विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

9000 mAh बैटरी वाले OnePlus के दो नए 5G फोन, 185Hz डिस्प्ले और कूलिंग के लिए बिल्ट-इन फैन भी

Published: Sun, 25 Oct 2026 10:00 AM (IST)

वनप्लस जल्द ही अपनी Ace 7 सीरीज के तहत दो नए 5G फोन लॉन्च करेगा, जिनमें 9,000mAh की ग्लेशियर बैटरी ...और पढ़ें

9000 mAh बैटरी वाले OnePlus के दो नए 5G फोन, 185Hz डिस्प्ले और कूलिंग के लिए बिल्ट-इन फैन भी

9000 mAh बैटरी वाले OnePlus के दो नए 5G फोन, 185Hz डिस्प्ले और कूलिंग के लिए बिल्ट-इन फैन भी 


timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। OnePlus जल्द ही अपनी नई Ace 7 सीरीज के तहत दो नए 5G फोन लॉन्च करने जा रहा है जिसे कंपनी OnePlus Ace 7 और OnePlus Ace 7 Pro के नाम से पेश करने वाली है। लॉन्च से पहले कंपनी ने दोनों डिवाइस के कई फीचर्स का खुलासा कर दिया है। हालिया पोस्ट में सामने आया है कि दोनों डिवाइस में 9,000mAh की Glacier Battery और 100W SuperVOOC फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मिलेगा।

इतना ही नहीं इनमें बिल्ट-इन फैन वाला डुअल-एयरफ्लो कूलिंग सिस्टम भी मिलेगा, जो गेमिंग के दौरान डिवाइस को ठंडा रखने में मदद करेगा। कंपनी का कहना है कि ये सिस्टम तापमान को 10 डिग्री सेल्सियस तक कम कर सकता है। चलिए जानते हैं कि दोनों डिवाइस में और क्या खास होने वाला है...

OnePlus Ace 7 सीरीज के स्पेसिफिकेशन्स

स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो दोनों स्मार्टफोन में 6.78 इंच की 1.5K OLED डिस्प्ले देखने को मिलने वाली है। साथ ही डिवाइस में 185Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट भी मिल सकता है। प्रोसेसर की बात करें तो OnePlus Ace 7 में स्नैपड्रैगन 8 Elite Gen 5 V सीरीज चिपसेट, जबकि Ace 7 Pro में स्नैपड्रैगन 8 Elite Gen 5 मिल सकता है।

कैमरा की बात करें तो Ace 7 Pro कैमरा के मामले में भी ज्यादा बेहतर हो सकता है। रिपोर्ट्स के मुताबिक इस डिवाइस में 200MP का प्राइमरी कैमरा और 3.5x ऑप्टिकल जूम वाला 50MP पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा मिल सकता है। जबकि सीरीज के स्टैंडर्ड Ace 7 में पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा नहीं मिलने की संभावना जताई गई है।

9,000mAh बैटरी और 100W फास्ट चार्जिंग

इतना ही नहीं Ace 7 सीरीज में 9,000mAh बैटरी 185fps पर 7 घंटे तक गेमिंग या लगातार 24 घंटे तक वीडियो प्लेबैक देने में सक्षम हो सकती है। डिवाइस में एक खास बैटरी मैनेजमेंट चिप भी देखने को मिल सकती है, जिसका मकसद कम बैटरी होने पर भी परफॉर्मेंस बनाए रखना और लंबे टाइम तक बैटरी हेल्थ को बेहतर रखना हो सकता है।

दोनों डिवाइस में बायपास चार्जिंग फीचर भी मिल सकता है। इससे गेमिंग के दौरान बिजली सीधे डिवाइस को पावर दे सकती है, जिससे बैटरी बार-बार चार्ज और डिस्चार्ज नहीं होगी। इससे हीट कंट्रोल करने में भी मदद मिल सकती है।

यह भी पढ़ें- Nokia फोन बनाने वाली कंपनी का नया फ्लिप फोन लॉन्च: डुअल डिस्प्ले, AI असिस्टेंट और 1450mAh की बैटरी भी