10,000 mAh बैटरी वाला OPPO का नया 5G फोन, 120Hz डिस्प्ले और स्नैपड्रैगन प्रोसेसर भी
ओप्पो जल्द ही अपनी F सीरीज में OPPO F35 Pro 5G स्मार्टफोन लॉन्च कर सकता है, जिसका रिटेल बॉक्स लीक ...और पढ़ें

10,000 mAh बैटरी वाला OPPO का नया 5G फोन, 120Hz डिस्प्ले और स्नैपड्रैगन प्रोसेसर भी

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। ओप्पो जल्द ही अपनी F सीरीज में एक नया स्मार्टफोन लॉन्च करने की जा रहा है। कंपनी के अपकमिंग डिवाइस को OPPO F35 Pro 5G के नाम से पेश करने वाली है जिसका लॉन्च से पहले ही रिटेल बॉक्स कथित तौर पर सामने आ गया है, जिससे फोन के डिजाइन और कुछ खास फीचर्स का खुलासा हो गया है।
हालांकि, कंपनी ने अभी तक इस फोन के ऑफिशियल लॉन्च या आने की कोई कन्फर्म डेट अनाउंस नहीं की है। माना जा रहा है कि Pro मॉडल को स्टैंडर्ड OPPO F35 5G से ऊपर रखा जा सकता है। चलिए इसके बारे में विस्तार से जानते हैं...
रिटेल बॉक्स से डिजाइन आया सामने
OPPO F35 Pro 5G की बॉक्स इमेज से पता चलता है कि फोन के रियर पैनल पर बड़ा रेक्टेंगुलर कैमरा मॉड्यूल देखने को मिलने वाला है। इसमें दो बड़े कैमरा कटआउट वर्टिकल तरीके से फिट किए गए हैं। डिवाइस में एक छोटा सेंसर और LED फ्लैश भी है। कैमरा मॉड्यूल पर AI कैमरा लिखा हुआ दिख रहा है, जिसका मतलब है कि फोन में AI बेस्ड कैमरा फीचर्स मिल सकते हैं।
OPPO F35 Pro 5G के संभावित स्पेसिफिकेशन्स
स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो रिपोर्ट्स के मुताबिक फोन में 6.78 इंच की फ्लैट AMOLED या OLED डिस्प्ले मिल सकती है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट करती है। परफॉर्मेंस के लिए डिवाइस में क्वालकॉम का स्नैपड्रैगन 4 Gen 5 चिपसेट मिल सकता है।
डिवाइस की सबसे बड़ी खासियत इसकी बड़ी बैटरी हो सकती है जहां रिपोर्ट्स में 10,000 mAh बड़ी बैटरी मिलने की बात कही गई है, जिसके साथ 80W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट मिल सकता है।
OPPO F35 Pro 5G के संभावित कैमरा स्पेक्स
फोटोग्राफी के लिए फोन में 50MP का प्राइमरी रियर कैमरा मिल सकता है जिसके साथ 2MP का सेकेंडरी सेंसर मिल सकता है। जबकि सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए फोन में 50MP का फ्रंट कैमरा मिल सकता है। रिपोर्ट्स के मुताबिक फोन की कीमत करीब 45,000 रुपये हो सकती है।
