विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

OnePlus का 9000mAh बैटरी वाला नया 5G फोन, 165Hz डिस्प्ले और 100W चार्जिंग भी

Published: Thu, 17 Sep 2026 05:30 PM (IST)

OnePlus जल्द ही अपना नया फ्लैगशिप 5G फोन OnePlus 16 लॉन्च करने वाला है, जिसे चीन में टीज किया जा ...और पढ़ें

OnePlus का 9000mAh बैटरी वाला नया 5G फोन, 165Hz डिस्प्ले और 100W चार्जिंग भी

OnePlus का 9000mAh बैटरी वाला नया 5G फोन, 165Hz डिस्प्ले और 100W चार्जिंग भी


timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। OnePlus जल्द ही अपने नए फ्लैगशिप 5G फोन को लॉन्च करने जा रहा है जिसे कंपनी OnePlus 16 के नाम से पेश कर सकती है। कंपनी ने चीन में नए डिवाइस को लेकर ऑफिशियल तौर पर टीज करना स्टार्ट कर दिया है। कंपनी ने Weibo पर शेयर किए गए टीजर में डिवाइस के डिस्प्ले और सॉफ्टवेयर से जुड़ी खास डिटेल्स दी हैं।

इतना ही नहीं इस नए OnePlus 16 को चीन में 3C सर्टिफिकेशन भी मिल गया है, जिससे इसकी चार्जिंग स्पीड की जानकारी मिलती है। कंपनी ने अभी फोन की सही लॉन्च डेट अनाउंस नहीं की है, लेकिन रिपोर्ट्स के मुताबिक फोन अक्टूबर में चीन में पेश किया जा सकता है।

OnePlus 16 के संभावित स्पेसिफिकेशन्स

स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो OnePlus ने कन्फर्म किया है कि OnePlus 16 में 165Hz रिफ्रेश रेट वाला डिस्प्ले देखने को मिलने वाला है। कंपनी इसे ग्लोबल 165Hz अल्ट्रा-हाई रिफ्रेश रेट बता रही है। हाई रिफ्रेश रेट के कारण फोन में स्क्रॉलिंग, एनिमेशन और गेमिंग के दौरान स्क्रीन एक्सपीरियंस ज्यादा स्मूद मिलेगा।

रिपोर्ट्स के मुताबिक फोन में 6.78 इंच का कस्टम BOE Oriental Screen 4.0 डिस्प्ले मिल सकता है। सॉफ्टवेयर के मामले में फोन ColorOS 17 पर चलेगा, जो Android 17 पर बेस्ड होगा। रिपोर्ट्स के मुताबिक यह फोन 100W वायर्ड चार्जिंग सपोर्ट कर सकता है।

अगर ये डिटेल्स सही रहती है, तो यह OnePlus 15 की 120W वायर्ड चार्जिंग के मुकाबले कम स्पीड ऑफर करेगा। OnePlus 15 में 50W वायरलेस चार्जिंग का भी सपोर्ट मिल सकता है। फोन में 9,000mAh की बड़ी बैटरी दी जा सकती है, जबकि OnePlus 15 में 7,300mAh बैटरी थी। इसके अलावा फोन में स्नैपड्रगन 8 Elite Gen 6 Pro चिपसेट मिल सकता है।

OnePlus 16 के संभावित कैमरा स्पेक्स

फोटोग्राफी के लिए फोन में 200MP प्राइमरी कैमरा, 50MP पेरिस्कोप टेलीफोटो और 50MP अल्ट्रावाइड कैमरा मिल सकता है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए फोन में 50MP फ्रंट कैमरा दिया जा सकता है।

यह भी पढ़ें- 10,000 mAh बैटरी वाला OPPO का नया 5G फोन, 120Hz डिस्प्ले और स्नैपड्रैगन प्रोसेसर भी