9000mAh बैटरी और 200MP कैमरे वाला OnePlus का नया फोन, 165Hz डिस्प्ले के साथ होगा लॉन्च
OnePlus Ace 7 और Ace 7 Pro स्मार्टफोन 29 अक्टूबर को चीन में लॉन्च होंगे। इनमें 165Hz रिफ्रेश रेट वाली ...और पढ़ें

OnePlus ने शेयर किए Ace 7 और Ace 7 Pro की डिस्प्ले डिटेल्स
HighLights
वनप्लस ऐस 7 और ऐस 7 प्रो 27 अक्टूबर को होंगे लॉन्च।
इनमें 165Hz f-OLED डिस्प्ले और फैन कूलिंग सिस्टम मिलेगा।
बेहतर विजुअल्स के लिए OnePlus Super Display Chip P4 मौजूद।
टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। OnePlus Ace 7 और Ace 7 Pro स्मार्टफोन चीन में 29 अक्टूबर को लॉन्च होने हैं। वनप्लस का यह फोन परफॉर्मेंस ओरिएंटेड है, जिसमें फैन वाला कूलिंग सिस्टम और हाई रिफ्रेश रेट वाला डिस्प्ले मिलेगा। कंपनी ने कुछ दिनों पहले ही अपना फ्लैगशिप OnePlus 16 लॉन्च किया है, जिसमें गेमिंग के लिए हाई रिफ्रेश रेट डिस्प्ले दी गई है। अब कंपनी Ace 7 सीरीज के दो स्मार्टफोन लॉन्च करने जा रही है, जिसके चीन में प्री-ऑर्डर शुरू हो गए हैं।
OnePlus Ace 7 और Ace 7 Pro की डिस्प्ले डिटेल्स
वनप्लस ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म Weibo पर अपने ऑफिशियल हैंडल से Ace 7 और Ace 7 Pro के डिस्प्ले को लेकर कुछ डिटेल्स शेयर किए हैं। इस फोन में f-OLED डिस्प्ले मिलेगी। ये डिस्प्ले X4 ल्यूमिनसेंट मैटेरियर की है, जिसे वनप्लस के लिए BOE ने मैन्युफैक्चर की है।
OnePlus का दावा है कि इस डिस्प्ले की नेटिव रिफ्रेश रेट 165Hz और इन्हेंस रिफ्रेश रेट 185Hz है। इस में कंपनी ने लेटेस्ट LTPO अल्ट्रा-हाई रिफ्रेश रेट सर्टिट का इस्तेमाल किया है। इसमें 3,840Hz PWM डिमिंग और TÜV Rheinland सर्टिफिकेशन का सपोर्ट मिलता है। इसके साथ ही कंपनी ने इस फोन में बेहतर विजुअल्स के लिए OnePlus Super Display Chip P4 भी दिया गया है। यह चिप हाई रिफ्रेश रेट के साथ ब्लर फ्री डिस्प्ले ऑफर करता है।
OnePlus Ace 7 और Ace 7 Pro के डिजाइन में भी कंपनी ने कुछ बदलाव किए हैं। OnePlus Ace 7 को तीन कलर ऑप्शन - Tempered, Midnight Black, और Radiant White में लॉन्च किया जा सकता है। वहीं, OnePlus Ace 7 Pro को Windbreaker, Midnight Black, और Radiant White में पेश किया जा सकता है।
डिजाइन की बात करें तो इन फोन में कंपनी नया डुअल एयरफ्लो डिजाइन दे रही है, जो O-शेप आउटलेट के साथ कैमरा मॉड्यूल के साथ दिया गया है। कंपनी का दावा है कि फैन वाला है कूलिंग सिस्टम बेहतर परफॉर्मेंस देता है। फैन के डिजाइन से दोनों स्मार्टफोन में दो रियर फेसिंग कैमरे भी दिखाई देते हैं।
OnePlus का कहना है कि फैन डिजाइन से स्मार्टफोन कूलिंग अपडेट हुई है। यह डुअल-फैन डिजाइन न केवल चिपसेट बल्कि रियर पैनल को भी ठंडा रखता है। इसे गेमिंग के दौरान आसानी से पकड़ा जा सकता है। रिपोर्ट्स की मानें तो वनप्लस ऐस 7 को बेंचमार्किंग वेबसाइट पर भी स्पॉट किया जा चुका है। गीकबेंच 7 पर इस फोन ने सिंगल कोर में 3112 और मल्टी-कोर में 10,357 पॉइंट हासिल किए हैं।
OnePlus Ace 7 Pro कैमरा फीचर्स
OnePlus Ace 7 Pro में 200-मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा मिलेगा, जिसके साथ 3.5x पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा दिया जाएगा। कंपनी का कहना है कि यह हाई रेजेल्यूशन प्राइमरी सेंसर काफी फाइन डिटेल्स कैप्चर करता है। जूम के दौरान भी वनप्लस का यह फोन बेहतर फोटोग्राफी ऑफर करता है।
OnePlus Ace 7 सीरीज में क्या होगा खास
रिपोर्ट्स की मानें तो OnePlus Ace 7 Pro मॉडल को क्वालकॉम का Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट दिया जा सकता है। रिपोर्ट्स की मानें तो वनप्लस के अपकमिंग फोन में 9,000mAh की बैटरी और 100W चार्जिंग दी गई है। यह फोन एंड्रॉयड 17 पर आधारित ColorOS 17 पर रन करता है।
