भारत में जल्द लॉन्च हो सकता है OnePlus Nord CE 5, कितनी हो सकती है कीमत, क्या हो सकते हैं फीचर्स; जानें सबकुछ
OnePlus जल्द ही भारत में Nord CE 5 लॉन्च करने की तैयारी में है। एक रिपोर्ट के मुताबिक फोन को BIS सर्टिफिकेशन साइट पर देखा भी गया है। इसमें 6.7-इंच OLED डिस्प्ले MediaTek Dimensity 8350 प्रोसेसर 7100mAh बैटरी और 50MP कैमरा जैसे फीचर्स देखने को मिल सकते हैं। फोन की कीमत 24999 रुपये हो सकती है। आइए जानते हैं डिटेल।

टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। OnePlus भारत में कुछ और डिवाइस पेश करने के लिए तैयार है। कंपनी ने पहले ही OnePlus 13s के लॉन्च की पुष्टि कर दी है और अब कथित तौर जल्द ही OnePlus Nord CE 5 पेश करने की योजना बना रही है। 91Mobiles की एक रिपोर्ट के मुताबिक, डिवाइस को BIS सर्टिफिकेशन के लिए देखा गया है। हालांकि, डिवाइस की सटीक डिटेल्स अननोन हैं। हालांकि, OnePlus Nord CE 5 के लॉन्च टाइमलाइन, स्पेसिफिकेशन्स, और कीमत जो भी जानकारी सामने आई है, उसके बारे में हम यहां बात करने जा रहे हैं।
OnePlus Nord CE 5 का लॉन्च टाइमलाइन
OnePlus जल्द ही भारत में Nord CE 5 को लॉन्च कर सकता है, जिसे पिछले साल अप्रैल में रिलीज हुए Nord CE 4 के सक्सेसर के तौर पर उतारा जाएगा। हाल ही में कई लीक और रेंडर्स सामने आए हैं, जो संकेत देते हैं कि Nord CE 5 का डेब्यू नजदीक है।
OnePlus Nord CE 5 के लीक्ड स्पेसिफिकेशन्स
OnePlus Nord CE 5 में 6.7-इंच FHD+ OLED पैनल हो सकता है, जिसमें 120Hz रिफ्रेश रेट और एक्स्ट्रा ब्राइटनेस होगी। डिवाइस MediaTek Dimensity 8350 प्रोसेसर के साथ आ सकता है और इसमें 8GB रैम और 256GB स्टोरेज देखने को मिल सकता है। फोन में 7,100mAh की बड़ी बैटरी हो सकती है, जो 80W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करेगी। ये Android 15-बेस्ड स्किन पर चल सकता है।
कैमरे की बात करें तो, OnePlus Nord CE 5 में 50MP Sony LYT600/IMX882 प्राइमरी शूटर और 8MP अल्ट्रावाइड कैमरा दिया जा सकता है। साथ ही फ्रंट में 16MP का फ्रंट-फेसिंग कैमरा मिल देखने को मिल सकता है।
OnePlus Nord CE 5 का डिजाइन
लीक रेंडर्स के मुताबिक, डिवाइस में वर्टिकली अलाइन्ड कैमरे और फ्लैट कॉर्नर्स हो सकते हैं। इसमें सेंटर पंच-होल कटआउट डिजाइन और स्लिम बेजल्स हो सकते हैं। OnePlus लाइट पिंक शेड भी ऑफर कर सकता है।
OnePlus Nord CE 5 की कीमत
रिपोर्ट्स के मुताबिक, OnePlus Nord CE 5 की कीमत 24,999 रुपये हो सकती है। हालांकि, सटीक डिटेल्स अभी अननोन हैं।
यह भी पढ़ें: नया स्मार्टफोन खरीदने की कर रहे हैं प्लानिंग, कितनी होनी चाहिए रैम और स्टोरेज?
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।