OnePlus के दो नए 5G फोन लॉन्च: 8,000mAh बैटरी और स्नैपड्रैगन प्रोसेसर समेत कई बेहतरीन फीचर्स
वनप्लस ने भारत में अपने दो नए 5G स्मार्टफोन, OnePlus Nord CE 6 और Nord CE 6 Lite लॉन्च किए ...और पढ़ें

OnePlus के दो नए 5G फोन लॉन्च: 8,000mAh बैटरी और स्नैपड्रैगन प्रोसेसर समेत कई बेहतरीन फीचर्स

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। वनप्लस ने भारत में अपने दो नए 5G फोन लॉन्च कर दिए हैं जिसे कंपनी ने OnePlus Nord CE 6 और Nord CE 6 Lite के नाम से पेश किया है। इस बार OnePlus Nord CE 6 में पीछे का कैमरा मॉड्यूल नए डिजाइन के साथ आ रहा है। जबकि इस पुराने मॉडल Nord CE 5 में गोली के आकार का डिजाइन देखने को मिला था।
हालांकि इस बार इस नए हैंडसेट में चौकोर आकार का कैमरा आइलैंड मिल रहा है। दूसरी तरफ OnePlus Nord CE 6 Lite, Nord CE 4 Lite के लॉन्च के बाद से पहला Nord CE Lite मॉडल है जिसे काफी वक्त बाद एक बड़ा अपग्रेड मिला है।
नए वाले Nord CE 6 में स्नैपड्रैगन 7 सीरीज चिपसेट और Lite मॉडल में MediaTek Dimensity 7000 सीरीज प्रोसेसर मिल रहा है। चलिए पहले दोनों डिवाइस की कीमत जान लेते हैं।
OnePlus Nord CE 6, Nord CE 6 Lite की कीमत और उपलब्धता
कीमत की बात करें तो OnePlus Nord CE 6 की शुरुआती कीमत 29,999 रुपये है जिसमें आपको बेस मॉडल 8GB RAM + 128GB स्टोरेज के साथ मिलता है। जबकि इसका टॉप-एंड मॉडल वेरिएंट जिसमें 256GB स्टोरेज है इसकी कीमत 32,999 रुपये है।
A list of specs is only as good as the experience behind it. Meet the #OnePlusNordCE6 pic.twitter.com/4be73bmnV5
— OnePlus India (@OnePlus_IN) May 7, 2026
OnePlus Nord CE 6 Lite की कीमत 20,999 रुपये से शुरू होती है जिसमें 6GB + 128GB वेरिएंट मिलता है। फोन के 8GB + 128GB मॉडल की कीमत 22,999 रुपये है। जबकि इसके टॉप-एंड 256GB स्टोरेज वाले मॉडल की कीमत 25,999 रुपये है।
इतना ही नहीं कंपनी इन डिवाइस पर खास बैंक ऑफर भी दे रही है जहां HDFC Bank क्रेडिट कार्ड के साथ 2,000 रुपये तक का इंस्टेंट डिस्काउंट मिल रहा है। OnePlus Nord CE 6 की सेल 8 मई को दोपहर 12 बजे (IST) से शुरू होगी।
इसे आप Fresh Blue, Lunar Pearl और Pitch Black कलर में खरीद पाएंगे। जबकि OnePlus Nord CE 6 Lite की सेल 12 मई को दोपहर 12 बजे (IST) से शुरू होगी। इस फोन को आप Hyper Black और Vivid Mint कलर में खरीद पाएंगे। दोनों हैंडसेट Amazon और OnePlus India के ऑनलाइन स्टोर पर खरीदने के लिए उपलब्ध होंगे।
OnePlus Nord CE 6, Nord CE 6 Lite के स्पेसिफिकेशन्स
स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो OnePlus Nord CE 6 और Nord CE 6 Lite लेटेस्ट Android 16 पर बेस्ड OxygenOS 16 से लैस हैं। स्टैंडर्ड मॉडल 6.78-इंच का 1.5K AMOLED डिस्प्ले मिल रहा है। साथ ही डिवाइस में 144Hz तक का रिफ्रेश रेट, 3,600 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस और धूल और पानी से बचाव के लिए IP66 + IP68 + IP69 + IP69K रेटिंग मिल रही है।
दूसरी तरफ सीरीज के लाइट मॉडल यानी OnePlus CE 6 Lite में 6.72-इंच का Full-HD+ LCD डिस्प्ले मिल रहा है। साथ ही फोन में स्टैंडर्ड मॉडल जैसा ही रिफ्रेश रेट सपोर्ट मिल रहा है। डिवाइस में 1,000 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस और फोन में धूल और पानी की छींटों से बचाव के लिए IP64 रेटिंग ऑफर कर रहा है।
OnePlus Nord CE 6 में क्वालकॉम का पावरफुल ऑक्टा-कोर स्नैपड्रैगन 7s Gen 4 चिपसेट देखने को मिल रहा है। डिवाइस में Adreno 810 GPU, 8GB RAM और 256GB तक का UFS 3.1 इंटरनल स्टोरेज मिल रही है। दूसरी तरफ Nord CE 6 Lite में ऑक्टा-कोर MediaTek Dimensity 7400 Apex चिपसेट मिल रहा है जिसके साथ इसमें ARM Mali-G615 GPU और स्टैंडर्ड मॉडल जितनी ही RAM मिल रही है।
OnePlus Nord CE 6, Nord CE 6 Lite के कैमरा स्पेक्स
फोटोग्राफी के लिए OnePlus Nord CE 6 सीरीज के दोनों डिवाइस में डुअल रियर कैमरा सेटअप मिल रहा है। साथ ही इन फोन्स में 50-मेगापिक्सल (f/1.8) का प्राइमरी कैमरा मिल रहा है, जिसमें 1/2.88-इंच का OmniVision OV50D40 सेंसर है। साथ ही डिवाइस में 2-मेगापिक्सल (f/2.4) का सेकेंडरी लेंस मिल रहा है।
दोनों नए डिवाइस 4K/30 fps तक की वीडियो क्वालिटी में रिकॉर्डिंग कर सकते हैं। सामने की तरफ जहां स्टैंडर्ड मॉडल में 32-मेगापिक्सल (f/2.0) का सेल्फी कैमरा है, वहीं, Lite मॉडल 8-मेगापिक्सल (f/2.0) कैमरा से लैस है।
बैटरी की बात करें तो OnePlus Nord CE 6 में 8,000mAh की बैटरी है और 80W वायर्ड फास्ट चार्जिंग और 27W वायर्ड रिवर्स चार्जिंग सपोर्ट मिल रहा है। जबकि Nord CE 6 Lite में 7,000mAh की बैटरी, 45W वायर्ड फास्ट चार्जिंग और 10W वायर्ड रिवर्स चार्जिंग सपोर्ट मिल रहा है।
