विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 21, 2018 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

प्रीमियम एंड्रॉयड स्मार्टफोन में OnePlus का दबदबा, ग्राहकों ने दिखाया ब्रांड पर भरोसा

By Sakshi Pandya Edited By:
Published: Fri, 21 Dec 2018 03:46 PM (IST)Updated: Wed, 26 Dec 2018 08:32 PM (IST)

आईडीसी इंडिया स्मार्टफोन पल्स के मुताबिक लेटेस्ट स्पेसिफिकेशन को देखते हुए 90 फीसदी OnePlus ग्राहकों की पहली पसंद OnePlus है। ...और पढ़ें

प्रीमियम एंड्रॉयड स्मार्टफोन में OnePlus का दबदबा, ग्राहकों ने दिखाया ब्रांड पर भरोसा
प्रीमियम एंड्रॉयड स्मार्टफोन में OnePlus का दबदबा, ग्राहकों ने दिखाया ब्रांड पर भरोसा

नई दिल्ली (पार्टनर कंटेंट)। आईडीसी इंडिया स्मार्टफोन पल्स के मुताबिक लेटेस्ट स्पेसिफिकेशन को देखते हुए 90 फीसदी OnePlus ग्राहकों की पहली पसंद OnePlus है। ग्राहकों ने इस ब्रांड पर पूरी तरह से भरोसा दिखाया है। लीडिंग मार्केट रिसर्च के मुताबिक OnePlus ‘सबसे ज्यादा पसंद किया जाने वाला प्रीमियम एंड्रॉयड स्मार्टफोन ब्रांड’ के रूप उभर चुका है और लेटेस्ट स्पेसिफिकेशन को देखते हुए 90 फीसदी OnePlus ग्राहकों की पहली पसंद OnePlus है। ग्राहकों ने इस ब्रांड पर पूरी तरह से भरोसा दिखाया है।

स्मार्टफोन सेगमेंट पर अपनी राय रखते हुए आईडीसी इंडिया एसोसिएट रिसर्च मैनेजर उपासना जोशी ने कहा, “वर्ड ऑफ माउथ एक ऐसा प्रमुख सोर्स बना हुआ है जो स्मार्टफोन के लिए कंज्यूमर बाइंग बिहेवियर को प्रभावित कर रहा है। यह OnePlus की तरह ब्रांड की सफलता के लिए एक मुख्य कारक़ बन चुका है, जिसने अलग तरह के बाजार के दृष्टिकोण को अपनाया और वर्ड ऑफ माउथ को फैलाया और जिसे डेडीकेटेड फैन बेस्ड कम्युनिटी द्वारा बढ़ावा दिया गया।“

आपको बता दें कि 44% के साथ एप्पल ब्रांड पर ग्राहकों ने सबसे ज्यादा भरोसा दिखाया है, वहीं 31% के साथ OnePlus उसके करीब पहुंच चुका है। वहीं अगर बात करें सैमसंग कि तो ग्राहकों ने इसपर 25% भरोसा दिखाया है। यदि बात करें उपभोक्ताओं का ब्रांड शिफ्टिंग के संबंध में, तो सर्वेक्षण के नतीजे बताते हैं कि कुल 22% से अधिक ग्राहक सैमसंग में स्थानांतरित हुए हैं। वहीं प्रीमियम एंड्रॉयड सेगमेंट में, एप्पल के 21% ग्राहकों का OnePlus में स्थानांतरित होने के साथ OnePlus एक पसंदीदा ब्रांड बन चुका है।

नए स्मार्टफोन खरीदने को लेकर यूजर्स की सोच की बात करे तो ज्यादातर ग्राहक हाई रैम और प्रोसेसिंग स्पीड को तवज्जों दे रहे हैं। ऐसे में OnePlus एक ऐसा ब्रांड बनकर उभरा है जो हाई रैम के साथ फास्ट और स्मूथ डिवाइस के रूप में जाना जाता है। जब यूजर्स से पूछा गया कि वह OnePlus ब्रांड को क्यों चुनेंगे, तो उनमें से 23% फीसदी यूजर्स ने बताया कि वह नए ब्रांड का अनुभव करना चाहते हैं, जबकि 17% का कहना है कि वह नए फीचर्स को ट्राई करना चाहते हैं, वहीं 12% ऑक्सीजन ओएस को अनुभव करना चाहते हैं।

हाल ही में लॉन्च हुआ OnePlus 6T इमर्सिव 6.41-इंच ऑप्टिक एमोलेड डिस्प्ले पर स्क्रीन ऑनलॉक, क्लास लीडिंग हार्डवेयर और मेटिकलोस इंडस्ट्रियल डिजाइन के साथ कंपनी का अब तक का फ्यूचिरेस्टिक फ्लैगशिप है जो इंडस्ट्री में सबसे फास्ट और स्मूथ स्मार्टफोन का अनुभव देती है।

यह स्मार्टफोन मिडनाइट ब्लैक, मिरर ब्लैक, थंडर पर्पल और मैकलेरन एडिशन के amazon.in, oneplus.in, क्रोमा स्टोर्स, रिलायंस डिजिटल स्टोर्स और सभी OnePlus एक्सक्यूसिव ऑफलाइन स्टोर पर उपलब्ध है।

OnePlus 6T तीन वेरिएंट में उपलब्ध है जिसमें 6 जीबी रैम/128 जीबी स्टोरेज, 8 जीबी रैम/128 जीबी स्टोरेज और 8 जीबी रैम/256 जीबी स्टोरेज शामिल है। अगर कीमत की बात करें तो 6 जीबी रैम/128 जीबी स्टोरेज वेरियंट की कीमत 37999 रुपये, 8 जीबी रैम/128 जीबी स्टोरेज वेरियंट की कीमत 41999 रुपये तथा 8 जीबी रैम/256 जीबी स्टोरेज वेरियंट की कीमत 45999 रुपये है।

आपको बता दें कि थंडर पर्पल एक विशेष एडिशन है जो 8 जीबी रैम/128 जीबी स्टोरेज के साथ 41999 रुपये की कीमत पर उपलब्ध है। वहीं OnePlus 6T मैकलेरन एडिशन 10 जीबी रैम और 256 जीबी स्टोरेज के साथ उपलब्ध है जिसकी कीमत 50,999 रुपये है।

ये आर्टिकल OnePlus के साथ पार्टनर कंटेंट का हिस्सा है और ये जागरण न्यू मीडिया के संपादकीय विचारों को नहीं दर्शाता 

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।