9000 mAh बैटरी वाले OnePlus के दो नए 5G फोन आज होंगे लॉन्च, 200MP कैमरा और 100W फास्ट चार्जिंग
वनप्लस आज चीन में अपने दो नए 5G फोन, OnePlus Ace 7 और Ace 7 Pro लॉन्च कर रहा है। ...और पढ़ें

9000 mAh बैटरी वाले OnePlus के दो नए 5G फोन आज होंगे लॉन्च, 200MP कैमरा और 100W फास्ट चार्जिंग

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। OnePlus आज यानी 29 अक्टूबर को चीन में अपने दो नए 5G फोन्स लॉन्च करने जा रहा है। कंपनी इन डिवाइस को OnePlus Ace 7 और OnePlus Ace 7 Pro के नाम से पेश करने वाली है। लॉन्च से पहले कंपनी ने सीरीज के OnePlus Ace 7 मॉडल के कई खास फीचर्स का खुलासा कर दिया है।
इन डिवाइस में 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, 9,000mAh की बड़ी बैटरी और 100W फास्ट चार्जिंग जैसे फीचर्स मिलने वाले हैं। फोन में 16GB तक रैम और 512GB तक स्टोरेज मिल सकती है।
OnePlus Ace 7 के स्पेसिफिकेशन्स
स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो OnePlus Ace 7 में क्वालकॉम का स्नैपड्रैगन 8 Elite Gen 5 V सीरीज चिपसेट मिलने वाला है। डिवाइस में ऑक्टा-कोर CPU मिलने वाला है, जिसके दो कोर 4.6GHz तक और छह कोर 3.62GHz तक की क्लॉक स्पीड पर काम करेंगे।
इस पावरफुल प्रोसेसर में गेमिंग और मल्टीटास्किंग के दौरान बेहतर परफॉर्मेंस मिलने की उम्मीद है। जबकि OnePlus Ace 7 Pro में स्नैपड्रैगन 8 Elite Gen 5 प्रोसेसर मिल सकता है। V सीरीज वेरिएंट में स्टैंडर्ड चिपसेट की तुलना में एक GPU स्लाइस कम होगी और इसकी कैश मेमोरी कैपेसिटी भी थोड़ी कम बताई गई है।
9,000mAh बैटरी और 100W फास्ट चार्जिंग
OnePlus Ace 7 की सबसे बड़ी खासियत इसकी 9,000 mAh बैटरी हो सकती है। साथ ही फोन में 100W SuperVOOC फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मिल सकता है। इतनी बड़ी बैटरी से यूजर्स को लंबे टाइम तक स्मार्टफोन यूज करने में मदद मिल सकती है।
200MP कैमरा और 185Hz डिस्प्ले
कैमरा की बात करें तो फोन में 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी रियर कैमरा मिलने वाला है। हालांकि अन्य कैमरा सेंसर और सेल्फी कैमरे की डिटेल्स अभी सामने नहीं आई हैं। गेमिंग के लिए Ace 7 में 185Hz तक का रिफ्रेश रेट सपोर्ट वाला डिस्प्ले भी मिल सकता है। डिवाइस में डुअल-पाथ ग्लेशियर एयर कूलिंग सिस्टम भी मिलने वाला है।
