OnePlus ला रहा अपना पहला ओपन-ईयर क्लिप-ऑन ईयरबड्स, 36 घंटे तक चलेगी बैटरी
OnePlus अब ओपन-ईयर वायरलेस (OWS) ऑडियो सेगमेंट में अपनी एंट्री करने जा रहा है। कंपनी ने अपने पहले क्लिप-ऑन ईयरबड्स ...और पढ़ें

OnePlus Buds Clip को जल्द लॉन्च किया जा सकता है।
टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। OnePlus अपने पहले ओपन-ईयर क्लिप-ऑन ईयरबड्स OnePlus Buds Clip के साथ ओपन-ईयर वायरलेस (OWS) ऑडियो सेगमेंट में कदम रखने की तैयारी कर रहा है। कंपनी ने इस प्रोडक्ट को अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर लिस्ट कर दिया है, जिससे इसके तीन कलर ऑप्शन्स का खुलासा हुआ है। इन ईयरबड्स के जल्द ही चुनिंदा ग्लोबल मार्केट्स में लॉन्च होने की उम्मीद है, हालांकि OnePlus ने अभी तक इनकी कीमत, ऑफिशियल लॉन्च डेट या अवेलिबिलिटी डिटेल्स का एलान नहीं किया है। इन OWS ईयरबड्स को डेनिश ऑडियो कंपनी Dynaudio के साथ मिलकर को-डेवलप किया गया है, जिसने OnePlus के कई मौजूदा TWS प्रोडक्ट्स के लिए साउंड ट्यूनिंग पर काम किया है।
OnePlus Buds Clip के फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स
Dynaudio के साथ मिलकर तैयार किए गए OnePlus Buds Clip में एक ओपन-ईयर डिजाइन मिलता है, जो ईयर कैनाल के अंदर बैठने के बजाय कान के चारों ओर क्लिप की तरह आसानी से ग्रिप बना लेता है। साउंड आउटपुट के लिए इनमें 11mm और 9mm के दो डायनामिक ड्राइवर्स दिए गए हैं, जो LHDC 5.0, AAC और SBC ऑडियो कोडेक्स को सपोर्ट करते हैं। अगर आप साउंड को अपनी पसंद के हिसाब से कस्टमाइज करना चाहते हैं, तो इसमें 10-बैंड इक्वलाइजर और बेस एडजस्ट करने के लिए BassWave फीचर भी मिलता है।

कॉलिंग के लिए, हर OnePlus Buds Clip ईयरबड में दो MEMS माइक्रोफोन और एक VPU (Voice Pickup Unit) माइक्रोफोन दिया गया है। OnePlus ने इसमें बैकग्राउंड नॉइज को काटते हुए आपकी आवाज को क्लीयरली पिक करने के लिए 'AI Bone Call' टेक्नोलॉजी जोड़ी है। इसके अलावा, साउंड लीकेज को रोकने के लिए 'Private Soundstage' और प्रोसेसिंग के लिए एक डेडिकेटेड 6nm AI ऑडियो चिप दी गई है।
कनेक्टिविटी के लिए Buds Clip में Bluetooth 6.1 का सपोर्ट मिलता है और ये एक साथ दो डिवाइसेज से कनेक्ट रह सकता है। ये Google Fast Pair और Microsoft Swift Pair को भी सपोर्ट करता है, जिससे कम्पैटिबल डिवाइसेज के साथ पेयरिंग करना काफी तेज और आसान हो जाता है। दूसरे स्मार्ट फीचर्स में AI Translate, वॉल्यूम एडजस्ट करने के लिए जेस्चर कंट्रोल्स और 'Drop Monitor' शामिल है, जो ये डिटेक्ट कर सकता है कि कान से ईयरबड कब बाहर गिरा है।
OnePlus Buds Clip की बैटरी लाइफ सिंगल चार्ज पर 8 घंटे तक और चार्जिंग केस के साथ मिलाकर कुल 36 घंटे तक रेट की गई है। हर ईयरबड में 58mAh की बैटरी है, जबकि चार्जिंग केस में 530mAh का सेल पैक किया गया है। कंपनी के मुताबिक, ये आंकड़े LHDC इनेबल और 50 परसेंट वॉल्यूम पर डिफॉल्ट सेटिंग्स में टेस्टिंग के दौरान दर्ज किए गए हैं। ईयरबड्स को फुल चार्ज होने में करीब 60 मिनट का समय लगता है, जबकि ईयरबड्स और केस को एक साथ चार्ज करने पर लगभग 80 मिनट लगते हैं। केस में चार्जिंग के लिए USB Type-C पोर्ट दिया गया है।
वजन के लिहाज से हर ईयरबड का वजन केवल 3.9 ग्राम है, जबकि चार्जिंग केस 35.9 ग्राम का है, यानी कुल वजन लगभग 43.7 ग्राम बैठता है। ईयरबड्स का मेजरमेंट 27.6 x 25.5 x 17.6mm है, जबकि केस का साइज 61.35 x 55.32 x 26.39mm है। इसके अलावा डस्ट और वाटर रेजिस्टेंस के लिए ईयरबड्स को IP55 रेटिंग मिली है।
OnePlus ने अभी तक Buds Clip के लिए ऑफिशियल लॉन्च डेट या कीमत की पुष्टि नहीं की है, लेकिन ये जल्द ही ग्लोबल मार्केट्स में दस्तक दे सकते हैं। बायर्स इन्हें पर्ल व्हाइट, पेबल ग्रे और ट्वीलाइट रोज कलर ऑप्शन में चुन सकेंगे।
