विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

OnePlus के 9,000mAh बैटरी वाले 5G फोन पर डिस्काउंट, Snapdragon प्रोसेसर और 50MP कैमरा भी

Published: Sat, 17 Oct 2026 03:48 PM (IST)

Amazon Great Indian Festival 2026 सेल में स्मार्टफोन्स पर शानदार डिस्काउंट्स मिल रहे हैं और इस बार की सबसे तगड़ी डील्स में से एक OnePlus Nord 6 पर लाइव है।

OnePlus Nord 6 पर डिस्काउंट मिल रहा है।

OnePlus Nord 6 पर डिस्काउंट मिल रहा है। 

टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। Amazon Great Indian Festival 2026 सेल में अलग-अलग प्राइस सेगमेंट्स के स्मार्टफोन्स पर शानदार डिस्काउंट्स दिए जा रहे हैं, जिससे बायर्स को पॉपुलर मॉडल्स पर अच्छी-खासी बचत करने का मौका मिल रहा है। जिन डील्स पर नजर डालना बनता है, उनमें से एक OnePlus Nord 6 भी है। अपने 46,999 रुपये के रेगुलर सेलिंग प्राइस के मुकाबले ये स्मार्टफोन फिलहाल कम कीमत पर उपलब्ध है। इसके अलावा हैंडसेट पर एडिशनल बैंक कार्ड डिस्काउंट्स और एक्सचेंज ऑफर्स भी मिल रहे हैं। स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो इसमें 165Hz रिफ्रेश रेट वाला 6.79-इंच का 1.5K AMOLED डिस्प्ले, 9,000mAh की बड़ी बैटरी और 50MP का प्राइमरी कैमरा जैसे फीचर्स मिलते हैं। आइए इस डील की पूरी डिटेल और फोन के खास फीचर्स पर नजर डालते हैं।

OnePlus Nord 6: Amazon डील और ऑफर्स

OnePlus Nord 6 इस वक्त Amazon पर 44,999 रुपये में उपलब्ध है, जो इसकी 46,999 रुपये की रेगुलर सेलिंग कीमत पर पूरे 2,000 रुपये का फ्लैट डिस्काउंट है। ये कीमत फोन के 8GB + 256GB वेरिएंट के लिए है। इसके साथ ही ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म चुनिंदा बैंक क्रेडिट कार्ड्स पर 1,000 रुपये तक का एडिशनल डिस्काउंट भी ऑफर कर रहा है।

Amazon इस पर महज 1,582 रुपये प्रति महीने से शुरू होने वाले EMI ऑप्शन्स भी दे रहा है। इसके अलावा, अगर आप पुराने फोन से अपग्रेड करने की सोच रहे हैं, तो प्लेटफॉर्म पर चल रहे एक्सचेंज प्रोग्राम का फायदा भी उठा सकते हैं। आपके पुराने डिवाइस के ब्रांड, मॉडल और वर्किंग कंडीशन के आधार पर आपको 28,000 रुपये तक का एक्सचेंज डिस्काउंट मिल सकता है।

OnePlus Nord 6 के स्पेसिफिकेशन्स और फीचर्स

OnePlus Nord 6 में 6.79-इंच का 1.5K AMOLED डिस्प्ले दिया गया है, जो 165Hz रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करता है। कंपनी का ये भी दावा है कि आउटडोर इस्तेमाल के दौरान ये डिस्प्ले 3,600 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस दे सकता है। परफॉर्मेंस के लिए डिवाइस में क्वालकॉम का Snapdragon 8s Gen 4 चिपसेट दिया गया है, जिसे Adreno 825 GPU के साथ पेयर किया गया है।

यूजर्स के पास इस डिवाइस को दो कॉन्फिगरेशन- 8GB + 256GB और 12GB + 256GB में चुनने का ऑप्शन मौजूद है। फोन को पूरे दिन नॉन-स्टॉप चलाने के लिए इसमें 9,000mAh की बड़ी सिलिकॉन-कार्बन बैटरी दी गई है। फोन को तेजी से चार्ज करने के लिए इसमें 80W वायर्ड फास्ट चार्जिंग और 27W रिवर्स वायर्ड चार्जिंग का सपोर्ट मिलता है। इतना ही नहीं, लंबे गेमिंग सेशन्स के दौरान फोन को गर्म होने से बचाने के लिए इसमें 'बायपास चार्जिंग' का फीचर भी दिया गया है।

सॉफ्टवेयर की बात करें तो ये हैंडसेट आउट ऑफ द बॉक्स Android 16 पर बेस्ड OxygenOS 16 पर चलता है। कंपनी ने इसके लिए चार जनरेशन के एंड्रॉयड ओएस अपग्रेड्स और छह साल के सिक्योरिटी पैचेज देने का वादा किया है। डस्ट और वाटर रेजिस्टेंस के लिए इसे IP66, IP68, IP69 और यहां तक कि IP69K सर्टिफिकेशन्स मिले हुए हैं। साथ ही इसमें MIL-STD-810H मिलिट्री-ग्रेड ड्यूरेबिलिटी सर्टिफिकेशन भी शामिल है।

कैमरा सेटअप के लिहाज से यह 50MP प्राइमरी सेंसर के साथ आता है, जिसे 8MP के अल्ट्रा-वाइड कैमरे के साथ पेयर किया गया है। वहीं, सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए फोन के फ्रंट में 32MP का कैमरा सेंसर दिया गया है।

यह भी पढ़ें: Airtel का 1 साल की वैलिडिटी वाला किफायती प्लान, डेटा-कॉलिंग-SMS के साथ Adobe Express फ्री