स्मार्टफोन के अब तक सामने आए फीचर्स के मुताबिक, फोन को 6.55 इंच के 90Hz रिफ्रेश रेट वाले OLED डिस्प्ले पैनल के साथ लॉन्च किया जा सकता है। फोन में ड्यूल पंच-होल सेल्फी कैमरा दिया जाएगा। फोन के बैक में क्वाड रियर कैमरा सेट-अप दिया जाएगा। जिसका प्राइमरी सेंसर 48MP का होगा। इसके अलावा इसमें 8MP का टेलिफोटो, 16MP का वाइड एंगल और 2MP का मैक्रो कैमरा दिया जा सकता है। फोन के फ्रंट में 16MP + 2MP का ड्यूल पंच-होल कैमरा दिया जा सकता है। इसके सेल्फी कैमरे से 105 डिग्री एंगल व्यू की सेल्फी ली जा सकेगी। फोन को पावर देने के लिए 4,200mAh की बैटरी दी जा सकती है।