OnePlus का 7,000 mAh बैटरी वाला नया फोन, 120Hz डिस्प्ले और 50MP कैमरा भी
वनप्लस 22 सितंबर को भारत में अपना नया बजट स्मार्टफोन OnePlus N6 Lite लॉन्च करने जा रहा है। इस फोन ...और पढ़ें

OnePlus का 7,000mAh बैटरी वाला नया फोन, 120Hz डिस्प्ले और 50MP कैमरा भी
HighLights
OnePlus N6 Lite भारत में 22 सितंबर को लॉन्च होगा।
फोन में 7,000mAh की दमदार बैटरी मिलेगी।
इसमें 120Hz डिस्प्ले और 50MP कैमरा भी होगा।
टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। OnePlus जल्द ही अपने नए बजट स्मार्टफोन को लॉन्च करने वाला है इसे कंपनी OnePlus N6 Lite के नाम से भारतीय बाजार में पेश करने वाली है। कंपनी ने कन्फर्म किया है कि ये फोन 22 सितंबर को भारत में लॉन्च होगा। नया स्मार्टफोन मौजूदा N6 सीरीज का नया मॉडल होगा, जिसमें पहले से OnePlus N6 और OnePlus N6x मौजूद हैं।
कंपनी ने कन्फर्म किया है कि फोन में 7,000mAh की बैटरी मिलेगी। साथ ही इस फोन को दो कलर ऑप्शन में पेश किया जाएगा। ऐसे में अगर आप भी नया फोन खरीदने की सोच रहे हैं तो इसके लिए इंतजार कर सकते हैं...
OnePlus N6 Lite की संभावित कीमत
रिपोर्ट्स के मुताबिक, OnePlus N6 Lite की कीमत करीब ₹20,000 के आसपास हो सकती है। हालांकि, यह अभी संभावित कीमत है और लॉन्च के टाइम कंपनी की तरफ से अलग कीमत सामने आ सकती है। ऑफर्स के बेस पर फोन की प्रभावी कीमत अलग हो सकती है।
OnePlus N6 Lite के संभावित स्पेसिफिकेशन्स
स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो रिपोर्ट्स के मुताबिक फोन में 6.75 इंच की LCD डिस्प्ले मिल सकती है। साथ ही फोन में 120Hz तक का रिफ्रेश रेट सपोर्ट मिल सकता है। परफॉर्मेंस के लिए फोन में Unisoc T7250 चिपसेट मिल सकता है, जिसके साथ 4GB RAM और 128GB तक स्टोरेज मिल सकती है। पानी और धूल से सुरक्षा के लिए फोन में IP64 रेटिंग मिल सकती है।
N6 Lite में 7,000mAh की बैटरी मिलेगी लेकिन कंपनी ने अभी डिवाइस की चार्जिंग स्पीड की जानकारी नहीं दी है। फोन दो कलर ऑप्शन Midnight Hype और Neo Green में आने वाला है। फोन ColorOS 16 के साथ आ सकता है जो Android 16 पर बेस्ड होगा।
OnePlus N6 Lite के संभावित कैमरा स्पेक्स
फोटोग्राफी के लिए इस नए OnePlus N6 Lite में पीछे की तरफ डुअल कैमरा सेटअप मिल सकता है। फोन में 50MP का प्राइमरी और 5MP का सेकेंडरी कैमरा मिल सकता है। जबकि सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए फोन में 5MP फ्रंट कैमरा मिल सकता है।
