OnePlus का 7000 mAh बैटरी वाला नया 5G फोन आज होगा लॉन्च, 120Hz डिस्प्ले और मिलिट्री-ग्रेड ड्यूरेबिलिटी भी
OnePlus आज भारत में अपना नया बजट स्मार्टफोन OnePlus N6 Lite लॉन्च कर रहा है। इसमें 7000mAh की दमदार बैटरी, ...और पढ़ें

OnePlus का 7000 mAh बैटरी वाला नया 5G फोन आज होगा लॉन्च, 120Hz डिस्प्ले और मिलिट्री-ग्रेड ड्यूरेबिलिटी भी

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। OnePlus भारत में आज यानी 22 सितंबर को अपना नया बजट फोन लॉन्च करने जा रहा है जिसे कंपनी OnePlus N6 Lite के नाम से पेश करने वाली है। कंपनी का ये फोन OnePlus N6 और N6x के बाद N6 सीरीज में नए मॉडल के तौर पर पेश किया जाएगा। कंपनी इस फोन को अब तक का सबसे किफायती स्मार्टफोन बता रही है। फोन की कीमत 20 हजार रुपये से कम हो सकती है। चलिए पहले फोन की लॉन्च डिटेल्स जान लेते हैं...
OnePlus N6 Lite की लॉन्च डिटेल्स
OnePlus N6 Lite भारत में आज 22 सितंबर को दोपहर 12 बजे लॉन्च होगा। लॉन्च के दौरान कंपनी डिवाइस की कीमत, सेल डेट और ऑफर्स से जुड़ी जानकारी शेयर करेगी। लॉन्च के बाद स्मार्टफोन की सेल Amazon India, OnePlus.in, OnePlus Store App, OnePlus Experience Stores और चुनिंदा रिटेल स्टोर्स के जरिए शुरू होगी।
OnePlus N6 Lite के स्पेसिफिकेशन्स
स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो OnePlus N6 Lite में 6.75 इंच की डिस्प्ले मिलेगी, जो 120Hz रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करेगी। फोन का वजन सिर्फ 215 ग्राम और मोटाई 8.95mm हो सकती है। डिवाइस में IP64 रेटिंग के साथ MIL-STD-810H मिलिट्री-ग्रेड ड्यूरेबिलिटी मिल सकती है। फोन की सबसे बड़ी खासियत इसकी 7000mAh बैटरी होगी।
कंपनी का दावा है कि ये बैटरी सिंगल चार्ज में 3 दिन तक चल सकती है। कंपनी के मुताबिक बैटरी 6 साल बाद भी 80 परसेंट से ज्यादा हेल्थ बनाए रख सकती है। फोन में वायर्ड रिवर्स चार्जिंग का सपोर्ट भी मिल सकता है। फोन को एक बार चार्ज करने पर 26.8 घंटे तक वीडियो प्लेबैक, 29.9 घंटे Google Maps नेविगेशन और 49.7 घंटे तक कॉलिंग टाइम मिल सकता है।
OnePlus N6 Lite के कैमरा स्पेक्स
फोटोग्राफी के लिए डिवाइस में 50MP का प्राइमरी रियर कैमरा मिल रहा है। साथ ही फोन में AI Clear Face और AI Eraser जैसे AI फीचर्स भी मिल रहे हैं। स्मार्टफोन में OxygenOS 16 मिलने वाला है। डिजाइन की बात करें तो फोन में फ्लैट फ्रेम, राउंडेड एज और पीछे स्क्वायर शेप कैमरा मॉड्यूल मिलने वाला है। डिवाइस को Midnight Hype और Neo Green कलर ऑप्शन में खरीदा जा सकेगा।
